OnePlus जल्द ही चीन में अपना नया 5G फोन OnePlus 15T लॉन्च करेगा। यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन उन यूजर्स के लिए है जो छोटी डिस्प्ले में बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus 15T के नाम से जल्द ही चीन में लॉन्च करने वाली है। OnePlus कम्युनिटी लीड ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए इस डिवाइस के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि ये हैंडसेट एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिसका मकसद उन यूजर्स को टारगेट करना है जो परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना छोटी डिस्प्ले वाला फोन लेना चाहते हैं। वैसे तो T-सीरीज ज्यादा बेहतर डिजाइन में बेहतर हार्डवेयर के लिए पहले ही काफी पॉपुलर है और अब आने वाले डिवाइस में भी यही सब देखने को मिल सकता है। लॉन्च से पहले ही हैंडसेट पहले ही कई लीक्स और सर्टिफिकेशन डेटाबेस में ऑनलाइन सामने आ गया है। चलिए पहले जानते हैं कि ये नया डिवाइस कब तक लॉन्च होने वाला है.
.. OnePlus 15T कब तक होगा लॉन्च? रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि OnePlus 15T जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी इस हैंडसेट को उन यूजर्स के लिए एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश करेगी जो टॉप-टियर परफॉर्मेंस छोटी स्क्रीन पर चाहते हैं। डिवाइस चीन में मार्च के बीच या आखिर में लॉन्च हो सकता है। OnePlus 15T के संभावित फीचर्स OnePlus के इस अपकमिंग डिवाइस में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में 6.32-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इतना ही नहीं डिवाइस में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में Android 16-बेस्ड ColorOS 16 मिल सकता है। OnePlus के इस डिवाइस में 7,000mAh से 8,000mAh की बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है, जिसके साथ डिवाइस 100W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग ऑफर कर सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक 3D इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। OnePlus 15T के संभावित कैमरा स्पेक्स फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200MP या 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह भी पढ़ें- Flipkart-Amazon दे रहा क्रिकेट सीजन में 65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Sony और Samsung भी
Oneplus 15T Launch 200MP Camera Phone 8000Mah Battery Phone 100W Fast Charging Snapdragon 8 Elite Gen 5 Compact Flagship 5G Phone OLED Display China Tech News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Motorola आज रिवील करेगा 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग भीMotorola आज अपनी Edge सीरीज का पहला 2026 मॉडल, Motorola Edge 70 Fusion, रिवील करने वाला है। यह फोन Flipkart पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें इसके नाम और कलर ऑप्शन की पुष्टि हुई है। इसमें 7000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां मिल सकती...
Read more »
5260mAh बैटरी और 6GB रैम वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भीHonor ने अपना नया Honor X6d 5G फोन लॉन्च किया है। यह किफायती 5G स्मार्टफोन 6.75-इंच 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरे से लैस है। इसमें 5260mAh की बड़ी बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Read more »
Motorola का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 50MP सोनी कैमरा भीमोटोरोला भारत में Edge 70 Fusion लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इसमें 6.78-इंच 1.5K 144Hz OLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी 68W चार्जिंग, और OIS के साथ 50MP Sony कैमरा मिलेगा।
Read more »
7600 mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट भीiQOO आज भारत में अपना नया 15R 5G फोन लॉन्च कर रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट, 200MP डुअल-कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग और 7600 mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स हैं। फोन की कीमत 45,000 से 55,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
Read more »
Samsung का 59,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 35,999 में, Exynos प्रोसेसर और 50MP कैमरा भीसैमसंग गैलेक्सी S24 FE 5G फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। ₹59,999 का यह फोन अब ₹35,999 में मिल रहा है। बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹35,000 से भी कम हो सकती है।
Read more »
Oppo का 7,025mAh बैटरी वाला 5G फोन: लेटेस्ट चिपसेट, 12GB RAM और 100W फास्ट चार्जिंग भीओप्पो जल्द ही भारत में अपना नया 5G फोन Oppo Find X9s लॉन्च करेगा। यह मीडियाटेक के लेटेस्ट Dimensity 9500s चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला हैंडसेट होगा। फोन में 7,025mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 12GB रैम, 6.59-इंच 1.
Read more »
