Lal Qila Blast: आज की सुबह सख्त संदेश भेजने के लिए..., UAPA के तहत कैद आरोपी की जमानत SC से खारिज

Delhi Blast Live Updates News

Lal Qila Blast: आज की सुबह सख्त संदेश भेजने के लिए..., UAPA के तहत कैद आरोपी की जमानत SC से खारिज
Delhi Red Fort BlastExplosion Near Red Fort LiveDelhi Blast Investigation
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 63%

Lal Qila Blast Video: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि आरोपी एक वॉट्सऐप ग्रुप का सदस्य था, जिसका झंडा इस्लामिक स्टेट के झंडे जैसा था. बेंच ने बचाव पक्ष के इस तर्क को खारिज कर दिया कि उसके पास से केवल इस्लामी साहित्य ही जब्त किया गया था.

Red Fort Blast: लाल किला फिदायीन अटैक मामले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा घायल हैं. पूरे देश में इस अटैक को लेकर गुस्सा है. सुप्रीम कोर्ट ने भी आतंक के खिलाफ अपने फैसले में सख्त संदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए के तहत जेल में कैद एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है. यह आरोपी कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ के साथ पकड़ा गया था. उसने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. मंगलवार को सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कहा, कल के हादसे के बाद ये दलीलों के लिए सही सुबह नहीं है. दिल्ली कार ब्लास्ट से दहली राजधानी वकील का इशारा सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी रफ्तार से चल रही एक कार में हुए जोरदार धमाके की ओर था. इस विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. इस पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा, एक स्पष्ट संदेश भेजने के लिए आज की सुबह से बेहतर कुछ नहीं है. बेंच ने कहा कि आरोपी एक वॉट्सऐप ग्रुप का सदस्य था, जिसका झंडा इस्लामिक स्टेट के झंडे जैसा था. बेंच ने बचाव पक्ष के इस तर्क को खारिज कर दिया कि उसके पास से केवल इस्लामी साहित्य ही जब्त किया गया था. बेंच ने कहा कि बरामद सामग्री की प्रकृति और आरोपी के ऑनलाइन संबंधों को देखते हुए, उसे कड़े आतंकवाद-रोधी कानून के तहत हिरासत में रखा जाना जरूरी है. माना जा रहा फिदायीन अटैक अदालत की यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है जब जांचकर्ता लाल किला कार विस्फोट की जांच कर रहे हैं, जिसे एक संदिग्ध फिदायीन आतंकवादी हमला माना जा रहा है. यह धमाका एक आई20 कार में हुआ, जिससे आसपास की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. सूत्रों के मुताबिक एक कश्मीरी डॉक्टर मोहम्मद उमर के तार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि वही ब्लास्ट के टाइम पर गाड़ी चला रहा था. फरीदाबाद से मिला 2900 किलो आरडीएक्स दिल्ली ब्लास्ट के कई घंटे पहले राजधानी से सटे फरीदाबाद में पुलिस को 2900 किलो आरडीएक्स मिला था. इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए थे और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 3 डॉक्टर्स शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, उमर ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी. लेकिन सोमवार को फरीदाबाद में जब उसके सहयोगी गिरफ्तार हो गए तो उसने अकेले ही ब्लास्ट को अंजाम दे दिया. उमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में डेटोनेटर लगाया और आतंकी वारदात को अंजाम दिया. जांचकर्ताओं ने बताया कि इस जोरदार विस्फोट में एएनएफओ का इस्तेमाल किया गया था, जो उस समय हुआ जब यह चांदनी चौक का इलाका लोगों से खचाखच भरा हुआ था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Delhi Red Fort Blast Explosion Near Red Fort Live Delhi Blast Investigation Red Fort Security Bomb Squad Delhi Delhi Police Investigation Explosion In Delhi Red Fort Explosion Site Blast Near Historical Site Delhi Red Fort Area New Delhi News New Delhi Latest News Delhi Ncr News In Hindi Latest Delhi Ncr News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi lal qila Blast: द‍िल्‍ली लाल क‍िले के पास धमाके का पहला वीडियोDelhi lal qila Blast: द‍िल्‍ली लाल क‍िले के पास धमाके का पहला वीडियोदिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास सोमवार रात अचानक हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी आग की लपटों में घिर गईं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी.
Read more »

Delhi Red Fort blast: লালকেল্লার কাছে ভয়াবহ বিস্ফোরণ! রক্তাক্ত রাজধানীতে মৃত কমপক্ষে ৮Delhi Red Fort blast: লালকেল্লার কাছে ভয়াবহ বিস্ফোরণ! রক্তাক্ত রাজধানীতে মৃত কমপক্ষে ৮delhi red fort blast major explosion near lal quila in Chandni Chowk
Read more »

Lal Qila Blast : कौन सी गाड़ी, कैसे हुआ ब्‍लास्‍ट, गृहमंत्री अमित शाह ने सबकुछ बतायाLal Qila Blast : कौन सी गाड़ी, कैसे हुआ ब्‍लास्‍ट, गृहमंत्री अमित शाह ने सबकुछ बतायाwhich car how did the blast happen: अमित शाह ने बताया कि लाल किला के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई20 गाड़ी में ब्लास्ट हुआ, एजेंसियां जांच में जुटीं, नतीजा जनता को बताया जाएगा.
Read more »

Delhi Car Blast: विस्फोटक, फिदायीन हमला या फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल... लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, ...Delhi Car Blast: विस्फोटक, फिदायीन हमला या फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल... लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, ...- delhi car blast update explosive fidayeen attack or faridabad terror module lal quila blast case big break through
Read more »

दिल्ली विस्फोट: कार में सवार था डॉ. उमर मोहम्मद, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में थी तलाश, जानिए ब्लास्ट का JeM कन...दिल्ली विस्फोट: कार में सवार था डॉ. उमर मोहम्मद, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में थी तलाश, जानिए ब्लास्ट का JeM कन...- delhi car blast terror attack lal quila faridabad module doctor might be inside car
Read more »

Delhi Red Fort blast: BIG UPDATE: ছিন্নভিন্ন দেহ! ফরিদাবাদে উদ্ধার বিস্ফোরকেই দিল্লিতে বিস্ফোরণ? কোন ভয়ংকর শক্তিশালী বিস্ফোরক ব্যবহার জঙ্গিদের?Delhi Red Fort blast: BIG UPDATE: ছিন্নভিন্ন দেহ! ফরিদাবাদে উদ্ধার বিস্ফোরকেই দিল্লিতে বিস্ফোরণ? কোন ভয়ংকর শক্তিশালী বিস্ফোরক ব্যবহার জঙ্গিদের?Delhi Red Fort blast: What kind of explosive used in lal quila blast, ammonium nitrate used in Delhi blast, Faridabad module link
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:58:43