- denying maternity leave to women who adopt children above 3 months illegal supreme court big verdict
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा कि तीन महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली मांओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा. साथ ही कोर्ट ने कहा कि पितृत्व अवकाश के लेकर सरकार फैसला करेगी. पहले के नियम के मुताबिक तीन महीने के बच्चे को गोद लेने पर 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिलता था.
शीर्ष कोर्ट ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाते हुए सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 60 के उस प्रावधान को असंवैधानिक करार दिया, जिसमें गोद लेने वाली मां को मातृत्व लाभ केवल तभी देने की बात कही गई थी जब बच्चा तीन महीने से कम उम्र का हो. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गोद लेने वाली मां को बच्चे की उम्र की परवाह किए बिना 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने प्रावधान की व्याख्या करते हुए कहा कि जो महिला कानूनी रूप से किसी बच्चे को गोद लेती है या जो कमीशनिंग मदर है, उसे बच्चे को सौंपे जाने की तारीख से 12 सप्ताह तक मातृत्व लाभ का अधिकार होगा. इस फैसले को गोद लेने वाली माताओं के अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें समानता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित होगा. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनभद्र में मकान बंटवारे के विवाद और अंधविश्वास की आशंका में बालक की हत्या, आरोपित गिरफ्ताररामगढ़, सोनभद्र में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना मकान बंटवारे के विवाद और अंधविश्वास की आशंका के चलते हुई।
Read more »
'बच्ची का गला काट कर पूरा हैदराबाद लाल कर दूंगा', बाराबंकी के हैदरगढ़ में लड़की का अपहरणबाराबंकी में बच्ची खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वारदात के 12 घंटे बाद पीड़ित पिता के नम्बर पर अलग अलग नबरों से धमकी भरे फोन कॉल आने लगे।
Read more »
हरियाणा में विद्यार्थियों व महिलाओं के लिए चलेंगी 500 बसें, खाटूश्याम-हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की भी यात्रा होगी आसानहरियाणा सरकार जल्द ही सभी जिला मुख्यालयों पर सिटी बस सेवा शुरू करेगी। वर्तमान में 12 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, 11 अन्य जिलों में भी यह सेवा शुरू होगी।
Read more »
यूपी बोर्ड की कक्षा 9 से 12 तक के हिंदी पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की तैयारी, 2027 से लागू होगा नया सिलेबसयूपी बोर्ड 2027 से कक्षा 9-12 के लिए हिंदी पाठ्यक्रम बदलेगा। नए स्वरूप में रचनात्मक लेखन, अभिव्यक्ति और भाषा के व्यावहारिक उपयोग पर विशेष जोर रहेगा।
Read more »
कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा 12 साल का किशोर, तबीयत बिगड़ने पर BHU रेफरमीरजापुर के 12 वर्षीय करन को चार माह पहले कुत्ते ने काटा था, लेकिन रेबीज के टीके अधूरे रह गए। अब उसे रेबीज के गंभीर लक्षण दिखने लगे हैं।
Read more »
राजस्थान: हनुमानगढ़ में हाईवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर की भिड़ंत, पांच लोगों की मौत; 12 से ज्यादा घायलराजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए।
Read more »
