राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया। बस श्रीगंगानगर के रावतसर से जयपुर जा रही थी। रास्ते में दो ट्रेलर ट्रक सरसों के बीज से लदे सड़क पर खड़े थे। बस चालक ने इन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे एक दूसरे ट्रेलर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। बस ट्रेलर के पिछले हिस्से में लदी सामान से जा टकराई, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पहले रावतसर अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर पाए गए तीन-चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल रावतसर अस्पताल में सात घायल भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने भी बड़ी संख्या में मदद की। वे बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को बचाया। प्रशासन ने भी तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों के इलाज की हर संभव व्यवस्था की। प्रशासन की ओर से क्या कहा गया? रावतसर के एसडीएम संजय अग्रवाल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पांच लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है, लेकिन डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। एसडीएम और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और वहां का जायजा लिया। वे घायलों से मिले और इलाज की स्थिति देखी। अशोक गहलोत ने जताया दुख इस दर्दनाक हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, मेगा हाईवे पर बारमसर के पास रावतसर इलाके में हुए इस भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यह भी पढ़ें: राजस्थान में विस्फोट के लिए पाकिस्तान से भेजी गई थी आइईडी.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया। बस श्रीगंगानगर के रावतसर से जयपुर जा रही थी। रास्ते में दो ट्रेलर ट्रक सरसों के बीज से लदे सड़क पर खड़े थे। बस चालक ने इन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे एक दूसरे ट्रेलर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। बस ट्रेलर के पिछले हिस्से में लदी सामान से जा टकराई, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पहले रावतसर अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर पाए गए तीन-चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल रावतसर अस्पताल में सात घायल भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने भी बड़ी संख्या में मदद की। वे बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को बचाया। प्रशासन ने भी तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों के इलाज की हर संभव व्यवस्था की। प्रशासन की ओर से क्या कहा गया? रावतसर के एसडीएम संजय अग्रवाल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पांच लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है, लेकिन डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। एसडीएम और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और वहां का जायजा लिया। वे घायलों से मिले और इलाज की स्थिति देखी। अशोक गहलोत ने जताया दुख इस दर्दनाक हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, मेगा हाईवे पर बारमसर के पास रावतसर इलाके में हुए इस भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यह भी पढ़ें: राजस्थान में विस्फोट के लिए पाकिस्तान से भेजी गई थी आइईडी
Rajasthan Road Crash Bus Trailer Collision Rawatsar Accident Mega Highway Crash 5 Dead 12 Injured Ashok Gehlot Hanumangarh District Road Safety Rajasthan Jaipur Bus Jaipur News Jaipur Latest News Jaipur News In Hindi Jaipur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनभद्र में मकान बंटवारे के विवाद और अंधविश्वास की आशंका में बालक की हत्या, आरोपित गिरफ्ताररामगढ़, सोनभद्र में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना मकान बंटवारे के विवाद और अंधविश्वास की आशंका के चलते हुई।
Read more »
'बच्ची का गला काट कर पूरा हैदराबाद लाल कर दूंगा', बाराबंकी के हैदरगढ़ में लड़की का अपहरणबाराबंकी में बच्ची खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वारदात के 12 घंटे बाद पीड़ित पिता के नम्बर पर अलग अलग नबरों से धमकी भरे फोन कॉल आने लगे।
Read more »
हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ रुपये की फेरारी सुपरकार, गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ घूमने निकलेHardik Pandya FERRARI 12 CILINDRI Supercar: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के तत्काल बाद अपने लिए फेरारी की सुपरकार फेरारी 12 सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जाती है। दिलचस्प बात यह है कि अपनी नई फेरारी में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ देखे गए और फोटो-वीडियो काफी...
Read more »
हरियाणा में विद्यार्थियों व महिलाओं के लिए चलेंगी 500 बसें, खाटूश्याम-हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की भी यात्रा होगी आसानहरियाणा सरकार जल्द ही सभी जिला मुख्यालयों पर सिटी बस सेवा शुरू करेगी। वर्तमान में 12 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, 11 अन्य जिलों में भी यह सेवा शुरू होगी।
Read more »
यूपी बोर्ड की कक्षा 9 से 12 तक के हिंदी पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की तैयारी, 2027 से लागू होगा नया सिलेबसयूपी बोर्ड 2027 से कक्षा 9-12 के लिए हिंदी पाठ्यक्रम बदलेगा। नए स्वरूप में रचनात्मक लेखन, अभिव्यक्ति और भाषा के व्यावहारिक उपयोग पर विशेष जोर रहेगा।
Read more »
कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा 12 साल का किशोर, तबीयत बिगड़ने पर BHU रेफरमीरजापुर के 12 वर्षीय करन को चार माह पहले कुत्ते ने काटा था, लेकिन रेबीज के टीके अधूरे रह गए। अब उसे रेबीज के गंभीर लक्षण दिखने लगे हैं।
Read more »
