New IPO Launch : बाजार नियामक सेबी ने शापूरजी पैलोनजी समूह की इन्फ्रा कंपनी के साथ 4 और कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. अनुमान है कि इन कंपनियों का आईपीओ इसी महीने के आखिर तक बाजार में आ जाएगा.
नई दिल्ली. आजादी से पहले का औद्योगिक समूह और टाटा का करीबी औद्योगिक घराना अपनी एक और कंपनी को बाजार में लिस्ट कराने के लिए तैयार है. बाजार नियामक सेबी ने भी इस कंपनी के साथ 4 और कंपनियों को आईपीओ उतारने की मंजूरी दे दी है.
माना जा रहा कि इस महीने के आखिर तक इन पांचों कंपनियों का आईपीओ बाजार में आ जाएगा. कंपनी ने 7,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को उतारने की बात कही है. दरअसल, 160 साल पुराने उद्योग समूह शापूरजी पालोनजी ग्रुप की इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सेबी से मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा 4 और कंपनियों को सेबी ने आईपीओ के जरिये बाजार से धन जुटाने की मंजूरी दे दी है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की तरफ से सोमवार को जारी एक अपडेट से पता चला कि पांच कंपनियों की तरफ से दाखिल आईपीओ मंजूरी संबंधी आवेदन को स्वीकृति मिल गई है. ये भी पढ़ें – भारत में बनेगी पूरी दुनिया को ‘कंट्रोल’ करने वाली जगह, PM नरेंद्र मोदी के ‘खासमखास’ ने देखा ड्रीम कौन सी कंपनियां ला रहीं आईपीओ सेबी की मंजूरी हासिल करने वाली कंपनियों में एफकॉन्स के अलावा गोदावरी बायोरिफाइनरीज, शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक और एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स शामिल हैं. इन सभी फर्मों ने मार्च और जून के बीच सेबी के पास अपने आईपीओ संबंधी दस्तावेज दाखिल किए थे. उन्हें पांच से लेकर 13 सितंबर के बीच सेबी की तरफ से मंजूरी का पत्र मिल गया. कितना पैसा जुटाने की तैयारी में एफकॉन्स एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का 7,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्रस्ताव है. इसमें 1,250 करोड़ रुपये के नए शेयरों के साथ प्रवर्तक फर्म गोस्वामी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 5,750 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश की जाएगी. फिलहाल प्रवर्तक एवं प्रवर्तक समूह कंपनियों के पास एफकॉन्स में 99.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है. ग्रे मार्केट में इस कंपनी के आईपीओ से 74 फीसदी रिटर्न का अनुमान लगाया जा रहा है. बाकी कंपनियों का क्या साइज एथनॉल और जैव-आधारित रसायन निर्माता गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड के आईपीओ में 325 करोड़ रुपये के नए निर्गम और प्रवर्तकों एवं एक निवेशक की तरफ से 65.27 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी. इसके अलावा इंजीनियरिंग कंपनी शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज का आईपीओ 335 करोड़ रुपये के नए निर्गम और प्रवर्तकों एवं अन्य शेयरधारकों की तरफ से 41.3 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश का मिश्रण है. क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक पूरी तरह से नए निर्गम जारी कर अपने आईपीओ के माध्यम से 275 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य बना रही है. इसके अलावा दूषित जलशोधन परियोजनाओं से जुड़ी एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स का आईपीओ 4.42 करोड़ इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 52.68 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश का संयोजन है. बाजार नियामक ने अहमदाबाद स्थित आर्मी इन्फोटेक के आईपीओ संबंधी मसौदा दस्तावेज को लौटा दिया है. कंपनी 250 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी.
Shapoorji Pallonji Group Ipo New Ipo Lunch Ipo Grey Market Sebi Ipo शापूरजी पैलोनजी समूह का आईपीओ क्या है ग्रे मार्केट ग्रे मार्केट में कैसे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPO Listing: Saraswati Saree Depot के शेयर की हुई शानदार लिस्टिंग, पहले दिन निवेशकों को हुआ मुनाफाShare Market Listing स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग का सिलसिला जारी है। आज सरस्वती साड़ी डिपो के आईपीओ Saraswati Saree Depot IPO की लिस्टिंग हुई है। कंपनी के निवेशकों को पहले दिन मुनाफा हुआ है। दरअसल कंपनी का आईपीओ 25 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड प्राइस बैंड 152-160 रुपये प्रति शेयर तय किया गया...
Read more »
आज से खुल गए दो IPO, एक की ग्रे मार्केट में दमदार स्थिति, 10 पॉइंट्स में जानें पूरी डिटेलIPO Opens Today: आज से दो आईपीओ में निवेश का मौका मिल रहा है। अगर आप शेयर मार्केट में आईपीओ के जरिए निवेश करते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जिन दो कंपनियों के आईपीओ खुले हैं, उनमें एक मेन बोर्ड का और दूसरा एसएमई बोर्ड का आईपीओ है। इनमें से एक आईपीओ को ग्रे मार्केट में अच्छा भाव मिल रहा है। जानें दोनों आईपीओ की...
Read more »
Bajaj Housing Finance IPO: खुलने से पहले ही मचाई धूम, GMP में दमदार 'लिस्टिंग', 5 पॉइंट में जानें पूरी डिटेलBajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ अगले हफ्ते निवेश के लिए खुलेगा। हालांकि इसने खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में धूम मचा दी है। ग्रे मार्केट प्रीमियम में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां इसका प्रीमियम करीब 80 फीसदी चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह आईपीओ लिस्टिंग वाले दिन ही निवेशकों की झोली भर...
Read more »
खुलने से पहले ही इस IPO ने ग्रे मार्केट में मचाई धूम, 100% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट होने के संकेत, जानें पूरी डिटेलTrafiksol ITS Technologies Limited IPO: अगले हफ्ते कई आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें कुछ आईपीओ ग्रे मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स दिखा रहे हैं। इनमें Trafiksol ITS Technologies Limited और Bajaj Housing Finance का आईपीओ भी शामिल है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के 100 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है। जानें, क्या है इनकी ग्रे मार्केट...
Read more »
GMP: ग्रे मार्केट में कैसे होता है कारोबार? कितना सटीक होता है इसका अनुमान?स्टॉक इन्वेस्टमेंट में ग्रे मार्केट Grey Market और ग्रे मार्केट प्रीमियम Grey Market Premium का जिक्र भी होता है। बाजार में आईपीओ लिस्टिंग से पहले निवेशकों की नजर आईपीओ के जीएमपी पर रहती है।आईपीओ में निवेशकों का फोकस Bajaj Housing Finance IPO पर है। इस आईपीओ का जीएमपी भी आ गया है। आइए इस आर्टिकल में जीएमपी और बजाज फाइनेंस आईपीओ के जीएमपी के बारे...
Read more »
खुलने से पहले ही इन IPO ने ग्रे मार्केट में मचाया धमाल, 50% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीदIPO GMP: अगले हफ्ते कई आईपीओ खुल रहे हैं। ऐसे में निवेशकों के पास आईपीओ के जरिए पैसा कमाने का अच्छा मौका है। कौन-सा शेयर अच्छे प्राइज पर लिस्ट होगा, इसे लेकर ग्रे मार्केट में काफी निवेशक भरोसा जताते हैं। इस समय ग्रे मार्केट में दो आईपीओ धूम मचा रहे हैं। ये आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे। ग्रे मार्केट के मुताबिक ये आईपीओ 50 फीसदी प्रीमियम से ज्यादा पर...
Read more »
