Lal Qila Blast : कौन सी गाड़ी, कैसे हुआ ब्‍लास्‍ट, गृहमंत्री अमित शाह ने सबकुछ बताया

Delhi Blast News

Lal Qila Blast : कौन सी गाड़ी, कैसे हुआ ब्‍लास्‍ट, गृहमंत्री अमित शाह ने सबकुछ बताया
दिल्ली ब्लास्टAmit Shahअमित शाह
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

which car how did the blast happen: अमित शाह ने बताया कि लाल किला के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई20 गाड़ी में ब्लास्ट हुआ, एजेंसियां जांच में जुटीं, नतीजा जनता को बताया जाएगा.

गृहमंत्री अमित शाह ने बताया क‍ि द‍िल्‍ली लाल क‍िला ब्‍लास्‍ट कैसे हुआ? उन्‍होंने कहा क‍ि सुभाष मार्ग ट्रैफ‍िक सिग्‍नल पर एक आई20 गाड़ी में ब्‍लास्‍ट हुआ. जिसकी वजह से कुछ गाड़‍ियों को नुकसान पहुंचा है.

कुछ लोग हताहत हुए हैं. एजेंसियां और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं. मैं खुद स्‍पॉट पर पहुंच रहा हूं. मेरी सीपी दिल्‍ली से बात हुई है. इसकी गहन जांच की जाएगी. तुरंत जाएगी. नतीजा जो आएगा, उसे जनता के सामने रखा जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह तुरंत एलएनजेपी अस्‍पताल पहुंच गए, वहां घायलों से मुलाकात की. गृहमंत्री ने कहा क‍ि धमाके की जानकारी मिलते ही 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं. एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें अब जांच शुरू कर चुकी हैं. आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज से बात की है. दोनों अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है और हर पहलू से पड़ताल की जाएगी. जैसे ही जांच के नतीजे मिलेंगे, जनता को इसकी जानकारी दी जाएगी. मैं खुद थोड़ी देर में मौके पर और अस्पताल का दौरा करूंगा. #WATCH | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah reaches Lok Nayak Hospital pic.twitter.com/fsEEikPh25 — ANI November 10, 2025 दिल्‍ली पुल‍िस कमिश्नर ने क्‍या बताया इससे पहले दिल्‍ली पुल‍िस कमिश्नर सतीश गोलचा ने भी यही बात कही थी. उन्‍होंने बताया था क‍ि शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर एक धीमी गति से चल रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी थी, तभी उसमें अचानक धमाका हो गया. धमाके की वजह से पास खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. कमिश्नर के मुताबिक, इस धमाके में कुछ लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी जांच एजेंसियां, FSL और NIA की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है. यह भी बताया कि गृह मंत्री अमित शाह को लगातार जानकारी दी जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. एनएसजी मौके पर उधर, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की पोस्ट-ब्लास्ट जांच टीम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके वाली जगह की ओर रवाना हो गई है. यह टीम मौके से उन सामग्री के अंश जुटाएगी, जिनसे विस्फोट हुआ, और पूरी घटना की जांच करेगी. सूत्रों के अनुसार, टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाली है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

दिल्ली ब्लास्ट Amit Shah अमित शाह Delhi Blast Delhi Blast News Delhi Blast Red Fort Delhi Blast Lal Kila Delhi Blast Today Hindi Delhi Car Blast Today Delhi Car Explosion Delhi Car Blast 2025 Lal Quila Blast Kisne Kiya Red Fort Blast

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi lal qila Blast: द‍िल्‍ली लाल क‍िले के पास धमाके का पहला वीडियोDelhi lal qila Blast: द‍िल्‍ली लाल क‍िले के पास धमाके का पहला वीडियोदिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास सोमवार रात अचानक हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी आग की लपटों में घिर गईं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी.
Read more »

Delhi Red Fort blast: লালকেল্লার কাছে ভয়াবহ বিস্ফোরণ! রক্তাক্ত রাজধানীতে মৃত কমপক্ষে ৮Delhi Red Fort blast: লালকেল্লার কাছে ভয়াবহ বিস্ফোরণ! রক্তাক্ত রাজধানীতে মৃত কমপক্ষে ৮delhi red fort blast major explosion near lal quila in Chandni Chowk
Read more »

Lal Qila Blast: फरीदाबाद से दिल्ली में धमाके वाली जगह सिर्फ 30 KM दूर, ब्लास्ट का आतंकी कनेक्शन तो नहीं?Lal Qila Blast: फरीदाबाद से दिल्ली में धमाके वाली जगह सिर्फ 30 KM दूर, ब्लास्ट का आतंकी कनेक्शन तो नहीं?Red Fort Blast: यह ब्लास्ट ऐसे दिन हुआ, जब लाल किले से महज 30 किलोमीटर दूर फरीदाबाद से 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है. पुलिस को शुरुआती जांच में ये संदिग्ध विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट लग रहा है.
Read more »

Lal Qila Blast: लाल किले पर कार की हुई धीमी रफ्तार, अचानक हो गया ब्लास्ट, पुलिस बोली- ये हमले का नया पैटर्नLal Qila Blast: लाल किले पर कार की हुई धीमी रफ्तार, अचानक हो गया ब्लास्ट, पुलिस बोली- ये हमले का नया पैटर्नLal Qila Blast: धमाका इतना जबरदस्त था कि ना सिर्फ मेट्रो स्टेशन बल्कि आसपास की गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए. अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने इस ब्लास्ट की पूरी क्रोनोलॉजी बताई है.
Read more »

Delhi Lal Qila Blast: I-20 कार में हुआ था धमाका, सवार थे तीन लोग... टूटे पुर्जों से तलाशा जा रहा गाड़ी नंबरDelhi Lal Qila Blast: I-20 कार में हुआ था धमाका, सवार थे तीन लोग... टूटे पुर्जों से तलाशा जा रहा गाड़ी नंबरदिल्ली के लाल किले के पास I20 कार में धमाका हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे. विस्फोट कार के पीछे हुआ, लेकिन मौके पर कोई बड़ा गड्ढा नहीं बना. घायल और मृतकों के शरीर पर जलने या कीलों/तारों के निशान नहीं मिले. दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल फोरेंसिक टीम टूटे पुर्ज़ों से कार का नंबर तलाश रही है और जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या किसी और कारण से हुआ.
Read more »

Delhi Lal Qila Blast: दिल्लीमधील स्फोटानंतर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले 'एका i20 हुंडाईने...'Delhi Lal Qila Blast: दिल्लीमधील स्फोटानंतर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले 'एका i20 हुंडाईने...'Amit Shah on Delhi Red Fort Blast: दिल्लीमधील लाल किल्ला येथे झालेल्या स्फोटानंतर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यांनी नेमकं काय घडलं आहे याची सविस्तर माहिती दिली आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:35