KTM (केटीएम) ने भारत में अपनी बिल्कुल नई 390 Enduro R बाइक लॉन्च कर दी है। ये बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो शहर की सड़कों के साथ-साथ ऊबड़-खाबड़
KTM ने भारत में अपनी बिल्कुल नई 390 Enduro R बाइक लॉन्च कर दी है। ये बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो शहर की सड़कों के साथ-साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बाइकिंग का मजा लेना चाहते हैं। कंपनी ने KTM 390 Enduro R बाइक की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये रखी है। और यह देशभर के KTM शोरूम्स में आज से ही उपलब्ध है। यह भी पढ़ें - Rear Seatbelt: पत्नी की कार दुर्घटना के बाद अभिनेता सोनू सूद ने पीछे की सीटबेल्ट पहनने की दी सलाह, की ये भावुक अपील इंजन और परफॉर्मेंस इस बाइक में KTM का नया 399cc LC4c सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो हाल ही में लॉन्च हुई नई KTM Duke में भी देखने को मिला था। इसमें नया सिलेंडर हेड और गियरबॉक्स दिया गया है। ये इंजन BS6 नॉर्म्स के मुताबिक तैयार किया गया है और लंबे सर्विस इंटरवल के साथ आता है। पहले 1,000 किलोमीटर के बाद, अगली सर्विस हर 7,500 किलोमीटर पर होगी। यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki Hayabusa: 2025 सुजुकी हायाबुसा भारत में लॉन्च, अब और भी ज्यादा दमदार और स्टाइलिश हार्डवेयर भी हुआ अपग्रेड इसमें हल्के स्टेनलेस स्टील का एग्जॉस्ट सिस्टम है जिसमें डुअल-कैटेलिस्ट और एक्टिव ECU कंट्रोल शामिल है। ताकि इमिशन यानी प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। बाइक में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्लिपर क्लच, ऑप्टिमाइज्ड गियरशिफ्ट और ऑप्शनल क्विकशिफ्टर+ भी दिया गया है। यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: आम आदमी को जल्द मिलेगी राहत? नितिन गडकरी ने किया एलान- नया टोल सिस्टम 8-10 दिनों में होगा लागू मजबूत सस्पेंशन और हल्का फ्रेम KTM 390 Enduro R को खास तौर पर लंबे सस्पेंशन ट्रैवल, हल्के चेसिस और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ डिजाइन किया गया है। ताकि ये शहर की सड़कों से लेकर ऊंचे-नीचे रास्तों तक हर जगह शानदार प्रदर्शन कर सके। इसके अलावा, एक और वेरिएंट जिसमें आगे-पीछे दोनों तरफ 230 mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलेगा, जल्द ही लॉन्च होने वाला है। उसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi: 2025 यामाहा FZ-S Fi लॉन्च, जानें क्या है नया और कितनी है कीमत ऑफ-रोडिंग के लिए खास डिजाइन इस बाइक में स्टील ट्रेलिस फ्रेम और बोल्ट-ऑन स्टील सब-फ्रेम दिया गया है। जो इसे मजबूत बनाता है और ऑफ-रोड राइडिंग को आसान बनाता है। बाइक में नई तकनीक से तैयार ग्रैविटी डाई-कास्ट स्विंगआर्म दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट में 43 mm का ओपन कार्ट्रिज फोर्क है जिसमें 200 mm का ट्रैवल है, और पीछे WP APEX मोनोशॉक सस्पेंशन है जिसमें 205 mm का ट्रैवल मिलता है। यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Eeco: अब ज्यादा सुरक्षित और नए लेआउट के साथ आई 2025 मारुति ईको, जानिए क्या हुए बदलाव राइडिंग मोड्स से मिलेगा बेहतर कंट्रोल बाइक में ऑफ-रोड मोड भी दिया गया है जिससे आप पीछे के टायर को स्लिप करने दे सकते हैं। यह ऑफ-रोड पर ज्यादा कंट्रोल देने में मदद करता है। चाहें तो मोटरसाइकिल ट्रैक्शन कंट्रोल को भी बंद किया जा सकता है ताकि राइडर पूरी तरह मैन्युअल कंट्रोल में बाइक चला सके। यह भी पढ़ें - Car Export: दुनियाभर में सबसे ज्यादा कारें निर्यात करने वाले टॉप 10 देश, जानें भारत का स्थान व्हील्स और ब्रेकिंग KTM 390 Enduro R में सामने 21-इंच और पीछे 18-इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जो नॉबी टायर्स के साथ आते हैं। ये टायर ऑफ-रोडिंग के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 285 mm और रियर में 240 mm के बाइब्रे एक्सियल ब्रेक्स दिए गए हैं, जो हर परिस्थिति में बेहतर कंट्रोल देते हैं। यह भी पढ़ें - BMW Z4 M40i Pure Impulse Edition: बीएमडब्ल्यू Z4 M40i प्योर इंपल्स एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स फीचर्स भी हैं दमदार बाइक में 4.
