1,396 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के ठिकानों से लग्जरी गाड़ियां, नकद और गहने जब्त

Bhubanehwar-General News

1,396 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के ठिकानों से लग्जरी गाड़ियां, नकद और गहने जब्त
Odisha Bank Fraud CaseEnforcement Directorate RaidMining Businessman Shakti Ranjan Das
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 53%

ओडिशा में ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में खनन कारोबारी शक्ति रंजन दास पर शिकंजा कसा। भुवनेश्वर में छापेमारी के दौरान 10 लग्जरी गाड़ियां तीन सुपर बाइक नकद और करोड़ों के जेवरात जब्त किए गए। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश पुलिस की एफआईआर पर आधारित है जिसमें इंडियन टेक्नोमैक कंपनी पर 1396 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप...

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को राजधानी भुवनेश्वर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर खनन कारोबारी शक्ति रंजन दास को शिकंजे में लिया। ईडी की टीम ने इस कार्रवाई में 10 लग्जरी गाड़ियां, तीन सुपर बाइक, 13 लाख रुपये नकद और 1.

12 करोड़ रुपये के जेवरात समेत करोड़ों की संपत्ति जब्त की। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी हिमाचल प्रदेश पुलिस की सीआईडी द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जिसमें इंडियन टेक्नोमैक कंपनी लिमिटेड पर करीब 1,396 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला करने का आरोप है। कंपनी के प्रमोटरों पर आरोप है कि उन्होंने 2009 से 2013 के बीच बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह से जाली परियोजना रिपोर्ट और शेल कंपनियों के जरिए कर्ज लिया और उसका दुरुपयोग किया। ईडी ने खुलासा किया कि आईटीसीओएल और उससे जुड़ी कंपनियों ने करीब 59.80 करोड़ रुपये एनमोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड के खातों में डाले। जांच में सामने आया कि शक्ति रंजन दास ने आईटीसीओएल के प्रमोटर राकेश कुमार शर्मा की मदद करते हुए बैंक कर्ज की रकम ओडिशा में खनन गतिविधियों में लगाई और उसे अपनी कंपनी के खातों में वैध दिखाने का प्रयास किया। पहले भी इस मामले में ईडी 310 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है, जिनमें से 289 करोड़ रुपये की संपत्तियां बैंकों को लौटा दी गई हैं। ईडी की आज कार्रवाई में जब्त की गई गाड़ियों में पोर्श कायेन, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स7, ऑडी ए3, मिनी कूपर और होंडा गोल्ड विंग जैसी महंगी कारें और बाइक्स शामिल हैं। इसके अलावा, दास के दो लॉकर भी सील किए गए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Odisha Bank Fraud Case Enforcement Directorate Raid Mining Businessman Shakti Ranjan Das Indian Technomac Company Limited Bank Loan Fraud Money Laundering Investigation Luxury Vehicles Seized Illegal Mining Activities Himachal Pradesh CID Anmol Mines Private Limited Odisha News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्तमहाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्तमहाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
Read more »

फेक बैंक गारंटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तारफेक बैंक गारंटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तारफेक बैंक गारंटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तार
Read more »

घर खरीदारों से धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु और मुंबई में 10 ठिकानों पर छापेमारीघर खरीदारों से धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु और मुंबई में 10 ठिकानों पर छापेमारीघर खरीदारों से धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु और मुंबई में 10 ठिकानों पर छापेमारी
Read more »

रईसजादों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की ₹71,29,93,200 से ज्यादा की सुपरकार्स, लेकिन क्यों?रईसजादों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की ₹71,29,93,200 से ज्यादा की सुपरकार्स, लेकिन क्यों?Police Seized Luxury Supercars: लंदन पुलिस ने असामाजिक ड्राइविंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 72 लग्जरी कारों को जब्त किया, जिनकी कीमत 60 लाख पाउंड से ज्यादा है।
Read more »

ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बैंक खातों को किया फ्रीजड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बैंक खातों को किया फ्रीजड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बैंक खातों को किया फ्रीज
Read more »

बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 7 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां, आभूषण और नकदी जब्तबैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 7 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां, आभूषण और नकदी जब्तबैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 7 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां, आभूषण और नकदी जब्त
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:54:51