Chaitra Navratri Kalash Sthapana Muhurat 2026 : चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है, जो इस बार 19 मार्च, गुरुवार को पड़ रही है। नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करने के बाद दुर्गा मां की पूजा की जाती है, जिसके लिए पूरी सामग्री होना आवश्यक है। आइए विस्तार से जानें पूजा सामग्री लिस्ट, कलश स्थापना...
नवरात्रि के नौ दिनों का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान होता है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इसके प्रथम दिन पर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाती है और अगले 9 दिनों तक देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो रही है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं पं.
राकेश झा से कि नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने का शुभ मुहूर्त कब से लग रहा है, पूजा का समय क्या होगा और पूरी सामग्री लिस्ट भी जानें। चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना और पूजा का मुहूर्त शुभ चौघड़िया सुबह 6 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 57 मिनट तक लाभ चौघड़िया दोपहर में 12 बजकर 29 मिनट से लेकर 1 बजकर 59 मिनट तक अभिजित मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक 19 मार्च, गुरुवार के दिन चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना करने के लिए सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त होगा। जो दोपहर में 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। वहीं, इस दौरान लाभ चौघड़िया दोपहर में 12 बजकर 29 मिनट से लेकर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में कलश स्थापना करना सबसे उत्तम रहेगा। इसके अलावा, जो जातक दोपहर में पूजा नहीं कर सकते उनके लिए कलश स्थापना का मुहूर्त शुभ चौघड़िया, सुबह 6 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में घर में कलश स्थापना की जा सकती है। लेकिन मंदिरों और पंडालों में कलश स्थापना का सबसे उत्तम मुहूर्त अभिजीत होगा। इन्हीं शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक कलश स्थापना करने के पश्चात विधि-विधान से पूजा करना शुभ फलदायी रहेगा।चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजानवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इनमें से पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान होता है। माता का स्वरूप अत्यंत शांत, सुशील, दया पूर्ण और सरल है। मान्यता है की विपत्ति के समय मां शैलपुत्री अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली हैं। चैत्र नवरात्रि के दिन विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट फूल पान का पत्ता लौंग इलायची रूई की बत्ती अक्षत धूप पंचमेवा जायफल देसी घी दीपक दूर्वा सुपारी पांच प्रकार के फल नारियल पंच मेवा कलावा मिट्टी का बर्तन माता के लाल वस्त्र माता की तस्वीर या मूर्ति माता की लाल चुनरी श्रृंगार का सामान लाल रंग का आसन हवन कुंड व हवन सामग्री आम के पत्तों का बंदनवार कमलगट्टा रेती मिट्टी मिट्टी या पीतल का कलश जौमाता के 16 श्रृंगार का सामानमांगटीका, लाल बिंदी, सिंदूर, गजरा, झुमके, काजल, नथ, बाजूबंद, गले का हार, कमरबंद, मेहंदी, लाल चुनरी, चूड़ियां, लाल रंग के वस्त्र, इत्र और बिछुआ। मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करने का खास महत्व होता है। इससे देवी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
Chaitra Navratri Kalash Sthapana Muhurat चैत्र नवरात्रि 2026 चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री चैत्र नवरात्रि पूजा का समय Chaitra Navratri Puja Samagri List चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त Chaitra Navratri 2026 Starting Date नवरात्रि
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा को प्रिय हैं ये राशियां, सिंह सा रहता है इनका रुतबाइस साल चैत्र नवरात्र Chaitra Navratri 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है।
Read more »
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च को इस समय करें घटस्थापना, नोट करें मुहूर्त और 9 दिनों का कैलेंडरचैत्र नवरात्र 2026, 19 मार्च से शुरू हो रहा है, जो हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भी आरंभ है। इस बार मां दुर्गा पालकी पर आ रही हैं, जिसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
Read more »
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्र? यहां जानें घटस्थापना से लेकर पारण तक का पूरा कैलेंडरChaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, नवरात्र की तिथि, नवदुर्गा के दिन और पूरी पूजा विधि के साथ राम नवमी की पूरी जानकारी.
Read more »
Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: नवरात्र से पहले घर से तुरंत बाहर फेंक दें ये 5 चीजें, नहीं तो नाराज हो सकती हैं दुर्गा मांChaitra Navratri 2026 Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. इससे पहले घर की सफाई जरूर करें.वास्तु के अनुसार, इन चीजों को घर से निकाल दें. धर्म-कर्म
Read more »
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र पर इन 6 चीजों के दान से बदलेगी तकदीर, मिलेगी मां दुर्गा की कृपा!Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. इस दौरान किए गए गुप्त दान का विशेष महत्व है. जानें कि नवरात्र में किन चीजों का दान करने से दरिद्रता दूर होती है, साथ ही माँ दुर्गा का आशीर्वाद व सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
Read more »
Chaitra Navratri पर अमावस्या, खरमास और पंचक का क्या घटस्थापना पर असर होगा? जानें मुहूर्त और पूजा से संबंधित...Chaitra Navratri 2026 Ghatasthapana Muhurat: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं और इस दिन घटस्थापना कर नौ दिन की माता की पूजा-अनुष्ठान शुरू हो जाते हैं. चैत्र साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने वाला है.
Read more »
