KTM भारत में अपनी एडवेंचर बाइक लाइन-अप को बेहतर करने के लिए KTM 390 Adventure R को लॉन्च करने वाली है। इसमें 399cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 45.
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। KTM भारत में अपनी एडवेंचर बाइक लाइन-अप को पहले से ज्यादा बेहतरनी करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही KTM 390 Adventure R को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इसे उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो स्टैंडर्ड 390 Adventure से ज्यादा ऑफ-रोड क्षमता और हार्डकोर सेट-अप चाहते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि KTM की यह मोटरसाइकिल किन खास फीचर्स के साथ आने वाली है? KTM 390 Adventure R का इंजन KTM 390 Adventure R में कंपनी का 399cc सिंगल-सिलेंडर LC4c इंजन दिया गया है। यह इंजन 45.
2 hp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच मिलता है, जिससे हाईवे और ऑफ-रोड दोनों जगह राइडिंग आसान रहती है। यह वही पावर यूनिट है, जिसे KTM अपनी मिड-साइज परफॉर्मेंस बाइक्स में इस्तेमाल कर रही है, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर भरोसा किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन डिटेल इंजन टाइप 399 cc, सिंगल-सिलेंडर LC4c पावर 45.2 hp पीक टॉर्क 39 Nm गीयरबॉक्स 6-स्पीड फ्रंट व्हील 21-इंच रियर व्हील 18-इंच सस्पेंशन ट्रैवल 230 mm ग्राउंड क्लीयरेंस 272 mm सीट हाइट 870 mm टायर्स Mitas Enduro Trail E07+ फ्रंट सस्पेंशन 43 mm WP Apex Open Cartridge रियर सस्पेंशन WP Apex Split Piston Shock अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये ऑफ-रोडिंग के लिए बड़े हार्डवेयर अपग्रेड 390 Adventure R को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है इसका ऑफ-रोड फोकस्ड हार्डवेयर। इसके फ्रंट में 21-इंच और रियर में 18-इंच व्हील का व्हील सेट-अप मिलता है। सस्पेंशन ट्रैवल 230 mm का दिया गया है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 272 mm होगी और सीट हाइट 870 mm की होगी। इन बदलावों से साफ है कि यह बाइक खराब रास्तों, ट्रेल्स और कठिन ऑफ-रोड कंडीशन्स में ज्यादा सक्षम होगी। मिलेंगे कई एडवांस तकनीक इंटरनेशनल-स्पेक KTM 390 Adventure R में हेवी-ड्यूटी स्पोक्ड व्हील्स, Mitas Enduro Trail E07+ टायर्स दिए जाते हैं। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल में कौन-से टायर्स मिलेंगे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में 43 mm WP Apex Open Cartridge फोर्क, कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्टमेंट के साथ रियर में WP Apex स्प्लिट पिस्टन शॉक मिलेगा। यह सेट-अप प्रो-लेवल ऑफ-रोड कंट्रोल देने के लिए डिजाइन किया गया है। कीमत और सेगमेंट में पोजिशन KTM ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि KTM 390 Adventure R की एक्स-शोरूम कीमत करीब 4 लाख रुपये तक हो सकती है। इसके लॉन्च के बाद KTM की 390 Adventure रेंज पूरी हो जाएगी, जिसमें 390 Adventure X, स्टैंडर्ड 390 Adventure और नया 390 Adventure R शामिल होंगे। आने वाले समय में जब BMW F 450 GS 2026 में दस्तक देगी, तब यह सेगमेंट और भी दिलचस्प हो जाएगा।
Adventure Bike Off-Road Motorcycle KTM India 390 Adventure X BMW F 450 GS Lc4c Engine Mitas Enduro Trail E07+ WP Apex Suspension New Delhi Auto News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2025 KTM 390 Duke Vs Yamaha MT-03: इंजन, परफॉर्मेंस, डिजाइन और फीचर्स के मामले में कौन बेस्टYamaha MT-03 vs KTM 390 Duke हम यहां पर आपको दो नेकेड स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिल Yamaha MT-03 और KTM 390 Duke के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों में से कौन-सी बाइक नेकेड स्ट्रीट फाइटर के रूप में बेस्ट है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि Yamaha MT-03 vs KTM 390 Duke में से कौन-सी मोटरसाइकिल इंजन फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतर...
Read more »
KTM 390 Enduro R: नई केटीएम 390 एंड्यूरो आर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांKTM (केटीएम) ने भारत में अपनी बिल्कुल नई 390 Enduro R बाइक लॉन्च कर दी है। ये बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो शहर की सड़कों के साथ-साथ ऊबड़-खाबड़
Read more »
Mahindra Thar Roxx: KTM 390 Enduro R का रिव्यु | NDTV Auto ShowMahindra Thar Roxx: आप सभी का NDTV ऑटो के तैंतालीसवे एपिसोड में स्वागत हैं। इस हफ्ते के एपिसोड में पहले हमने सवारी की KTM 390 Enduro R की। यह मोटरसाइकिल ऑफ-रोड राइडिंग के लिए काफी बढ़िया हैं और कई सारे फीचर्स और एक दमदार इंजन से लैस हैं। फिर हम आपको एक यादगार सफर पर लेके चलेंगे जहां हम दिल्ली NCR के तीन तालाबों को एक्स्प्लोर करेंगे जिनके बारे में...
Read more »
भारत में महंगी हुई KTM 390 एडवेंचर सीरीज, खरीदने के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी रकमKTM 390 Price Hike: इस प्राइज हाइक का प्राथमिक कारण केंद्र सरकार द्वारा GST की दरों में किया गया बदलाव है. सरकार ने 22 सितंबर 2025 को 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर GST दर को 31% से बढ़ाकर 40% कर दिया था.
Read more »
KTM ने 390cc मोटरसाइकिलों के लिए जारी किया ग्लोबल रिकॉल: इंजन स्टॉलिंग की है समस्याKTM Recall: इस रिकॉल प्रोग्राम में KTM की कई महत्वपूर्ण 390cc सीरीज़ की मोटरसाइकिलें शामिल हैं. रिकॉल किए गए मॉडलों में 2024-2026 KTM 390 Duke, 2025-2026 KTM 390 Enduro R, और 2025-2026 KTM 390 SMC R प्रमुख हैं.
Read more »
Road Accident: অ্যাডভেঞ্চারই কাড়ল প্রাণ! বাইক রাইডে বেরিয়ে ভয়ঙ্কর দুর্ঘটনায় মৃত বেহালার দম্পতি, কোলের ছোট শিশুটি...Adventure turns deadly Couple from Behala dies in a bike crash infant in lap survives
Read more »
