'हां, गैंगस्टर्स का केस लड़ता हूं': STF ने बिना वजह बताए वकील को किया गिरफ्तार, SC ने कहा- तुरंत छोड़ो

Supreme Court News

'हां, गैंगस्टर्स का केस लड़ता हूं': STF ने बिना वजह बताए वकील को किया गिरफ्तार, SC ने कहा- तुरंत छोड़ो
DelhiLawyerGangster
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार वकील को तत्काल छोड़ने का आदेश दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई)

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार वकील को तत्काल छोड़ने का आदेश दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई, जस्टिस एन. वी. अंजारिया और जस्टिस विनोद चंद्रन की बेंच ने ये आदेश सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तार वकील विक्रम सिंह की ओर से पेश अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद 10 हजार रुपये की जमानत बॉन्ड पर तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही अदालत ने मामले की 19 नवंबर, 2025 को अगली सुनवाई तय कर दी। गिरफ्तार किए गए वकील विक्रम सिंह जुलाई, 2019 से दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य हैं और फिलहाल फरीदाबाद जेल में बंद हैं। याचिका में कहा गया है कि पेशेवर जिम्मेदारियां निभाने के चलते याचिकाकर्ता को कई मुवक्किलों के आपराधिक मुकदमों में पेश होना पड़ा। याचिका के अनुसार विक्रम सिंह को तब निशाना बनाया गया, जब उन्होंने कोर्ट में एक आवेदन दायर किया। इसमें उनके मुवक्किल ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा पर एसटीएफ की हिरासत में हमला किया गया। इस हमले में उनके मुवक्किल का पैर टूट गया था। सीजेआई गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को तत्काल ये आदेश पहुंचाने के भी निर्देश दिए। गिरफ्तार वकील की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि आपराधिक कानूनों की प्रैक्टिस करने वाले कोई भी शख्स अब इस तरह के बलपूर्वक तरीकों के इस्तेमाल के प्रति संवेदनशील होगा। अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए वकील कई गैंगस्टर ्स का मुकदमा लड़ रहे थे, लेकिन वकील ों के खिलाफ पुलिस के इस तरह के जुल्म नाजायज हैं। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का जिक्र कर विकास सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए शख्स को गिरफ्तारी के आधार को लिखित रूप में उसकी समझ सकने वाली भाषा में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एसटीएफ ऐसा करने में विफल रहा। सीजेआई गवई ने दलीलें सुनने के बाद कहा, ''याचिकाकर्ता एक वकील हैं और उनके कानूनी प्रक्रिया से बचने की संभावना नहीं है।'' सुनवाई के दौरान ये बात भी सामने आई कि एसटीएफ के अधिकारी गिरफ्तार किए गए वकील के संपर्क में थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ''याचिकाकर्ता का कहना है कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कहने पर वह पुलिस स्टेशन गया था। जहां उसे बिना गिरफ्तारी का कारण बताए ही हिरासत में ले लिया गया।'' याचिका में सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तार वकील के खिलाफ लगाए गए सभी आपराधिक मुकदमों को खत्म करने की मांग की गई। इनमें हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं।.

