Bokaro Success Story : झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बांगा गांव निवासी किसान गोपाल महतो मचान विधि से बींस की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. उन्होंने 60 डिसमिल जमीन में इस खेती की शुरुआत की, जिसमें करीब 40 हजार रुपये की लागत आई. महज 60 से 70 दिनों में तैयार होने वाली इस फसल से उन्हें पूरे सीजन में लगभग 50 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है.
झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बांगा गांव निवासी किसान गोपाल महतो मचान विधि से बींस की खेती कर रहे हैं. इस खेती से वह 5 गुना मुनाफा कमा रहे हैं. उनकी इस पहल से आसपास के युवा भी किसानी के लिए प्रेरित हो रहे हैं और आधुनिक तरीके से खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं.
आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में. किसान गोपाल महतो ने लोकल 18 से बताया कि बचपन से ही उन्होंने अपने परिवार के लोगों को खेती करते देखा है. इसी वजह से उन्हें भी खेती के प्रति लगाव हुआ और वे बचपन से ही खेती से जुड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने दिसंबर महीने में बींस की खेती की थी. बींस एक ऐसी फसल है. जो 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को कम समय में अच्छा मुनाफा मिलता है. साथ ही इस फसल की लगातार तुड़ाई भी होती है. किसान गोपाल महतो के अनुसार 60 डिसमिल जमीन में मचान विधि से बींस की खेती करने में करीबन 40000 रुपये की लागत आती है. वहीं, पूरे सीजन में इससे औसतन 50 क्विंटल तक उत्पादन आसानी से प्राप्त हो जाता है. वर्तमान में बींस की औसत कीमत करीबन 40 रुपये प्रति किलो है, जिससे वह बोकारो और पेटरवार की सब्जी मंडियों में बेचते हैं. इस हिसाब से किसान को पूरे सीजन में करीब 2 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है. जहां लागत निकालने के बाद भी किसान को 5 गुना मुनाफा मिल जाता है. किसान गोपाल महतो ने बताया कि इस फसल में अच्छी सिंचाई व्यवस्था, ड्रिप सिंचाई और जैविक खाद का उपयोग करने से उत्पादन और बेहतर हो सकता है. हालांकि बींस की खेती में कभी-कभी पत्तों में गलन और कीटों की समस्या देखने को मिलती है, जिसे जैविक कीटनाशक का उपयोग कर कंट्रोल किया जा सकता है. इस खेती से किसान एक ही सीजन में तगड़ी कमाई कर सकते हैं.
मचान विधि से बींस की खेती झारखंड में सब्जी की खेती बींस की उन्नत खेती कम समय में ज्यादा मुनाफा वाली फसल गोपाल महतो किसान बोकारो बींस की खेती से मुनाफा 60 दिन में तैयार होने वाली फसल सब्जी की खेती से कमाई झारखंड के किसान की सफलता कहानी Beans Farming In Bokaro Jharkhand Machan Method Beans Farming Vegetable Farming Profit India High Yield Beans Farming Gopal Mahto Farmer Bokaro Short Duration Vegetable Crops India Beans Cultivation Profit Organic Vegetable Farming Jharkhand Modern Farming Techniques India Farmer Success Story Jharkhand
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोलकाता में जर्जर इमारत में फंसे 40 लोग, मालिक पर लगाया तोड़फोड़ का आरोपकोलकाता के महात्मा गांधी रोड के पास एक पुरानी इमारत में सीढ़ियां तोड़ने के बाद लगभग 40 लोग फंस गए। इमारत के नए मालिक पर आरोप है कि उसने रियल-एस्टेट विकास के लिए बिल्डिंग गिराने की योजना बनाई है। स्थानीय लोगों ने घर खाली करने के दबाव का आरोप लगाया है, जबकि अधिकारी किरायेदारों के हितों की रक्षा करने की बात कह रहे हैं। कई निवासी अभी भी इमारत के अंदर हैं क्योंकि उनके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है।
Read more »
तेल की कीमतों में आग: 15 दिन में 40 महंगा हुआ क्रूड ऑयल, 73 डॉलर से $103 पहुंचा; कहां तक पहुंच सकते हैं दाम?Iran-Israel War: अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 15 दिनों में 40 से अधिक बढ़कर $73 से $103 प्रति बैरल हो गई हैं।
Read more »
शिर्डी में सोलर सिस्टम से 40 हजार श्रद्धालुओं का खाना, सरकार ने बताया यूनिक मॉडलशिर्डी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के प्रसादालय में सौर ऊर्जा से संचालित सोलर कुकिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। इस पहल को मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने देश के एक अनूठे मॉडल के रूप में सम्मानित किया है। इस सिस्टम से गैस की बचत हो रही है और पर्यावरण को भी लाभ मिल रहा है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 15 March: उत्तराखंड में मौसम का यूटर्न, उत्तरकाशी में बारिश-बर्फबारी की संभावनाUttarakhand Aaj Ka Mausam, 15 March 2026: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
Read more »
एलपीजी कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 40 एफआईआर, आठ गिरफ्तारमुख्य सचिव एसपी गोयल ने आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 4,108 एलपीजी वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
Read more »
यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 40 वर्षीय शख्स की मौतयमुनानगर के जठलाना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 40 वर्षीय विक्रम की मौत हो गई। वह अपने साथी जोगिंदर के साथ मोटरसाइकिल पर काम से लौट रहे थे, तभी गोगा माड़ी के पास पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
Read more »
