सहारनपुर में 16 जनवरी से नेशनल स्कूल कुराश चैंपियनशिप का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से 900 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। शिक्षा विभाग खिलाड़ियों के रहने-खाने और ठहरने की व्यवस्था करेगा। चैंपियनशिप तीन आयु वर्गों में होगी और विभिन्न भाषाओं के जानकारों की भी व्यवस्था की जा रही है। शुभांकर का अनावरण 2 दिसंबर को किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर । नेशनल स्कूल कुराश चैंपियनशिप का आयोजन इस बार सहारनपुर में होगा। 16 जनवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर से कुराश खिलाड़ी जनपद में जुटेंगे। छह दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आने वाले प्रतिभागियों के रहने-खाने से लेकर ठहरने तक की व्यवस्था शिक्षा विभाग करेगा। विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। डीआईओएस अरविंद पाठक ने बताया कि 69वीं नेशनल स्कूल कुराश चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 20 जनवरी तक जनपद के डॉ.
भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। चैंपियनशिप सबजूनियर, जूनियर और सीनियर तीन आयुवर्ग में होगी। इसमें भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों के 900 से ज्यादा कुराश खिलाड़ी जनपद में पहुंचेंगे। उनके रहने-खाने से लेकर ठहरने तक का प्रबंध शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। खिलाड़ियों की सुविधा को स्टेडियम में रहेंगे विभिन्न भाषाओं के जानकार चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आने वाले विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न भाषाओं के जानकारों की तलाश की जा रही है। बता दें कि दक्षिण भारतीय राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व तेलंगाना, पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों से आने वाले खिलाड़ी हिंदी बातचीत नहीं कर पाते, ऐसे में उनसे संवाद के लिए विभाग अंग्रेजी व विभिन्न राज्यों की स्थानीय भाषाओं के जानकारों की तलाश कर रहा है।दो दिसंबर को होगा शुभांकर का अनावरण डीआईओएस ने बताया कि शिक्षा विभाग ने नेशनल स्कूल कुराश चैंपियनशिप के लिए शुभांकर तैयार किया है। इसका अनावरण दो दिसंबर को नेहरु मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के नवनिर्मित सभागार में किया जाएगा। साथ ही शिक्षा विभाग की पत्रिका का विमोचन भी होगा।
नेशनल स्कूल कुराश चैंपियनशिप सहारनपुर कुराश खेल शिक्षा विभाग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिजनौर में घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर किशोरी से 16 हजार की ऑनलाइन ठगीबिजनौर में एक किशोरी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई। उसे घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया गया था। ठगों ने किशोरी से 16 हजार रुपये ठग लिए। किशोरी को ऑनलाइन विज्ञापन के माध्यम से फंसाया गया था। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
Read more »
इंट्रोडक्ट्री प्राइज या कार बेचने की ट्रिक? क्या सच में इतनी सस्ती है Tata की Sierra एसयूवीTata Sierra Introductory Price Described: कंपनी ने ऐलान किया है कि एसयूवी के लिए बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी, और ग्राहकों को डिलीवरी 15 जनवरी, 2026 से मिलना शुरू हो जाएगी.
Read more »
आधी कीमत में 80 हजार वाला iPhone 16, ब्लैक फ्राइडे सेल में बंपर ऑफरiPhone 16 पर बंपर ऑफर मिल रहा है. क्रोमा स्टोर पर ब्लैक फ्राइडे सेल जारी है, जिसमें स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रोनिक्स आइटम पर डील मिल रही है.
Read more »
Flipkart Sale: iPhone 16, Galaxy S24 और Pixel 10 जैसे फोन्स मिल रहे हैं इतने सस्तेFlipkart's Black Friday Sale की शुरुआत 23 नवंबर को हुई थी। ये सेल 28 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को ढेरों फोन्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। iPhone 16 69,999 रुपये से घटकर 57,999 रुपये पर लिस्टेड है। वहीं, Google Pixel 10 अब 79,999 रुपये की जगह घटकर 67,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। आइए जानते हैं बाकी...
Read more »
पत्नीला बेदम मारहाण करुन घराबाहेर पडला, 16 व्या मिनिटाला केला VIDEO कॉल; मैत्रिणींनी कपडे फाटेपर्यंत मारलंपती बेदम मारहाण करुन घराबाहेर पडल्यानंतर पत्नीने त्याला व्हिडीओ कॉल केला आणि टोकाचं पाऊल उचललं.
Read more »
Bihar Weather Update: पटना में ठंड का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगले चार दिन छाएगा हल्का कोहराबिहार में पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम शुष्क है, तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। पटना में पिछले 15 सालों में 25 नवंबर को सबसे अधिक तापमान 16.
Read more »
