'जब सेना के अधिकारी ने मारा थप्‍पड़ और सब उगलने लगा था मसूद अजहर'– News18 हिंदी

United States News News

'जब सेना के अधिकारी ने मारा थप्‍पड़ और सब उगलने लगा था मसूद अजहर'– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

सेना के जवान के एक 'थप्पड़' से ही वह हिल गया था मसूद

भारत में हुए कुछ भीषण हमलों के सरगना मौलाना मसूद अजहर से पूछताछ करना आसान था और सेना के जवान के एक 'थप्पड़' से ही वह हिल गया था. इस थप्पड़ के बाद ही उसने अपनी गतिविधियों का ब्यौरा उगल दिया था. यह बात पुलिस के एक पूर्व अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में बताई.

जिन्होंने 1994 में उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की थी. अजहर पुर्तगाल के पासपोर्ट पर बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसा था और फिर वह कश्मीर पहुंचा. उसे दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में फरवरी 1994 में गिरफ्तार किया गया था.करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. उसने सेना के एक अधिकारी के एक थप्पड़ के बाद ही बोलना शुरू कर दिया और पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी समूहों के कामकाज के बारे में उसने विस्तार से जानकारी दी. सिक्किम के पूर्व पुलिस महानिदेशक अविनाम मोहनाने ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'उससे पूछताछ करना आसान था और सेना के एक अधिकारी के एक थप्पड़ से ही वह बुरी तरह हिल गया था.'में आतंकवादियों की भर्ती प्रक्रिया और आतंकवादी समूहों के कामकाज के बारे में जानकारी दी. यह वह समय था जब खुफिया एजेंसियां, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से छेड़े गए भीतरघात युद्ध को समझने का प्रयास कर रही थीं. मोहनाने 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जिन्होंने उस वक्त एजेंसी में कश्मीर डेस्क का नेतृत्व किया था. उन्होंने बताया, 'कई मौके आए जब मैंने उससे कोट बलवाल जेल में मुलाकात की और कई घंटे तक उससे पूछताछ की. हमें उस पर बल प्रयोग नहीं करना पड़ा क्योंकि वह खुद ही सारी सूचनाएं बताता चला गया.' उन्होंने कहा कि उसने अफगानी आतंकवादियों के कश्मीर घाटी में भेजे जाने की जानकारी दी थी. साथ ही हरकत उल मुजाहिद्दीन और हरकत उल जेहाद ए इस्लामी के हरकत उल अंसार में विलय की भी जानकारी दी. वह हरकत उल अंसार का सरगना था.मोहनाने ने बताया कि बांग्लादेश से 1994 में भारत पहुंचने के बाद अजहर कश्मीर जाने से पहले सहारनपुर गया था, जहां उसने साझा नीति बनाने के लिए एचयूएम और हूजी के अलग-अलग धड़ों के साथ बैठक की थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजहर ने उनसे कहा था, 'मैं पुर्तगाल के फर्जी पासपोर्ट पर यहां आया ताकि सुनिश्चित कर सकूं कि एचयूएम और हूजी घाटी में एक साथ आएं. नियंत्रण रेखा पार कर पाना संभव नहीं था.'उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अजहर हर सवाल का विस्तार से जवाब देता था. कराची से प्रकाशित टैबलॉयड 'सदा ए मुजाहिद' में पत्रकार के तौर पर जैश प्रमुख ने पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों के साथ 1993 में कुछ देशों की यात्रा की थी. जहां उसने 'कश्मीर हित' के लिए समर्थन मांगा था. मोहनाने ने बताया कि अजहर हमेशा दावा करता था कि पुलिस उसे ज्यादा दिन तक हिरासत में नहीं रख पाएगी क्योंकि वह पाकिस्तान और आईएसआई के लिए महत्वपूर्ण है. अजहर ने पुलिस अधिकारी को बताया था, 'आप मेरी लोकप्रियता को कमतर करके देख रहे हैं. आईएसआई सुनिश्चित करेगी कि मैं पाकिस्तान लौटूं.' फरवरी 1994 में उसकी गिरफ्तारी के 10 महीने बाद दिल्ली से कुछ विदेशी नागरिकों का अपहरण हो गया और अपहर्ताओं ने उसे रिहा करने की मांग की. उमर शेख की गिरफ्तारी के कारण यह योजना विफल हो गई जिसे 1999 में विमान अपहरण के बदले रिहा किया गया था.इंटेलिजेंस ब्यूरो में दो दशक के कार्यकाल में उन्होंने अजहर से कई बार पूछताछ की थी. इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के यात्रियों के अपहरण के बदले तत्कालीन बीजेपी सरकार द्वारा 1999 में रिहा किए जाने के बाद अजहर ने जैश ए मोहम्मद का गठन किया और भारत में कई भीषण हमलों का षड्यंत्र रचा. जिन हमलों की उसने साजिश रची उसमें संसद पर हमला, पठानकोट वायुसेना के अड्डे पर हमला, जम्मू और उरी में सेना के शिविरों पर हमले और पुलवामा में चार दिन पहले सीआरपीएफ के काफिले पर किया गया हमला शामिल है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेरिकी सीनेटर और पूर्व वायु सेना पायलट के साथ वरिष्ठ अधिकारी ने किया था दुष्कर्म- Amarujalaअमेरिकी सीनेटर और पूर्व वायु सेना पायलट के साथ वरिष्ठ अधिकारी ने किया था दुष्कर्म- Amarujalaअमेरिकी वायु सेना में पहली महिला लड़ाकू पायलट रह चुकीं अमेरिकी सीनेटर मारथा मकसेली ने बुधवार को कहा है कि उनके साथ
Read more »