2-इंच का नया TFT डैशबोर्ड दिया गया है जो एक सिंपल और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आता है। इसके साथ नए स्विचगियर दिए गए हैं जिनमें लाइटेड बटन और 4-वे जॉयस्टिक शामिल है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए आप इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं पा सकते हैं। इसके अलावा USB-C चार्जिंग पोर्ट और LED लाइट्स भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती हैं। यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप के टैरिफ से भारतीय ईवी इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा या 'मेक-इन-इंडिया' योजनाओं पर होगी चोट? कंपनी की उम्मीदें बजाज ऑटो लिमिटेड में प्रो-बाइकिंग के प्रेसिडेंट माणिक नांगिया ने कहा, "KTM 390 Enduro R उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो शहर के लिए प्रैक्टिकल और ऑफ-रोड के लिए एडवेंचर मशीन चाहते हैं। यह हमारे मोटरस्पोर्ट डीएनए को दर्शाती है और 500cc से कम सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड तय करती है।" यह भी पढ़ें - Citroen Dark Edition: सिट्रोएन ने लॉन्च किए डार्क एडिशन मॉडल्स, जानें कीमत और खासियतें
Ktm 390 Enduro R Price In India Ktm 390 Enduro R Specs Ktm 390 Enduro R Features Ktm 390 Enduro R Ktm Bike Ktm Motorcycles Ktm Motorcycles केटीएम 390 एंड्यूरो आर भारत लॉन्च केटीएम 390 एंड्यूरो आर केटीएम बाइक केटीएम गाड़ी केटीएम बाइक 390 Price केटीएम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Asus ने भारत में लॉन्च किया ब्लूटूथ साइलेंट माउस MW105, जानें कीमत और फीचर्सAsus Bluetooth Silent Mouse MW105: आसुस ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ साइलेंट माउस MW105 लॉन्च किया है. यह माउस चुपचाप काम करने, वायरलेस होने और एक साथ कई काम करने के लिए बनाया गया है.
Read more »
2025 KTM 390 Duke Vs Yamaha MT-03: इंजन, परफॉर्मेंस, डिजाइन और फीचर्स के मामले में कौन बेस्टYamaha MT-03 vs KTM 390 Duke हम यहां पर आपको दो नेकेड स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिल Yamaha MT-03 और KTM 390 Duke के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों में से कौन-सी बाइक नेकेड स्ट्रीट फाइटर के रूप में बेस्ट है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि Yamaha MT-03 vs KTM 390 Duke में से कौन-सी मोटरसाइकिल इंजन फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतर...
Read more »
भारत में लॉन्च हुई मोटापा दूर करने की दवा Mounjaro, जानें इसकी कीमत, खुराक और सबकुछWeight loss medicine: अमेरिकन फार्मा कंपनी Eli Lilly ने भारत में मोटापा कम करने का दावा करने वाली दवा मोंजारो (Mounjaro) लॉन्च की है. कंपनी का कहना है कि यह दवा डायबिटीज को कंट्रोल करने में तो मदद करती ही है साथ ही साथ वजन घटाने में भी मददगार है.
Read more »
भारत में लॉन्च हुई धमाकेदार Land Rover Defender Octa, जानें कीमत और खासियतLand Rover Defender Octa: लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा अब तक का सबसे शक्तिशाली डिफेंडर है, जिसमें 626 hp वाला एक दमदार 4.4L ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है.
Read more »
Kia EV6 New vs Old: भारत में लॉन्च हुई नई EV6, पुरानी से कितनी दिखती है अलगभारतीय बाजार में नई Kia EV6 लॉन्च हो गई है। इसे कंपनी ने भारत में एक्स-शोरूम कीमत 67.
Read more »
दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी 670 नई डीटीसी बसें, मिनी बसों की भी मिलेगी सौगातबताया जा रहा है कि जिन 670 बसों को इस सप्ताह से सड़कों पर उतारने की तैयारी में हैं उनमें से 390 इलेक्ट्रिक सामान्य बसें और 280 मिनी बसें शामिल होंगी.
Read more »
