मोटोरोला भारत में Edge 70 Fusion लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इसमें 6.78-इंच 1.5K 144Hz OLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी 68W चार्जिंग, और OIS के साथ 50MP Sony कैमरा मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने कुछ वक्त पहले अपना सिग्नेचर डिवाइस पेश किया था जिसके बाद अब मोटोरोला भारत में Edge 70 Fusion को ऑफिशियली लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी एक टीजर पोस्ट में फोन को लेकर ‘कमिंग सून’ लिखा है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिसका मतलब है कि डिवाइस जल्द ही यहां खतीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने आज डिवाइस के कई फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। बताया जा रहा है कि ये नया डिवाइस मोटोरोला Edge 70 के साथ शामिल हो जाएगा और Edge डिजाइन लैंग्वेज और स्लिम प्रोफाइल को बनाए रखेगा। चलिए इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च डिटेल्स रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि मोटोरोला Edge 70 Fusion इस हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। अगर ये सच हो जाता है तो डिवाइस मार्च के पहले हफ्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, ब्रांड ने फिलहाल लॉन्च डिटेल्स और अवेलेबिलिटी की जानकारी नहीं दी है। Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशन्स मोटोरोला ने आज फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स को फ्लिपकार्ट पर पहले से लाइव माइक्रोसाइट पर शेयर किया है। डिवाइस में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलने वाला है जिसके साथ 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि डिवाइस 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी। कंपनी ने फोन के कैमरा स्पेक्स से भी पर्दा उठा दिया है। डिवाइस में OIS के साथ 50MP का सोनी LYT-710 लेंस देखने को मिलेगा। साथ ही फोन में मैक्रो सपोर्ट के साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। डिवाइस के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। जबकि रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 हो सकता है। साथ ही डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से लैस हो सकता है और इसमें 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकता है। Motorola Edge 70 Fusion की संभावित कीमत मोटोरोला के इस फोन की कीमत लगभग 30 हजार रुपये होने की उम्मीद है जिसमें आपको बेस 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है। हालांकि अभी इसे लेकर डिटेल्स कन्फर्म नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Motorola आज रिवील करेगा 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग भी
Motorola Edge 70 Fusion India Motorola 5G Phone 7000Mah Battery 144Hz Display 50MP Sony Camera Snapdragon 7S Gen 4 Flipkart Launch Motorola Smartphone Upcoming Phone India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jio का खास प्लान: 5G नहीं...4G डेटा भी मिलता है अनलिमिटेड; साथ में और भी बेनिफिट्सJio अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान ऑफर करता है। फिलहाल हम यहां कंपनी के एक ऐसे पोस्टपेड प्लान की बात करने जा रहे हैं, जिसमें बिना किसी लिमिट के अनलिमिटेड 4G डेटा मिलता है।
Read more »
Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट, चेक करें डीलसैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के लॉन्च से पहले, मौजूदा गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 5G पर भारी छूट मिल रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह फोन ₹20,000 से अधिक की सीधी छूट के साथ ₹1,09,500 में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स और ₹42,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है।
Read more »
7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, मिल रहा सिर्फ ₹15,240 मेंRealme P4X 5G अमेज़न पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। ₹17,999 का यह फोन अब ₹15,240 में मिल रहा है, लगभग 15 की छूट। इसमें 6.72 इंच का 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट, 50MP AI कैमरा और 7000mAh की दमदार बैटरी है।
Read more »
Motorola आज रिवील करेगा 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग भीMotorola आज अपनी Edge सीरीज का पहला 2026 मॉडल, Motorola Edge 70 Fusion, रिवील करने वाला है। यह फोन Flipkart पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें इसके नाम और कलर ऑप्शन की पुष्टि हुई है। इसमें 7000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां मिल सकती...
Read more »
5260mAh बैटरी और 6GB रैम वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भीHonor ने अपना नया Honor X6d 5G फोन लॉन्च किया है। यह किफायती 5G स्मार्टफोन 6.75-इंच 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरे से लैस है। इसमें 5260mAh की बड़ी बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Read more »
Xiaomi का 54,998 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 29,999 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और दो 32MP सेल्फी कैमरा भीXiaomi 14 Civi 5G फोन फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ मात्र ₹29,999 में उपलब्ध है, जबकि इसकी मूल कीमत ₹54,998 है। यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार अवसर है जो 30 हजार के बजट में शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर, 6.
Read more »
