शिर्डी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के प्रसादालय में सौर ऊर्जा से संचालित सोलर कुकिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। इस पहल को मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने देश के एक अनूठे मॉडल के रूप में सम्मानित किया है। इस सिस्टम से गैस की बचत हो रही है और पर्यावरण को भी लाभ मिल रहा है।
सोलर सिस्टम से रोज बन रहा 40 हजार श्रद्धालुओं का खाना; सरकार ने यूनिक मॉडल बताया प्रसादालय में सौर ऊर्जा पर आधारित 150 लीटर क्षमता के 10 बड़े कुकर लगाए गए हैं। इनमें चावल और दाल पकाई जाती है। ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण दुनिया भर में ईंधन की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे समय में शिर्डी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट का सोलर कुकिंग सिस्टम एक मिसाल बन गया है। सौर ऊर्जा से चलने वाले इस सिस्टम से रोज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन पकाया जा रहा है। इस सोलर सिस्टम से हर दिन करीब 2,000 किलो खाना बनाया जाता है, जो लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त होता है। इससे रोजाना करीब 200 किलो गैस की बचत भी हो रही है। इस अनोखी पहल को देखते हुए मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने भी इस प्रोजेक्ट को देश के एक यूनिक मॉडल के रूप में सम्मानित किया है। शिर्डी में रोज औसतन 75 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। साईं संस्थान के प्रसादालय में श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन दिया जाता है और लगभग 40 हजार लोग हर दिन इसका लाभ लेते हैं। पहले इतनी बड़ी मात्रा में खाना बनाने के लिए करीब 1,700 किलो गैस खर्च होती थी, जिससे संस्थान पर काफी आर्थिक बोझ पड़ता था।2009 में सोलर कुकिंग सिस्टम शुरू हुआ ऊर्जा बचत और बढ़ते खर्च को देखते हुए संस्थान के ट्रस्टी मंडल ने जुलाई 2009 में सोलर कुकिंग सिस्टम लगाने का फैसला किया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए खर्च हुए। प्रसादालय परिसर में 73 सोलर डिश लगाई गईं, जिनकी मदद से सोलर कुकर में भोजन तैयार किया जाता है। इस व्यवस्था से न सिर्फ ऊर्जा की बचत हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है। इसके अलावा साईं संस्थान ने सौर ऊर्जा से श्रद्धालुओं के लिए गर्म पानी की सुविधा भी शुरू की है, जिससे नए श्रद्धालु निवास, द्वारावती और साईं आश्रम जैसी जगहों पर रोज 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को 24 घंटे मुफ्त गर्म पानी मिल रहा है। प्रसादालय में 150 लीटर क्षमता के 10 बड़े कुकर लगाए गए हैं। इस प्रणाली द्वारा एक समय में 15 क्विंटल चावल, 5 क्विंटल दाल और 5 क्विंटल सब्जी पकाई जा सकती है। 2009 से 2026 तक की अवधि में इस प्रणाली के कारण दो लाख किलो से अधिक गैस की बचत हुई है। संस्थान की दो करोड़ रु.
से ज्यादा की आर्थिक बचत हुई है।कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- दिल्ली के होटल–रेस्टोरेंट कचरे से बनी गैस इस्तेमाल करें सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी।ममता की मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी गई; PM बोले– जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरूजनवरी से अब तक1200 कुत्ते मारे गए; नेताओं ने पंचायत चुनाव में इसका वादा किया था170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहा; लेह हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए थेअसम विधानसभा चुनाव- कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, अब तक 65 प्रत्याशी घोषितसीकर में मौसम बदला, दिन का तापमान 5 डिग्री गिरापंजाब-चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसमतेजी से बढ़ रही गर्मी, राजनांदगांव में पारा 40° पारएमपी में 'हीट' अटैक...नर्मदापुरम में दूसरे दिन भी चली लू
शिर्डी सोलर सिस्टम सौर ऊर्जा प्रसादालय ऊर्जा बचत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shiv Chalisa Path: सिर्फ 40 दिन करें शिव चालीसा का छोटा सा पाठ, मौत के मुंह से खींच लाते हैं महादेवशिव चालीसा का महत्व और इसके चमत्कारी लाभ। जानें कैसे मात्र 40 पंक्तियों का यह पाठ आपके जीवन से दरिद्रता और डर को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।
Read more »
भारत के लिए राहत की खबर, LPG से लदे शिवालिक जहाज ने ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को किया पार; गैस की किल्लत होगी खत्मभारतीय ध्वज वाला एक जहाज, शिवालिक जो 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी गैस ले जा रहा है, बिना सुरक्षा के होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर रहा है।
Read more »
धनबाद पुलिस को मिली 40 नई बोलेरो और 45 बाइक, गश्ती व्यवस्था होगी मजबूतधनबाद पुलिस को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 40 नई बोलेरो गाड़ियां और लगभग 45 नई बाइक मिली हैं। रांची में आयोजित कार्यक्रम में ये वाहन सौंपे गए।
Read more »
कोलकाता में जर्जर इमारत में फंसे 40 लोग, मालिक पर लगाया तोड़फोड़ का आरोपकोलकाता के महात्मा गांधी रोड के पास एक पुरानी इमारत में सीढ़ियां तोड़ने के बाद लगभग 40 लोग फंस गए। इमारत के नए मालिक पर आरोप है कि उसने रियल-एस्टेट विकास के लिए बिल्डिंग गिराने की योजना बनाई है। स्थानीय लोगों ने घर खाली करने के दबाव का आरोप लगाया है, जबकि अधिकारी किरायेदारों के हितों की रक्षा करने की बात कह रहे हैं। कई निवासी अभी भी इमारत के अंदर हैं क्योंकि उनके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है।
Read more »
तेल की कीमतों में आग: 15 दिन में 40 महंगा हुआ क्रूड ऑयल, 73 डॉलर से $103 पहुंचा; कहां तक पहुंच सकते हैं दाम?Iran-Israel War: अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 15 दिनों में 40 से अधिक बढ़कर $73 से $103 प्रति बैरल हो गई हैं।
Read more »
Weather Update 15 मार्च: आ रहा है नया सिस्टम गर्म हवाओं से मिलेगी राहत, IMD ने बताया कब बदल रहा मौसम, जानें अपडेटWeather Update 15 March: मध्य प्रदेश में आसमान से आग बरसने लगी है। बीते दो दिन में प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज हुआ है। यहां पारा 40.
Read more »
