Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 15 March 2026: उत्तर प्रदेश में 15 मार्च से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से पूर्वांचल और तराई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी झेल रहे लोगों को रविवार से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल, वेस्ट यूपी और तराई वाले जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसकी वजह से पारा नीचे जा सकता है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। कई जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से 15 मार्च से कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो रविवार को भी जारी रहेगा। गेहूं की फसल को पहुंच सकता है नुकसानआने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहेगा। बरसात और तेज हवा की वजह से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कई जिलों में छाए रहेंगे बादलरविवार और सोमवार को लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। दिन चढ़ते ही मौसम बदलेगा और बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबादी का अनुमान है। मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने छुड़ाए पसीनेगौरतलब है कि मार्च के दूसरे हफ्ते में ही यूपी के लोग गर्मी से बेहाल हैं। दिन का पारा लगातार 34 से 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। शनिवार सुबह से धूप खिली रही लेकिन शाम होते होते बादलों की आवाजाही ने मौसम बदलने का संकेत दिया। दिन का पारा 34.
4 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 18.5 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार को दिन का पारा 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं रात का पारा बढ़कर 21 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इन जिलों में गरज के साथ हो सकती है बारिश15 और 16 मार्च को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में गिर सकते हैं ओलेदेवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना सबसे अधिक है।
Lucknow Rain Alert Ghaziabad Me Barish Up News गाजियाबाद में बारिश उत्तर प्रदेश वेदर अलर्ट यूपी समाचार लखनऊ में बारिश देवरिया में ओले
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Weather Today: बिहार में बदल रहा मौसम, 15 से 17 मार्च तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्टBihar Aaj Ka Masam: राज्य में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और धुंध बनी रहेगी। 15 से 17 मार्च के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
Read more »
RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हरियाणा में शुरू: भागवत की मौजूदगी में संघ की समीक्षा; BJP अध्यक्ष नितिन न...RSS Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha Samalkha 13-15 March meeting. Follow RSS Centenary Year programs, social challenges, organization expansion updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
UP Weather Today, 14 March: लखनऊ, आगरा, नोएडा समेत कई शहरों में पारा 40°C, 15 मार्च से बारिश-तेज हवाओं के आसारUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 14 March 2026: उत्तर प्रदेश में 14 मार्च को मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 14 March: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, देहरादून समेत कई जिलों में बारिश के आसारUttarakhand Aaj Ka Mausam, 14 March 2026: उत्तराखंड में 14 मार्च को मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
Read more »
Bihar Weather Today: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, 15 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्टBihar Aaj Ka Mausam: राज्य में नमी युक्त हवाओं के कारण 15-18 मार्च तक मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोम सक्रिय, इन इलाकों में बने बारिश के आसारRajasthan Weather today News: राजस्थान में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 14 मार्च से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है।
Read more »