'वायु सेना के अधिकारी ने मेरा बलात्कार किया''वायु सेना के अधिकारी ने मेरा बलात्कार किया'अमरीकी सांसद मार्था के मुताबिक वायु सेना में नौकरी के दौरान उनके साथ बलात्कार हुआ.
Read more »

सेना का फैसला, मुख्यालय से निकालकर मोर्चे पर भेजे जाएंगे कर्नल रैंक के अधिकारीसेना का फैसला, मुख्यालय से निकालकर मोर्चे पर भेजे जाएंगे कर्नल रैंक के अधिकारीआर्मी के इस फैसले से तकरीबन 230 अधिकारी मोर्चे पर दुश्मनों से लोहा ले सकते हैं. अभी तक के ताजा आंकड़े बताते हैं कि कुल अधिकारियों का 20 प्रतिशत हिस्सा आर्मी हेडक्वार्टर में तैनात है.
Read more »

सेना के जवान के अपहरण की खबर निकली झूठी, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारीसेना के जवान के अपहरण की खबर निकली झूठी, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारीArmy Personnel kidnappedजम्मू और कश्मीर के बडगाम में सेना के जवान के अपहरण की खबर को रक्षा मंत्रालय ने गलत बताया है। मंत्रालय ने कहा कि यह खबर गलत है और जवान सुरक्षित है।
Read more »

LIVE: वीके सिंह बोले- सेना के शौर्य की सियासत देश के जागने के संकेतLIVE: वीके सिंह बोले- सेना के शौर्य की सियासत देश के जागने के संकेतवीके सिंह बोले- सेना के शौर्य की सियासत देश के जागने के संकेत AajTakSurakshaSabha लाइव अपडेट-
Read more »

सेना के सम्मान में टीम इंडिया ने पहनी आर्मी कैप, शाहिद अफरीदी ने उड़ाया मजाकसेना के सम्मान में टीम इंडिया ने पहनी आर्मी कैप, शाहिद अफरीदी ने उड़ाया मजाकभारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ रांची में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में आर्मी कैप पहनी थी.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में चुनाव आयोग ने तय किया चाय-समोसे का रेट, ऐसे होगी निगरानीलोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में चुनाव आयोग ने तय किया चाय-समोसे का रेट, ऐसे होगी निगरानीपंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी के निर्देशों पर जालंधर मंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति ने कीमतें तय की.
Read more »

25 साल के युवक को आतंकियों ने मारी गोली, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन25 साल के युवक को आतंकियों ने मारी गोली, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशनA 25-year old man has been shot dead by terrorists | पुलवामा जिले के पिंगलीना गांव की घटना युवक को घर के बाहर आतंकियों ने बनाया निशा
Read more »

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सेना के जवान की गोली मारकर हत्याजम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सेना के जवान की गोली मारकर हत्यादक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलेना गांव में बुधवार दोपहर सेना के एक जवान की संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:41:46