100 Days Of Modi 3.0: गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया 100 दिन के काम का लेखाजोखा; सरकार की उपलब्धियां गिनाईं Central Government gave account of 100 days' work, released booklet
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार के 100 दिन के काम काज का लेखा जोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के काम की बुकलेट जारी की। अमित शाह ने कहा कि 60 साल बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता आई है। पिछले 10 साल में देश की बाहरी सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करके एक सुरक्षित भारत बनाने में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता पाई है। नई शिक्षा नीति लाने का काम किया गया। भारत पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश की कई संस्थाओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का फैसला किया है। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की मदद करेंगे। पीएम मोदी एक गरीब परिवार में पैदा हुए और वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पीएम बने। 15 अलग-अलग देशों ने उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। 140 करोड़ भारतीय आज उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार 10 साल समर्पित करने के बाद भाजपा और हमारे सहयोगियों को इन आम चुनावों में तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है। नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है। उन्होंने कहा कि जब मेक इन इंडिया लॉन्च किया गया था, तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन मैं गर्व से कहता हूं कि भारत दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र बन गया है। डिजिटल इंडिया योजना को कई देश अपनाना चाहता हैं। गृहमंत्री ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र के 13 पैरामीटर्स हमने पूरे किए हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का भविष्य उज्ज्वल है, यह सभी मानते हैं। भारत की विदेश नीति में अब रीढ़ की हड्डी दिखने लगी है। गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। युवाओं के लिए नए मौके तराशे गए हैं। जब अमृत काल शुरू हुआ तो पीएम मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ लोग भारत के विकसित राष्ट्र बनने के महान संकल्प और उसकी विकास यात्रा में भागीदार बने। 140 करोड़ लोगों को इतने बड़े लक्ष्य से जोड़ना देश को पीएम पर कितना भरोसा है, इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल ने 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इन 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया गया है। 100 दिनों को हमने 14 स्तंभों में बांटा है। 100 दिन में हमने तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं घोषित की हैं और इस पर काम शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनेगा, जो पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा। 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम शुरू गृहमंत्री ने कहा कि 100 दिनों में 49 हजार करोड़ की लागत से 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना शुरू की गई है। ये योजना 100 की आबादी वाले गांवों को भी जोड़ेगी। 50,600 करोड़ की लागत से भारत की बड़ी सड़कों को बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट का विकास और अगत्ती एवं मिनिकॉय में नई हवाई पट्टी बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम आगे बढ़े हैं। बंगलूरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और अन्य कई मेट्रो के प्रोजेक्ट भी 100 दिन में आगे बढ़ाए हैं। पीएम किसान सम्मान योजना से बदल रही तकदीर कृषि के क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त में 9.
5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए। अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को तीन लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। खरीफ फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया है। सरकार किसानों के हितों का समर्पित है। मक्के से भी एथेनॉल उत्पादन के लिए काम किया है। हमने बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटा दिया है और प्याज पर निर्यात शुल्क 40% से 20% किया है। साथ ही एग्री श्योर नाम का एक नया फंड भी लॉन्च किया है। मध्यम वर्ग को भी दी राहत मध्यम वर्ग को भी इन 100 दिनों में कई सारी राहत दी गई है। अब सात लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वन रैंक वन पेंशन का तीसरा संस्करण लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से एक करोड़ घर शहरी इलाकों में और दो करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में बनेंगे। 12 औद्योगिक जोन बनेंगे गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली घर योजना के तहत 2024 में ढाई लाख से ज्यादा घरों में सौर ऊर्जा सेटअप लग चुका है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बिजली बिल का मुफ्त होगा। पीएम ई बस सेवा से 3400 करोड़ की सहायता से बसें चलाई जाएंगी। स्टार्टअप को वित्तीय राहत और एंजल टैक्स को समाप्त करने का निर्णय लिया है। नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डवलपमेंट के तहत बार औद्योगिक जोन बनाए जाएंगे। वह हाईवे से लिंक होंगे। 12 औद्योगिक जोन देश के हर क्षेत्र में लिया है। मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख से 20 लाख कर दी है। एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम शुरू की। दो लाख करोड़ के पीएम पैकेज की घोषणा की। पांच साल में चार करोड़ युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने का फैसला लिया है। कई हजार नियुक्तियों की घोषणा की। पूंजीगत खर्च को 11 लाख 11 हजार करोड़ तक बढ़ाया है। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Modi 3.0 100 Days Work Government Modi Government Amit Shah Ashwini Vaishnaw National News India News In Hindi Latest India News Updates केंद्र सरकार 100 दिन के काम अमित शाह अश्विनी वैष्णव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'विराट युग' के 16 साल पूरे, जय शाह ने 'किंग कोहली' को दी बधाई'विराट युग' के 16 साल पूरे, जय शाह ने 'किंग कोहली' को दी बधाई
Read more »
Srinagar : पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने की पीएम मोदी और शाह की तारीफ, दिया कश्मीर में शांति बहाली का श्रेयपूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्णायक कार्यों के प्रयासों की सराहना की, जिससे जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता आई है।
Read more »
100 Days of Modi 3.0: सौ दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने की तैयारीModi 3.
Read more »
मोदी 3.0 सरकार के पहले 100 दिनों में किस सेक्टर पर खास फोकस? 3.20 लाख करोड़ से ज़्यादा के प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी100 Days of Modi 3.0: सौ दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी
Read more »
100 दिन बाद मोदी 3.0 का रिपोर्ट कार्ड : 'संकल्प वही, उद्देश्य वही' और विकास की तीन गुना ज्यादा रफ्तार100 DAYS OF MODI 3.0 | PM Modi के एक बयान ने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया | Khabar Pakki Hai
Read more »
100 Days Of Modi 3.0 Live: गृह मंत्री शाह ने पेश किया 100 दिन के काम का लेखाजोखा; सरकार की उपलब्धियां गिनाईं100 Days Of Modi 3.0: गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया 100 दिन के काम का लेखाजोखा; सरकार की उपलब्धियां गिनाईं Central Government gave account of 100 days' work, released booklet
Read more »
