बेटे ने की पिता की हत्या, ईंट से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Meerut News

बेटे ने की पिता की हत्या, ईंट से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट
Son Murders FatherSon Murders Father NewsMeerut Son Murders Father
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

मेरठ में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. बताया जाता है कि दोनों एक साथ शराब पी रहे थे. इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई और बेटे ने पिता पर ईंट से कई वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने चाकू से अपनी कलाई भी काट ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत ले लिया.

बताया जा रहा है कि पिता पुत्र दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बेटे ने अपने पिता पर हमला कर दिया. और पढ़ेंये घटना शुक्रवार-शनिवार रात की है. मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है जो मूल रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था. राजेश मेरठ के जेलचुंगी इलाके में अपने बड़े बेटे अमन के साथ रहता था. दोनों पिछले करीब 20 साल से यहां नगर निगम की दो दुकानों में रहकर स्क्रैप का काम करते थे. जबकि राजेश की पत्नी अनीता, बेटा अंकित और बेटियां खुशी व जूली बिहार में ही रहते हैं.यह भी पढ़ें: दिल्ली में चलती हुई बारात में लाइव मर्डर, सामने आया डराने वाला CCTV फुटेज बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अमन और पिता नशे का आदी है. शनिवार को शराब पीने के बाद दोनों पिता पुत्र का विवाद हुआ. जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. गुस्से में अमन ने ईंट उठाकर पिता के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए, जिससे राजेश की मौत हो गई. आसपास के लोगों को जब झगड़े और घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. Advertisement फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम में बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस को रात 12:30 बजे सूचना प्राप्त हुई. सूचना देने वाले ने कहा कि जेल चुंगी के पास पिता पुत्र राजेश और अमन में शराब पीने के बाद कहासुनी हुई. जिसके बाद बेटे अमन ने राजेश के सिर पर वार कर दिया और उसकी मौत हो गई. मामले में बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Son Murders Father Son Murders Father News Meerut Son Murders Father पिता ने की बेटे की हत्या पिता की हत्या बेटे ने की पिता हत्या मेरठ मर्डर Meerut Murder Aaj Tak News Aaj Tak Latest News Aaj Tak Crime News

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 05:35:41