Abhishek Sharma Record Breaking Century: अभिषेक शर्मा ने बंगाल टीम के खिलाफ एक ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 52 बॉल पर 148 रन कूटे. उनका स्ट्राइक रेट 300 प्लस का रहा. यह पारी कई मायनों में खास रही. उन्होंने एक पारी से 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. एक खास मामले में अपने गुरु युवराज सिंह की बराबरी कर ली.
Abhishek Sharma Record Breaking Century: दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज और टीम इंडिया के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा ने 30 नवंबर के दिन को यादगार बना लिया. सिर्फ 52 बॉल पर 148 रन कूटकर उनहोंने एक बार फिर बताया कि टी20 में बल्लेबाजी कैसे की जाती है.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बंगाल के खिलाफ इस बल्लेबाज ने 16 छक्के और 7 चौके कूटकर गेंदबाजों का भूत बना दिया. उनकी पारी इतनी खतरनाक थी कि फिफ्टी सिर्फ 12 बॉल पर पूरी हुई. फिर शतक 32 गेंदों पर आया और सबसे आखिर में वो 52 गेंदों पर 148 रन बनाकर आउट हुए. मतलब वन मैन आर्मी स्टाइल में अभिषेक गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. बाएं हाथ के इस ओपनर ने 52 गेंदों पर 148 रन की इस खतरनाक पारी के दम पर कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. आइए जानते हैं. November 30, 2025 मुकाबले में पंजाब की ओर से ओपनिंग करते हुए अभिषेक ने क्रीज पर आते ही छक्कों की बरसात शुरू कर दी. सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा हुआ. फिर 32 बॉल पर सेंचुरी लगाई. उनकी इस पारी में 16 छक्के और 7 चौके, यानी 23 बाउंड्री शामिल थीं, जिनके दम पर अभिषेक ने 124 तो अकेले भाउंड्री से ही बटोर लिए. इस धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 310 रन ठोक दिए. अभिषेक ने एक पारी में रचे ये 5 प्रचंड रिकॉर्ड 1. 32 गेंदों में शतक- टी20 में चौथा सबसे तेज भारतीय शतक अभिषेक ने 32 गेंदों पर टी20 करियर का 8वां शतक लगाया. यह उनके करियर का दूसरा सबसे तेज और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में चौथा सबसे तेज टी20 शतक है. दिलचस्प बात यह है कि टॉप-4 में दो रिकॉर्ड उन्हीं के नाम हैं. 2. 12 गेंदों में फिफ्टी- गुरु युवराज सिंह की बराबरी की इस पारी में अभिषेक ने 12 गेंदों में फिफ्टी लगाकर अपने युवराज सिंह की बराबरी कर ली. युवी ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. यह मेन्स टी20 में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज और भारतीय खिलाड़ियों में संयुक्त दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. 3. टी20 में 8वीं सेंचुरी- रोहित शर्मा की बराबरी अभिषेक शर्मा की यह टी20 करियर में 8वीं सेंचुरी रही, जिसके दम पर उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली. इस लिस्ट में नंबर एक पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 9 शतक जमाए हैं. 4. एक मैच में 16 छक्के- घरेलू टी20 में पंजाब का रिकॉर्ड अभिषेक ने इस मैच में 16 छक्के लगाए, जो पंजाब के किसी भी बल्लेबाज द्वारा घरेलू टी20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. यही वजह है कि उनकी यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी. 5. पंजाब के लिए सबसे बड़ी T20 साझेदारी अभिषेक और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 205 रन जोड़े. यह पंजाब की तरफ से घरेलू टी20 में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारियों में से एक है. November 30, 2025 अभिषेक ने कहां बररपाया कहर? यह मुकाबला हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड पर चल रहा है, जिसमें टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बैटिंग चुनी और कप्तान अभिषेक ने अपने फैसले को ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित कर दिया. उनके साथी प्रभसिमरन सिंह ने भी 35 गेंदों पर 70 रन ठोके. फिर रमनदीप सिंह ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए. आखिर में सनवीर सिंह ने 8 गेंदों पर 22 रन जोड़कर टीम को 300 के पार पहुंचाया. अब देखना होगा कि बंगाल की टीम 310 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा कर पाती है या नहीं. ये भी पढ़ें: 720 मैच 14237 रन और 966 छक्के..MI ने बदल दिया कप्तान...इस दिग्गज को अचानक सौंपी टीम की कमान
Syed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 अभिषेक शर्मा Bengal Vs Punjab Live Score अभिषेक शर्मा अभिषेक शर्मा शतक Abhishek Sharma Batting Abhishek Sharma Explosive Century अभिषेक शर्मा Bengal Vs Punjab
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सहारनपुर में नेशनल स्कूल कुराश चैंपियनशिप का आयोजन, 16 जनवरी से शुरू होगी प्रतियोगितासहारनपुर में 16 जनवरी से नेशनल स्कूल कुराश चैंपियनशिप का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से 900 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। शिक्षा विभाग खिलाड़ियों के रहने-खाने और ठहरने की व्यवस्था करेगा। चैंपियनशिप तीन आयु वर्गों में होगी और विभिन्न भाषाओं के जानकारों की भी व्यवस्था की जा रही है। शुभांकर का अनावरण 2 दिसंबर को किया जाएगा।
Read more »
16 रानियों में से ये थी फेवरिट, धर्मा पर जान छिड़कते थे 'अमित्रघात'बिंदुसार मौर्य साम्राज्य के दूसरे शासक थे, जिन्होंने लगभग 297 ईसा पूर्व से 273 ईसा पूर्व तक शासन किया था। वह चंद्रगुप्त मौर्य के पुत्र और अशोक के पिता थे। बिंदुसार की दूसरी पत्नी रानी धर्मा जिन्हें सुभद्रांगी के नाम से भी जाना जाता है। ये उनकी सबसे प्रिय पत्नी थी। बिंदुसार अपनी पत्नी को धर्मा कहकर पुकारते...
Read more »
16 માળનું બનશે દેશનું આ રેલવે સ્ટેશન, એક જ જગ્યાએથી મળશે બસ-ટ્રેન અને મેટ્રોAhmedabad Railway Station: સ્ટેશનની ડિઝાઇનમાં શહેરના પ્રાચીન વારસાને પણ જોડવામાં આવ્યો છે. બાહ્ય સંરચના અને આંતરિક સ્થાપત્યમાં વારસાનો સુંદર સમન્વય જોવા મળશે, જેથી આધુનિકતાની સાથે અમદાવાદની ઐતિહાસિક ઓળખ પણ જળવાઈ રહે.
Read more »
नेशनल हेराल्ड मामला: ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने का आदेश 16 दिसंबर तक स्थगितदिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश को 16 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। ED ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य पर साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं, जिसमें AJL की संपत्तियों का अधिग्रहण शामिल है।
Read more »
148 साल में पहली बार होगा ये अजूबा, विराट बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन पूरे करियर में नहीं कर पाए ऐसा करिश्माभारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज दोपहर 1:30 बजे से रांची में खेला जाएगा. भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से केवल एक कदम ही दूर हैं. 148 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा.
Read more »
इतना कौन मारता है भाई! 32 गेंद में शतक, 16 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मार-मार तोड़ डाले कई रिकॉर्डAbhishek Sharma 32 ball T20 century 16 sixes: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी करने उतरे अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ 32 गेंद में शतक जड़ दिया. इस मुकाबले में उन्होंने महज 52 बॉल खेलकर 16 छक्के और 8 चौके की मदद से 148 रन की पारी खेल डाली.
Read more »
