राष्ट्र की बात से अंतिम व्यक्ति तक, PM मोदी ने साधा सियासी दायरा, परिवारवाद का विरोध कर 2027 के लिए स्पष्ट किया खाका

PM Modi News

राष्ट्र की बात से अंतिम व्यक्ति तक, PM मोदी ने साधा सियासी दायरा, परिवारवाद का विरोध कर 2027 के लिए स्पष्ट किया खाका
Rashtra Prerna SthalBJP 2027Nationalism
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रवाद, सुशासन, अंत्योदय और परिवारवाद विरोधी राजनीति को जोड़कर भाजपा की वर्ष 2027 के लिए राजनीतिक दिशा और प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उनका संदेश था कि भाजपा की राजनीति अब राष्ट्र की एकता से लेकर अंतिम व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा तक एक ही धुरी पर आधारित...

शोभित श्रीवस्तव, लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन केवल पुष्पांजलि या विकास परियोजना का विवरण ही नहीं था, बल्कि इसके जरिये भाजपा ने वर्ष 2027 के लिए अपनी राजनीतिक दिशा, प्राथमिकताएं और विपक्ष से मुकाबले का खाका स्पष्ट कर दिया। मोदी ने राष्ट्रवाद, सुशासन, अंत्योदय और परिवारवाद का विरोध जैसे विषयों को एक साथ पिरोकर यह संदेश दिया कि भाजपा की राजनीति अब राष्ट्र की एकता से लेकर अंतिम व्यक्ति के सामाजिक सुरक्षा तक एक ही धुरी पर खड़ी है। प्रधानमंत्री ने 'बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ' को सच्चा सेक्यूलरिज्म बताकर 'तुष्टीकरण' बनाम 'संतुष्टीकरण' की बहस को धार दी। डा.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अनुच्छेद 370 का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भाजपा के मूल राष्ट्रवादी एजेंडे को दोहराया। यह संदेश केवल जम्मू-कश्मीर या इतिहास तक सीमित नहीं था, बल्कि यह संकेत था कि बड़े और निर्णायक फैसले लेने की राजनीतिक इच्छाशक्ति सिर्फ उसी के पास है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि राष्ट्रवाद आज भी उसका सबसे मजबूत और व्यापक अपील वाला नैरेटिव है। परिवारवाद की खिलाफत कर दिया स्पष्ट राजनीतिक संदेश प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय को आरक्षण या पहचान की राजनीति तक सीमित रखने के बजाय संतृप्ति और लाभ की समान पहुंच के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने परिवारवाद की खिलाफत कर स्पष्ट राजनीतिक संदेश देते हुए प्रदेश में सपा और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, एक्सप्रेसवे, निवेश और औद्योगिक विकास का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को नए भारत के माडल के रूप में प्रस्तुत किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले यूपी माडल को मजबूती से आगे बढ़ाना चाहती है। केंद्र और राज्य सरकार की एकरूपता को विकास की कुंजी बताते हुए प्रधानमंत्री ने योगी सरकार के कामकाज पर राजनीतिक मुहर भी लगाई। यह संदेश न केवल जनता के लिए था, बल्कि पार्टी संगठन के भीतर भी समन्वय और अनुशासन बनाए रखने का संकेत माना जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय, बिजली पासी, सुहेलदेव, बिरसा मुंडा जैसे नामों का उल्लेख सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन का संदेश देता है। भाजपा यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह केवल एक वर्ग या विचारधारा की नहीं, बल्कि समग्र राष्ट्रवादी विरासत की प्रतिनिधि है। कुल मिलाकर उनके संबोधन में राष्ट्रवाद भावनात्मक आधार है, सामाजिक न्याय नीतिगत हथियार है और विकास चुनावी संदेश। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि आने वाले चुनाव में भाजपा इसी त्रिसूत्रीय रणनीति के साथ मैदान में उरतेगी। ॉ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rashtra Prerna Sthal BJP 2027 Nationalism Good Governance Antyodaya Anti-Dynasty Politics Political Strategy Uttar Pradesh Politics Lucknow News Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

H-1B Lottery Scrapped: How The New Weighted Selection Rule Impacts Indian Techies For FY 2027H-1B Lottery Scrapped: How The New Weighted Selection Rule Impacts Indian Techies For FY 2027The H-1B lottery is officially dead. Starting Feb 27, 2026, the US will replace random selection with a weighted system favouring high-wage Level 4 applicants. With a new USD 100,000 fee and strict social media vetting already causing chaos in India,
Read more »

जनगणना 2027: सरकार ने जारी किए नियम, पहली बार डिजिटल होगी जनगणना, जातिगत गणना भी शामिलजनगणना 2027: सरकार ने जारी किए नियम, पहली बार डिजिटल होगी जनगणना, जातिगत गणना भी शामिलभारत सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना के लिए नियम जारी कर दिए हैं। यह जनगणना पहली बार डिजिटल होगी और इसमें जातिगत गणना भी शामिल होगी। इस प्रक्रिया में स्व-गणना का विकल्प भी दिया जाएगा, जिससे सटीक आंकड़े एकत्र किए जा सकेंगे।
Read more »

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का विस्तार, 13 नए स्टेशन बनेंगे; 2027 में डिजिटल जनगणना की मंजूरीदिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का विस्तार, 13 नए स्टेशन बनेंगे; 2027 में डिजिटल जनगणना की मंजूरीकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दी, जिसके तहत 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे और नेटवर्क 400 किमी पार होगा। इसके अतिरिक्त, 2027 में पहली बार डिजिटल जनगणना कराने का भी निर्णय लिया गया है, जिसके लिए 11,718.24 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।
Read more »

वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार कोहली, बचपन के कोच ने विराट के आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाबवर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार कोहली, बचपन के कोच ने विराट के आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाबभारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और रनों व शतकों की आग उगल रहे हैं. अब इस बात में कोई शक नहीं है कि विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं. विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने यह साफ कर दिया है कि यह धाकड़ बल्लेबाज वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
Read more »

'सर, प्रश्न फिर से बोलिए…' कबड्डी प्लेयर शांति ने कही ऐसी बात मुस्कुरा उठे पीएम मोदी, देखें Video'सर, प्रश्न फिर से बोलिए…' कबड्डी प्लेयर शांति ने कही ऐसी बात मुस्कुरा उठे पीएम मोदी, देखें VideoPM Modi Viral Video: प्रधानमंत्री मोदी सांसद खेल महोत्सव के समापन पर युवाओं के साथ वर्चुअल बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने युवा कबड्डी प्लेयर शांति से भी बात की है।
Read more »

चीन का ताइवान पर 2027 में हमले का प्लानचीन का ताइवान पर 2027 में हमले का प्लानपेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन 2027 तक ताइवान पर सैनिक नियंत्रण हासिल करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में शी जिनपिंग के ताइवान को हड़पने की रणनीति का खुलासा किया गया है, जिसमें सैन्य गतिविधियों, कूटनीति, आर्थिक प्रतिबंधों और सूचना युद्ध शामिल हैं। चीन ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ और नौसैनिक गतिविधियों को भी बढ़ा रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:19:10