Uttarakhand Aaj Ka Mausam, 15 March 2026: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में रविवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी होने की संभावना है जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।मैदानी क्षेत्र में भी कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके कारण गर्मी ने अभी से प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।मार्च के पहले पखवारे में गर्मी ने छुड़ाए पसीनेगर्मी के चलते लोगों को दिन के समय बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मार्च महीने के पहले पखवाड़े में गर्मी ने पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। पर्वतीय इलाकों में भी मौसम का ऐसा ही हाल है। बारिश न होने की वजह से पहाड़ भी तपने लगे हैं। दिन पर दिन बढ़ रहे तापमान को देखते हुए आने वाले समय में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमानमौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है।आकाशीय बिजली चमकने की आशंकाइसके अलावा शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय से बिजली चमकने की संभावना भी है।40 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएंमौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।तपिश से लोग रहे परेशानदेहरादून समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। दिन भर तेज धूप की वजह से लोग तपिश से परेशान रहे। मार्च के पहले पखवाड़े में पारा रिकार्ड स्तर की ओर जा रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं।.
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में रविवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी होने की संभावना है जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।मैदानी क्षेत्र में भी कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके कारण गर्मी ने अभी से प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।मार्च के पहले पखवारे में गर्मी ने छुड़ाए पसीनेगर्मी के चलते लोगों को दिन के समय बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मार्च महीने के पहले पखवाड़े में गर्मी ने पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। पर्वतीय इलाकों में भी मौसम का ऐसा ही हाल है। बारिश न होने की वजह से पहाड़ भी तपने लगे हैं। दिन पर दिन बढ़ रहे तापमान को देखते हुए आने वाले समय में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमानमौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है।आकाशीय बिजली चमकने की आशंकाइसके अलावा शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय से बिजली चमकने की संभावना भी है।40 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएंमौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।तपिश से लोग रहे परेशानदेहरादून समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही चटख धूप खिल रही है। दिन भर तेज धूप की वजह से लोग तपिश से परेशान रहे। मार्च के पहले पखवाड़े में पारा रिकार्ड स्तर की ओर जा रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं।
Dehradun Rain Alert Uttarkashi Snowfall Dehradun News उत्तराखंड मौसम अलर्ट उत्तरकाशी में बर्फबारी देहरादून न्यूज देहरादून मौसम का हाल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand Weather Today, 13 March: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून में चटक धूपUttarakhand Aaj Ka Mausam, 13 March 2026: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश होने के साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
Read more »
RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हरियाणा में शुरू: भागवत की मौजूदगी में संघ की समीक्षा; BJP अध्यक्ष नितिन न...RSS Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha Samalkha 13-15 March meeting. Follow RSS Centenary Year programs, social challenges, organization expansion updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
UP Weather Today, 14 March: लखनऊ, आगरा, नोएडा समेत कई शहरों में पारा 40°C, 15 मार्च से बारिश-तेज हवाओं के आसारUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 14 March 2026: उत्तर प्रदेश में 14 मार्च को मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 14 March: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, देहरादून समेत कई जिलों में बारिश के आसारUttarakhand Aaj Ka Mausam, 14 March 2026: उत्तराखंड में 14 मार्च को मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
Read more »
Bihar Weather Today: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, 15 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्टBihar Aaj Ka Mausam: राज्य में नमी युक्त हवाओं के कारण 15-18 मार्च तक मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »
UP Weather Today, 15 March: लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ में हल्की बारिश के आसार, 50 Km स्पीड से चलेंगी हवाएंUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 15 March 2026: उत्तर प्रदेश में 15 मार्च से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से पूर्वांचल और तराई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
Read more »
