फेक बैंक गारंटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तार

United States News News

फेक बैंक गारंटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

फेक बैंक गारंटी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 2 अगस्त । फेक बैंक गारंटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी को गिरफ्तार किया। Advertismentधन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी ने भुवनेश्वर में स्थित बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थ सारथी बिस्वाल को अरेस्ट किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बीटीपीएल, उसके निदेशकों और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को जमा की गई फर्जी बैंक गारंटी प्रदान करने का आरोप है। ईडी की जांच से पता चला है कि बीटीपीएल ने एसईसीआई टेंडर के लिए एसबीआई की फर्जी एंडोर्समेंट और 68.

2 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी की व्यवस्था की और उसे जमा किया। साथ ही बनावटी ईमेल आईडी के जरिए इन दस्तावेजों को वैध दिखाने की कोशिश की गई। इस फर्जी बैंक गारंटी के बदले बीटीपीएल को रिलायंस पावर लिमिटेड से 5.40 करोड़ रुपए मिले हैं। जांच में यह पता चला है कि 2019 में गठित एक छोटी कंपनी बीटीपीएल ने कई अघोषित बैंक खाते खोले और अपने घोषित कारोबार से अधिक लेनदेन किए। वहीं, कंपनी अधिनियम के भी कई उल्लंघन पाए गए हैं। पंजीकृत पते पर कोई वैधानिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, जैसे खाता-बही, शेयरधारकों के रजिस्टर आदि। केवल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए फर्जी निदेशकों का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के कम से कम 7 अघोषित बैंक खाते मिले हैं। इन खातों में करोड़ों रुपए की आपराधिक आय का पता चला है। इसी क्रम में ईडी ने एमडी पार्थ सारथी बिस्वाल को गिरफ्तार किया है। एजेंसी इस मामले में आगे की जांच-पड़ताल कर रही है। यह गिरफ्तारी 24 से 27 जुलाई तक रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप से जुड़े 35 ठिकानों पर कई शहरों में छापेमारी के बाद हुई, जिसमें ईडी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। इसके बाद अनिल अंबानी के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया और उन्हें 5 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया। --आईएएनएस डीकेपी/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वीवीएमसी घोटाले मामले में ईडी की रेड, मुंबई में बैंक बैलेंस-फिक्स्ड डिपॉजिट के 12.71 करोड़ फ्रीजवीवीएमसी घोटाले मामले में ईडी की रेड, मुंबई में बैंक बैलेंस-फिक्स्ड डिपॉजिट के 12.71 करोड़ फ्रीजवीवीएमसी घोटाले मामले में ईडी की रेड, मुंबई में बैंक बैलेंस-फिक्स्ड डिपॉजिट के 12.71 करोड़ फ्रीज
Read more »

कॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैचकॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैचकॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैच
Read more »

झारखंड: चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारझारखंड: चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारझारखंड: चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Read more »

छत्तीसगढ़ : दुर्ग में ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त छापेमारी, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाईछत्तीसगढ़ : दुर्ग में ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त छापेमारी, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाईछत्तीसगढ़ : दुर्ग में ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त छापेमारी, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई
Read more »

ED ने Anil Ambani को पूछताछ के लिए बुलायाED ने Anil Ambani को पूछताछ के लिए बुलायाईडी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को कथित 17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है
Read more »

Fake Bank Guarantee Racket Case: ईडी का बड़ा ऐक्‍शन, बिस्वाल ट्रेडलिंक के MD ग‍िरफ्तार, पूरे मामले का अनिल अंबानी से क्‍या कनेक्‍शन?Fake Bank Guarantee Racket Case: ईडी का बड़ा ऐक्‍शन, बिस्वाल ट्रेडलिंक के MD ग‍िरफ्तार, पूरे मामले का अनिल अंबानी से क्‍या कनेक्‍शन?प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिस्वाल ट्रेडलिंक के पार्थ सारथी बिस्‍वाल को गिरफ्तार किया है। उन पर एसईसीआई को फर्जी बैंक गारंटी देने का आरोप है। जांच में पता चला कि रिलायंस पावर ने बिस्वाल ट्रेडलिंक को 5.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:35