महाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

United States News News

महाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

मुंबई, 2 अगस्त । प्रवर्तन निदेशालय , मुंबई जोनल कार्यालय ने मीठी नदी की सफाई घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 31 जुलाई को मुंबई के 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई। ईडी की टीम ने ये छापेमारी बीएमसी ठेकेदारों और एक इंजीनियर के ठिकानों पर की। इसमें 47 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है। Advertismentजिन ठेकेदारों और कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई, उनमें एक्यूट डिजाइन्स, कैलाश कंस्ट्रक्शन कंपनी, निखिल कंस्ट्रक्शन कंपनी, एन.

ए. कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और जे.आर.एस इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही बीएमसी के इंजीनियर प्रशांत कृष्ण तायशेते के ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। अलग-अलग बैंक खातों, एफडीआर और डिमैट खातों में 47 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम फ्रीज की गई। डिजिटल डिवाइस, जमीन से जुड़े दस्तावेज और कई कागजात जब्त किए गए हैं। इस घोटाले की जांच आजाद मैदान पुलिस स्टेशन, मुंबई में दर्ज एफआईआर नंबर 0075/2025 के आधार पर शुरू हुई थी। एफआईआर में 13 व्यक्तियों और कंपनियों पर भारतीय दंड संहिता, 1860 के तहत मामला दर्ज है। इन पर बीएमसी को 65 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि बीएमसी के ठेकेदारों ने झूठे दस्तावेज, जैसे कि जमीन मालिकों के फर्जी समझौते और ग्राम पंचायतों से फर्जी एनओसी, जमा कराए थे। यह दस्तावेज उस जमीन के लिए दिए गए थे, जहां पर मलबा डंप किया गया था। इसके अलावा, बीएमसी के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप हैं कि उन्होंने सिल्ट पुशर और मल्टीपर्पज एम्फीबियस पोंटून मशीनों की खरीद और उपयोग में गड़बड़ियां की। ये मशीनें 2021-2022 में टेंडर के जरिए खरीदी गई थीं। ईडी ने इसी मामले में 6 जून को 18 ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। अब तक इस केस में ईडी की ओर से कुल 49.8 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। जांच अभी भी जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं। --आईएएनएस वीकेयू/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैचकॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैचकॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैच
Read more »

उत्तराखंड के जमीन घोटाले में ईडी ने स्पेशल कोर्ट में दायर की अभियोजन शिकायतउत्तराखंड के जमीन घोटाले में ईडी ने स्पेशल कोर्ट में दायर की अभियोजन शिकायतउत्तराखंड के जमीन घोटाले में ईडी ने स्पेशल कोर्ट में दायर की अभियोजन शिकायत
Read more »

कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने 63.52 करोड़ की जब्त संपत्तियों की वापसी की प्रक्रिया शुरू कीकोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने 63.52 करोड़ की जब्त संपत्तियों की वापसी की प्रक्रिया शुरू कीकोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने 63.52 करोड़ की जब्त संपत्तियों की वापसी की प्रक्रिया शुरू की
Read more »

Delhi की 'ड्रग क्वीन' का ढह गया किला... सप्लाई रैकेट का भंडाफोड, करोड़ों की संपत्ति जब्तDelhi की 'ड्रग क्वीन' का ढह गया किला... सप्लाई रैकेट का भंडाफोड, करोड़ों की संपत्ति जब्तदिल्ली पुलिस ने सुल्तानपुरी की कुख्यात ड्रग डीलर कुसुम की 4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जो मार्च में छापेमारी के बाद से फरार है।
Read more »

एमएससीबी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दायर की पूरक अभियोजन शिकायतएमएससीबी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दायर की पूरक अभियोजन शिकायतएमएससीबी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दायर की पूरक अभियोजन शिकायत
Read more »

मीठी नदी सफाई घोटाले मामले में मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने दाखिल की 7000 पन्नों की चार्जशीटमीठी नदी सफाई घोटाले मामले में मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने दाखिल की 7000 पन्नों की चार्जशीटमीठी नदी सफाई घोटाले मामले में मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने दाखिल की 7000 पन्नों की चार्जशीट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:43:00