जानिये ManoharParrikar के राजनीतिक सफर के बारे में
गोवा के मुख्यमंत्री का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वो लंबे से अग्नाशय के कैंसरे से पीड़ित थे. ईमानदारी और सादगी के लिए प्रसिद्ध पर्रिकर चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे. 2014 में एनडीए सरकार में मनोहर पर्रिकर ने देश के रक्षा मंत्री की भूमिका निभाई.
उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है. बता दें कि पर्रिकर की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसमंद नेताओं में की जाती थी. इस मौके पर उनके जीवन और राजनीतिक सफर पर एक नजर--मनोहर पर्रिकर का राजनीति जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है. वो तीन बार गोवा के सीएम रहे. 14 मार्च 2017 को तीसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने. साल 2000-05 में पहली बार, साल 2012-14 दूसरी बार सीएम बने. जब 2014 में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी तो पीएम मोदी ने उन्हें दिल्ली बुलाया, उन्हें सबसे महत्वपूर्ण रक्षा मंत्रा का पदभार सम्भाला. रक्षा मंत्री बनने के बाद उन्हें संसद सदस्य बनना जरुरी था और इसके लिए वह यूपी से राज्यसभा सांसद बने.पर्रिकर का जन्म साल 1955 में गोवा के मापुसा गांव में हुआ. उन्होंने लोयोला हाई स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की. 1978 में उन्होंने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री हासिल की. छात्र जीवन से ही मनोहर पर्रिकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक में सक्रिय थे. शुरू से ही उनका संघ की ओर झुकाव था. वह पढ़ाई के दौरान संघ की शाखा में जाने लगे थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद भी वह संघ से जुड़े रहे और बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए और उन्होंने बीजेपी पार्टी की तरफ से पहली बार चुनाव भी लड़ा.1994 में पर्रिकर ने बीजेपी की सीट से गोवा की पणजी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और उन्हें इसमें जीत भी मिली. 24 अक्टूबर, 2000 में गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल करते हुए सत्ता तक पहुंच बना ली और पर्रिकर को मुख्यमंत्री बनाया गया. हालांकि मुख्यमंत्री बनने की खुशी पर्रिकर के लिए ज्यादा समय तक नहीं रह सकी क्योंकि निजी जिंदगी में उनका संघर्ष जारी थी.इसे विडंबना ही करेंगे कि मनोहर पर्रिकर की पत्नी मेघा का निधन पर कैंसर से हुआ. फरवरी, 2002 में उन्हें यह पद भी छोड़ना पड़ा. जून, 2002 में फिर से वह मुख्यमंत्री बने और फरवरी 2005 तक इस पद पर रहे. 2005 में विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी 2012 में फिर से सत्ता में लौटी और पर्रिकर एक बार फिर मुख्यमंत्री बने. दिया. 2014 में केंद्र में मोदी सरकार में रक्षा मंत्री बनने के लिए नवंबर, 2014 में इस्तीफा दे दिया. हालांकि वह रक्षा मंत्री के रूप में ज्यादा समय तक पद पर नहीं रहे क्योंकि खराब तबीयत का हवाला देते हुए गोवा लौट गए और फिर से मुख्यमंत्री बन गए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नोटबंदी से पहले आरबीआई ने कहा था, नोट बैन से ख़त्म नहीं होगा काला धन: आरटीआईआरटीआई से मिली जानकारी में सामने आया है कि आरबीआई निदेशक मंडल ने नोटबंदी प्रभाव को लेकर मोदी सरकार को आगाह करते हुए कहा था कि नोटबंदी से काले धन की समस्या पर कोई ठोस असर नहीं होगा.
Read more »
Bolpur Loksabha: विश्वभारती से है पहचान, सोमनाथ चटर्जी यहां से 5 बार रहे सांस1984 में जब पूरे देश में कांग्रेस की लहर चल रही थी तब भी सीपीएम ने यहां अपना झंडा बुलंद किए रखा. 1985 में यहां पर बाइपोल हुआ जिसमें सीपीएम से सोमनाथ चटर्जी की इंट्री हुई. 1985 से 2004 तक सोमनाथ चटर्जी यहां से लगातार जीत हासिल करते रहे.
Read more »
'जब सेना के अधिकारी ने मारा थप्पड़ और सब उगलने लगा था मसूद अजहर'– News18 हिंदीअधिकारी ने बताया कि हिरासत में खुफिया एजेंसियों को अजहर से पूछताछ करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी.
Read more »
सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Read more »
इस वजह से चीन पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बार-बार बचा रहा है– News18 Hindiwhy china blocked massod azhar global terrorist list in UNSC , pulwama news, pulwama, pulwama attack, latest, news, crpf, kashmir news, greater kashmir, crpf full form, kashmir, pulwama encounter, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, pulwama attack today, indian army, pulwama aatanki hamla, surgical strike, narendra modi, jammu kashmir, ied, pakistan, uri attack, jammu and kashmir, black day, ied meaning, pulwama, crpf, kashmir news, greater kashmir, terrorist attack, crpf full form, kashmir, terrorist attack today, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, indian army, surgical strike, pakistan, jammu kashmir, ied, uri attack, crpf news, jammu and kashmir, ied meaning, kashmir attack, today's news, masood azhar, martyred, pulwama attack images, china, masood azhar, china pakistan, UN, Jaish e mohammad
Read more »
गोलीबारी से पहले हमलावर ने पोस्ट किया था नफरत से भरा 74 पेजों का नोटNew Zealand gunman published 74-page hate manifesto | हमलावर ने हमले का फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया एक महीने पहले ही बनाया गया था संदिग्ध ट्विटर अकाउंट
Read more »
एयरबस ने पहली बार जमीन से पानी के जहाज पर ड्रोन से भेजा पार्सलairbus first sent a parcel from the ground onboard water from the drone | ड्रोन 4 किलो सामान किनारे से 3 किमी दूर तक ले जा सकते हैं बड़े जहाजों के मुकाबले डिलीवरी में समय 6 गुना, खर्च 9 गुना कम
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : गंगा यात्रा के जरिए चुनावी वैतरणी पार लगाने में जुटी प्रियंका गांधी!लखनऊ। 'न मैं आया हूं और न मुझे भेजा गया है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है', 2014 के लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी के भाषण के ये चंद शब्द आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। लोकसभा चुनाव के बनारस से पर्चा भरने के दौरान उस वक्त प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने जिस तरह मां गंगा से अपना लगाव दिखाया था, उसका फायदा यकीनन बीजेपी को चुनाव में मिला था।
Read more »