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार वकील को तत्काल छोड़ने का आदेश दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई, जस्टिस एन. वी. अंजारिया और जस्टिस विनोद चंद्रन की बेंच ने ये आदेश सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तार वकील विक्रम सिंह की ओर से पेश अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद 10 हजार रुपये की जमानत बॉन्ड पर तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही अदालत ने मामले की 19 नवंबर, 2025 को अगली सुनवाई तय कर दी। गिरफ्तार किए गए वकील विक्रम सिंह जुलाई, 2019 से दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य हैं और फिलहाल फरीदाबाद जेल में बंद हैं। याचिका में कहा गया है कि पेशेवर जिम्मेदारियां निभाने के चलते याचिकाकर्ता को कई मुवक्किलों के आपराधिक मुकदमों में पेश होना पड़ा। याचिका के अनुसार विक्रम सिंह को तब निशाना बनाया गया, जब उन्होंने कोर्ट में एक आवेदन दायर किया। इसमें उनके मुवक्किल ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा पर एसटीएफ की हिरासत में हमला किया गया। इस हमले में उनके मुवक्किल का पैर टूट गया था। सीजेआई गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को तत्काल ये आदेश पहुंचाने के भी निर्देश दिए। गिरफ्तार वकील की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि आपराधिक कानूनों की प्रैक्टिस करने वाले कोई भी शख्स अब इस तरह के बलपूर्वक तरीकों के इस्तेमाल के प्रति संवेदनशील होगा। अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए वकील कई गैंगस्टर्स का मुकदमा लड़ रहे थे, लेकिन वकीलों के खिलाफ पुलिस के इस तरह के जुल्म नाजायज हैं। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का जिक्र कर विकास सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए शख्स को गिरफ्तारी के आधार को लिखित रूप में उसकी समझ सकने वाली भाषा में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एसटीएफ ऐसा करने में विफल रहा। सीजेआई गवई ने दलीलें सुनने के बाद कहा, ''याचिकाकर्ता एक वकील हैं और उनके कानूनी प्रक्रिया से बचने की संभावना नहीं है।'' सुनवाई के दौरान ये बात भी सामने आई कि एसटीएफ के अधिकारी गिरफ्तार किए गए वकील के संपर्क में थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ''याचिकाकर्ता का कहना है कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कहने पर वह पुलिस स्टेशन गया था। जहां उसे बिना गिरफ्तारी का कारण बताए ही हिरासत में ले लिया गया।'' याचिका में सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तार वकील के खिलाफ लगाए गए सभी आपराधिक मुकदमों को खत्म करने की मांग की गई। इनमें हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Lawyer Gangster Cji Br Gavai Stf Gurugram Police Haryana India News In Hindi Latest India News Updates सुप्रीम कोर्ट दिल्ली वकील गैंगस्टर सीजेआई बीआर गवई एसटीएफ गुरुग्राम पुलिस हरियाणा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुरादाबाद: एनकाउंटर में मारे गए टिड्डा और इलियास, जानिए इनकी क्राइम कुंडली; STF अफसर की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंसी गोलीमुरादाबाद: एनकाउंटर में मारे गए टिड्डा और इलियास, जानिए इनकी क्राइम कुंडली; STF अफसर की बुलेटप्रूफ जैकेट में धंसी गोलीमुरादाबाद में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात बदमाश, आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू उर्फ इलियास, मुठभेड़ में मारे गए. दोनों पर हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे. यह मुठभेड़ भोजपुर थाना क्षेत्र के गोट रेलवे स्टेशन के पास हुई. एसएसपी सतपाल अंतिल समेत दो अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली धंसी, जिससे वे सुरक्षित बच गए.
Read more »

SC: बेटी के पिता को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का इंतजार, कहा- मामला जीत-हार का नहीं, बेटी के बचपन को बचाने काSC: बेटी के पिता को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का इंतजार, कहा- मामला जीत-हार का नहीं, बेटी के बचपन को बचाने काकर्नाटक की एक बच्ची की कस्टडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सुनवाई की है। इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मां को बच्ची की कस्टडी दे दी है। साथ
Read more »

SC Acquits Nithari Killings Convict Surendra Koli, Orders Immediate ReleaseSC Acquits Nithari Killings Convict Surendra Koli, Orders Immediate ReleaseClosing a 20-year saga, the Supreme Court acquitted Nithari killings convict Surendra Koli, allowing his curative petition. The court quashed all convictions, ordering his immediate release from jail.
Read more »

Lal Qila Blast: आज की सुबह सख्त संदेश भेजने के लिए..., UAPA के तहत कैद आरोपी की जमानत SC से खारिजLal Qila Blast: आज की सुबह सख्त संदेश भेजने के लिए..., UAPA के तहत कैद आरोपी की जमानत SC से खारिजLal Qila Blast Video: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि आरोपी एक वॉट्सऐप ग्रुप का सदस्य था, जिसका झंडा इस्लामिक स्टेट के झंडे जैसा था. बेंच ने बचाव पक्ष के इस तर्क को खारिज कर दिया कि उसके पास से केवल इस्लामी साहित्य ही जब्त किया गया था.
Read more »

मतांतरण कानूनों के विरुद्ध दायर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार, क्या है वजह?मतांतरण कानूनों के विरुद्ध दायर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार, क्या है वजह?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई दिसंबर में करने की बात कही। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाए हैं। अदालत ने पहले राज्यों से इन कानूनों पर जवाब मांगा था और अब उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए...
Read more »

'हां, गैंगस्टर्स का केस लड़ता हूं, पर...': STF ने बिना वजह बताए वकील को किया अरेस्ट, SC ने तुरंत छोड़ने को कहा'हां, गैंगस्टर्स का केस लड़ता हूं, पर...': STF ने बिना वजह बताए वकील को किया अरेस्ट, SC ने तुरंत छोड़ने को कहासुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (12 नवंबर, 2025) को गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार वकील को तत्काल छोड़ने का आदेश दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई)
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:21:15