जम्मू के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर प्रस्तावित 260 मेगावाट की दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना चरण-2 को पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना 2007 से चल रही 390 मेगावाट क्षमता वाली दुलहस्ती परियोजना चरण-1 का विस्तार है।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना को पर्यावरण मंजूरी मिल गई है । जम्मू प्रांत में जिला किश्तवाड़ के दुलहस्ती क्षेत्र में चिनाब नदी पर प्रस्तावित 260 मेगावाट की क्षमता वाली इस परियोजना की राह में पर्यावरण मंजूरी ही सबसे बड़ी रुकावट थी। यह परियोजना वर्ष 2007 से क्रियाशील 390 मेगावाट की क्षमता वाली दुलहस्ती परियोजना का विस्तार है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विशेषज्ञ आकलन समिति की गत 19 दिसंबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई। दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना भी पहली परियोजना की तरह रन-आफ-द-रिवर परियोजना है। संबधित अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना भी राष्ट्रीय जलविद्युत निगम एनएचपीसी द्वारा बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर के आधार पर कार्यान्वित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए एनएचपीसी और जम्मू कश्मीर सरकार ने तीन जनवरी 2021 को आपसी सहमति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। चिनाब दरिया पर कोई नया बांध नहीं बनाया जाएगा प्रस्तावित परियोजना के लिए चिनाब दरिया पर कोई नया बांध नहीं बनाया जाएगा बल्कि मौजूदा दुलहस्ती परियोजना-एक के बांध व अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रस्तावित परियोजना के लिए एक हेडरेस टन्नल , एक पावरहाउस, और एक टेल रेस टनल बनाई जाएगी। संबधित अधिकारियोंने बताया बताया कि ईएसी ने अपनी बैठक में दुलहस्ती परियोजना द्वितीय के निर्माण को लेकर विभिन्न लोगों की शंकाओं के समाधान के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की। ईएसी ने प्रस्तावित परियोजना के पर्यावरण प्रभाव आकलन , जनसुनवाई और मंत्रालय द्वारा उठाए गए सवालों के आधार पर की गई गई कार्रवाई और परियोजना से संबधित अदालत के दिशा निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की और 3330 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की पर्यावरण मंजूरी दे दी। कितना आएगा खर्च? उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत में से 4564.
57 लाख रुनये पर्यावरण प्रबंधन योजना और प्रदूषण नियंत्रण कार्यों पर खर्च होंगे। ईएसी ने परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी प्रदान करते हुए निर्देश दिया है कि परियोजना की क्रियाशील हाेने ,बिजली उत्पादन शुरु होने के बाद पांच वर्ष बाद ,एक स्वतंत्र और निष्पक्ष विशेषज्ञ एजेंसी के माध्यम से संबधित क्षेत्र में एक अध्यान कराया जाए। यह अध्ययन परियोजना से स्थानीय पर्यावरण पर हुए प्रभाव पर केंद्रित रहेगा। इसके अलावा ईएसी एनएचपीसी और चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड को चिनाब नदी बेसिन के टिकाऊ पारिस्थितिक तंत्र के प्रंबधन के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए किसी प्रतिष्ठित सरकारी अनुसंधान केंद्र की मदद लेने के लिए कहा है। यह कार्ययोजना संबधित क्षेत्र में किए गए अध्ययन पर आधारित होगी।
Jammu And Kashmir Chenab River 260 MW Project Environmental Clearance Dulhasti Project Phase-2 EAC Approval Hydroelectric Power Kishtwar District Jammu Development Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनू सूद को छात्रों ने 390 फुट लंबे कटआउट से किया सम्मानितशोलापुर के 500 छात्रों ने सोनू सूद को उनके आगामी फिल्म "फतेह" की रिलीज से पहले 390 फुट लंबे कटआउट पोस्टर से सम्मानित किया।
Read more »
Aprilia Tuono 457 Vs KTM Duke 390 में कौन सी बाइक है आपके लिए बेस्ट, कीमत से लेकर इंजन तक की सारी जानकारी मिलेगी यहां!Aprilia Tuono 457 Vs KTM Duke 390 में कौन सी बाइक है आपके लिए बेस्ट, कीमत से लेकर इंजन तक की सारी जानकारी मिलेगी यहां!
Read more »
KTM 390 Enduro R: नई केटीएम 390 एंड्यूरो आर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांKTM (केटीएम) ने भारत में अपनी बिल्कुल नई 390 Enduro R बाइक लॉन्च कर दी है। ये बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो शहर की सड़कों के साथ-साथ ऊबड़-खाबड़
Read more »
विलेन बनकर दी 390 करोड़ कमाने वाली फिल्म, हीरोगिरी के चक्कर में FLOP हुआ एक्टरविलेन बनकर दी 390 करोड़ कमाने वाली फिल्म, हीरोगिरी के चक्कर में FLOP हुआ एक्टर, बॉक्स ऑफिस पर निकला दीवाला
Read more »
बांग्लादेश: डेंगू से पांच और लोगों की मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 390 के पारबांग्लादेश: डेंगू से पांच और लोगों की मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 390 के पार
Read more »
KTM 390 Adventure R जल्द होगी भारत में लॉन्च, एडवांस तकनीक समेत मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्सKTM भारत में अपनी एडवेंचर बाइक लाइन-अप को बेहतर करने के लिए KTM 390 Adventure R को लॉन्च करने वाली है। इसमें 399cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 45.
Read more »
