मुरादाबाद में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात बदमाश, आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू उर्फ इलियास, मुठभेड़ में मारे गए. दोनों पर हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे. यह मुठभेड़ भोजपुर थाना क्षेत्र के गोट रेलवे स्टेशन के पास हुई. एसएसपी सतपाल अंतिल समेत दो अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली धंसी, जिससे वे सुरक्षित बच गए.
यूपी के मुरादाबाद में बीती शाम पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मारे गए बदमाशों की पहचान आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू उर्फ इलियास के रूप में हुई है.
दोनों पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे संगीन अपराधों के दर्जनों मुकदमे दर्ज थे. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंमुठभेड़ भोजपुर थाना क्षेत्र के गोट रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां पुलिस टीम ने दोनों को घेर लिया. जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल और मेरठ एसटीएफ के एएसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली धंस गई, जिससे दोनों अधिकारी बाल-बाल बचे. घटनास्थल से पुलिस ने कार, कार्बाइन 30 बोर, तीन पिस्टल 32 बोर और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. आसिफ उर्फ टिड्डा: 65 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर और 1 लाख का इनामीमेरठ के रसीद नगर का रहने वाला आसिफ उर्फ टिड्डा, मूल रूप से ग्राम कलछीना, थाना भोजपुर का निवासी था. आठवीं तक पढ़ाई के बाद उसने कम उम्र में ही अपराध की राह पकड़ ली और अपना गिरोह बना लिया. उसके खिलाफ मेरठ, मुज़फ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में 65 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. 2013 में थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर 74-A घोषित किया था. Advertisement टिड्डा कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल रहा2020: मुज़फ्फरनगर में शादी से दो दिन पहले अब्दुल बहाव का अपहरण और हत्या. 2022: अलीगढ़ की प्रतिभा कॉलोनी में परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की डकैती. 2013: हरियाणा के पानीपत में 40 लाख की डकैती.2014: हापुड़ के पिलखुवा में नकद, सोना-चांदी और रिवॉल्वर की लूट.2025: मुरादाबाद के व्यापारी हाजी जफर से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी.उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह हरियाणा में हुई डकैती के बाद से फरार चल रहा था.दीनू के बारे में जानिए दीनू 50 हजार का इनामी था. साथ ही 25 मुकदमों में वांछित था. दीनू उर्फ इलियास, मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के खिवाई गांव का रहने वाला था. वह हिस्ट्रीशीटर नंबर 298A/2009 था. दीनू पर रतनपुरी की 2020 की अपहरण-हत्या और डकैती की सनसनीखेज वारदात में भी कार्रवाई चल रही थी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Moradabad Criminals Tidda And Ilyas Criminals Killed Moradabad Police Moradabad STF Moradabad Crime मुरादाबाद एनकाउंटर टिड्डा और इलियास
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उड़ीसा से यूपी बिहार तक गांजा तस्करी का खेल: STF ने किया गिरोह का भंडाफोड़, 1.71 करोड़ की खेप जब्त, 3 गिरफ्तारUP STF News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर 684 किलोग्राम गांजे की खेप पकड़ी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.71 करोड़ रुपये है।
Read more »
फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र गिरोह का पर्दाफाश: STF ने 5 आरोपियों को दबोचा, 1.40 लाख नकली दस्तावेज बनेUP STF News: यूपी एसटीएफ ने फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। लखनऊ और गोंडा में छापेमारी कर पांच सदस्यों को पकड़ा गया है।
Read more »
डीएलएड पेपर लीक: अलीगढ़ से दो भाई गिरफ्तार, यूपी STF ने कसा शिकंजा... टेलीग्राम पर 3500 की डील का खुलासाUP STF News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने डीएलएड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
Read more »
साढ़े 6 लाख का इनामी डकैत ‘ठोकिया’! डॉक्टर बनने वाला लड़का कैसे बना खौफनाकसाढ़े 6 लाख का इनामी डकैत ‘ठोकिया’! डॉक्टर बनने वाला लड़का कैसे बना STF का खौफनाक दुश्मन, जानें कहानी
Read more »
लखनऊ के एक गांव में चल रही थी ‘जहर की लैब'! यूपी एसटीएफ ने दबोचा ‘ऑक्सीटोसिन गैंग'... दो तस्कर धरे गएUP STF News: लखनऊ में एसटीएफ ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बना रहा था।
Read more »
