भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज दोपहर 1:30 बजे से रांची में खेला जाएगा. भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से केवल एक कदम ही दूर हैं. 148 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज दोपहर 1:30 बजे से रांची में खेला जाएगा. भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से केवल एक कदम ही दूर हैं. 148 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा.
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के साथ ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देंगे. 148 साल में पहली बार होगा ये अजूबा साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली अगर शतक जड़ देते हैं, तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल 51 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. ऐसे में अगर विराट कोहली एक और शतक जड़ देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 52 सेंचुरी जमाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. बता दें कि सचिन तेंदुलकर 51 शतकों के साथ फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. विराट बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड वहीं, विराट कोहली 51 शतकों के साथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के दो बड़े फॉर्मेट में 51-51 शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली इस वक्त बराबरी पर खड़े हुए हैं. विराट कोहली हालांकि एक शतक और जड़ते ही सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 52 सेंचुरी जमाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. 148 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा होगा. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 1. विराट कोहली - 51 शतक 2. सचिन तेंदुलकर - 49 शतक 3. रोहित शर्मा - 33 शतक 4. रिकी पोटिंग - 30 शतक 5. सनथ जयसूर्या - 28 शतक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 1. सचिन तेंदुलकर - 51 शतक 2. जैक कैलिस - 45 शतक 3. रिकी पोटिंग - 41 शतक 4. जो रूट - 39 शतक 5. कुमार संगकारा - 38 शतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 1. ग्लेन मैक्सवेल - 126 मैचों में 5 शतक 2. रोहित शर्मा - 159 मैचों में 5 शतक 3. फिल साल्ट - 50 मैचों में 4 शतक 4. सूर्यकुमार यादव - 95 मैचों में 4 शतक 5. डैरियस विसेर - 17 मैचों में 3 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 34,357 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम आता है. कुमार संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,016 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल 27,673 रन बनाने का रिकॉर्ड है. विराट कोहली अगर 344 रन बना लेते हैं, तो वह कुमार संगकारा को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे. विराट कोहली 344 रन बनाने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28,017 रन पूरे कर लेंगे. इस मामले में श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा से आगे निकल जाएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 1. सचिन तेंदुलकर - 34357 रन 2. कुमार संगकारा - 28016 रन 3. विराट कोहली - 27673 रन 4. रिकी पोंटिंग - 27483 रन 5. महेला जयवर्धने - 25957 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 1. सचिन तेंदुलकर - 100 शतक 2. विराट कोहली - 82 शतक 3. रिकी पोटिंग - 71 शतक 4. कुमार संगाकारा - 63 शतक 5. जैक कैलिस - 62 शतक
IND Vs SA ODI IND Vs SA 1St ODI Virat Kohli Sachin Tendulkar Most Hundred In Any Single Format Of Internationa Virat Kohli Records Sachin Tendulkar Records Team India Virat Kohli Stats Virat Kohli News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया, मृतकों की संख्या भी बढ़ीकई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया, मृतकों की संख्या भी बढ़ी Monsoon Monsoon2019 MonsoonMayhem FloodRelief Floods2019 floodfury floods flood
Read more »
इटली से 263 भारतीयों को बचाने में यह पूर्व आलराउंडर भी रहा शामिल, ले चुके हैं 148 विकेटCoronavirus: सुखविंदर सिंह ने 1986 से 2004 तक अपने फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 47 मैच में 148 विकेट लिए। इस दौरान 4 शतक की मदद से 2076 रन भी बनाए।
Read more »
Israel: हिंसा के बीच येरुशलम में नई बस्तियां बसाएगा इस्राइल, 148 एकड़ में किया जाएगा निर्माणIsrael: हिंसा के बीच येरुशलम में नई बस्तियां बसाएगा इस्राइल, 148 एकड़ में किया जाएगा निर्माण Israel will build new settlements in Jerusalem amid violence construction will be done on 148 acres
Read more »
माली में बाढ़ से अब तक 177 लोगों की मौत, 148 घायलमाली में बाढ़ से अब तक 177 लोगों की मौत, 148 घायल
Read more »
Deadly Fire in Boat: নদীতে ভেসে চলা নৌকায় বীভৎস ধ্বংসলীলা! নারকীয় আগুনে পুড়ে, জলে ডুবে মৃত প্রায় ১৫০! নিখোঁজ বহু...Deadly Fire in Boat 148 dead hundreds are feared missing as boat catches fire in Congo
Read more »
Punjab Weather News: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੀਤ ਲਹਿਰ ਦਾ ਅਲਰਟ; ਧੁੰਦ ਖੜ੍ਹੀ ਕਰੇਗੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ, ਜਾਣੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦਾ ਹਾਲPunjab Weather News: ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹਵਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਹੈ। ਹਰ ਥਾਂ ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ AQI 100 ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਵੇਰੇ 6 ਵਜੇ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ AQI 114, ਬਠਿੰਡਾ ਦਾ AQI 78, ਜਲੰਧਰ ਦਾ AQI 128, ਖੰਨਾ ਦਾ AQI 109, ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ 123, ਪਟਿਆਲਾ ਦਾ AQI 148 ਅਤੇ ਰੂਪਨਗਰ ਦਾ AQI 60...
Read more »
