Israel: हिंसा के बीच येरुशलम में नई बस्तियां बसाएगा इस्राइल, 148 एकड़ में किया जाएगा निर्माण

Israel News

Israel: हिंसा के बीच येरुशलम में नई बस्तियां बसाएगा इस्राइल, 148 एकड़ में किया जाएगा निर्माण
Israel NewsJerusalemWorld News
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 28 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

Israel: हिंसा के बीच येरुशलम में नई बस्तियां बसाएगा इस्राइल, 148 एकड़ में किया जाएगा निर्माण Israel will build new settlements in Jerusalem amid violence construction will be done on 148 acres

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इस्राइल -फलस्तीन संघर्ष के बीच इस्राइल ने येरूशलम के दक्षिण पश्चिम इलाके में नई बस्तियां बसाने का एलान किया है। इस्राइल नागरिक प्रशासन विभाग ने घोषणा कि नई बस्ती नाहल हेलेत्ज को 2017 के बाद बसाया जाएगा। इसका निर्माण 148 एकड़ में फलस्तीन शहर बेथलहम के पास किया जाएगा। देश की शासकीय संस्था इस्राइल नागरिक प्रशासन ने कहा कि निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। हालांकि निर्माण कार्य में कई साल लग सकते हैं, क्योंकि इसके लिए जोनिंग प्लान और परमिट प्राप्त करने में समय लगेगा। वहीं संगठन पीस नाउ ने बस्तियों के निर्माण का विरोध किया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि नाहल हेलेत्ज फलस्तीन क्षेत्र में बसने वाला एन्क्लेव होगा, जो सुरक्षा खतरा पैदा करेगा। इसे फलस्तीन की क्षेत्रीय निरंतरता को बाधित करने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बस्ती फलस्तीन गांव बत्तिर की भूमि पर बनेगी, जो प्राचीन कृषि भूमि के तौर पर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। अमेरिका की इस्राइल को 20 अरब डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल को नए हथियारों की बिक्री के लिए 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा की मंजूदी दे दी है। बाइडन प्रशासन ने यह फैसला गाजा में मानवीय क्षति के कारण हथियारों की आपूर्ति रोकने के दबाव को दरकिनार करते हुए लिया है। अमेरिकी कांग्रेस को एक अधिसूचना में, विदेश विभाग ने कहा कि उसने इस्राइल को 18.

82 अरब डॉलर में 50 एफ-15 लड़ाकू विमानों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस्राइल लगभग 33,000 टैंक कारतूस, 50,000 विस्फोटक मोर्टार कारतूस और नए सैन्य कार्गो वाहन भी खरीदेगा। F-15 विमान की डिलीवरी 2029 में शुरू होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका इस्राइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस्राइल को एक मजबूत और आत्मरक्षा के लिए विकसित करने में सहायता करना अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है।" वहीं टैंक, कारतूसों को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि इसकी बिक्री वर्तमान और भविष्य में दुश्मन खतरों से निपटने के लिए इस्राइल की क्षमता में सुधार करेगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Israel News Jerusalem World News Hamas World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News इस्राइल येरूशलेम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Israel Hamas War: मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में स्कूल पर इस्राइली हमला, 30 की मौत; 100 से ज्यादा घायलIsrael Hamas War: मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में स्कूल पर इस्राइली हमला, 30 की मौत; 100 से ज्यादा घायलफलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया कि मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में एक स्कूल पर इस्राइल के हमले में कम से कम तीस लोग मारे गए।
Read more »

बिहार के गांवों में और मजबूत होगा रोड नेटवर्क, CM नीतीश कुमार का बड़ा प्लान, चुनाव से पहले पूरा करने का लक्...बिहार के गांवों में और मजबूत होगा रोड नेटवर्क, CM नीतीश कुमार का बड़ा प्लान, चुनाव से पहले पूरा करने का लक्...मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक खास योजना के तहत बिहार के ग्रामीण इलाकों में 10,000 किलोमीटर सड़क का निर्माण या उन्हें अपग्रेड किया जाएगा.
Read more »

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गएबांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गएबांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए
Read more »

Bangladesh: बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच भारत में घुसपैठ की तैयारी, BSF ने किया खुलासाBangladesh: बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच भारत में घुसपैठ की तैयारी, BSF ने किया खुलासाBangladesh: बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा को देखते हुए कई बांग्लादेशी भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल के जरिए घुसपैठ करते कई लोगों को रोका गया.
Read more »

भारत या UK... किस देश में रहेंगी शेख हसीना? सस्पेंस के बीच एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की बातभारत या UK... किस देश में रहेंगी शेख हसीना? सस्पेंस के बीच एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की बातBangladesh Protests बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच विदेश मंत्री एस.
Read more »

बांग्लादेश से ग्राउंड रिपोर्ट, हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों पर क्या बीत रही है?बांग्लादेश से ग्राउंड रिपोर्ट, हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों पर क्या बीत रही है?हाल के हफ़्तों में बांग्लादेश में फैली हिंसा के बीच वहाँ के हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर क्या बीती?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:42:25