एक पोस्टर से कैसे खुली नए टेरर मॉड्यूल की साजिश, 'मौत के डॉक्टर्स' तक कैसे पहुंची पुलिस?

Delhi Blast News News

एक पोस्टर से कैसे खुली नए टेरर मॉड्यूल की साजिश, 'मौत के डॉक्टर्स' तक कैसे पहुंची पुलिस?
Delhi Lal Quila BlastNew Terror ModuleFaridabad Terrorist Doctor
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

Jaish Terror Module: दिल्ली में ब्लास्ट से पहले सुरक्षाकर्मियों को यह भनक लग गई थी कि आतंकी कुछ बड़ा करने की साजिश कर रहे हैं। आखिर कैसे सुरक्षाकर्मी श्रीनगर से फरीदाबाद पहुंचे?

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से दहल गई है। सोमवार शाम को लाल किले के पास कार में हुए ब्लास्ट को एक आतंकी घटना माना जा रहा है। ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इस दुखद हादसे से पहले सुरक्षा कर्मियों को आतंकियों की बड़ी साजिश की भनक लग गई थी। छापेमारी में बड़ी कामयाबी भी हासिल की थी। आतंकी कितनी बड़ी साजिश रच थे, उसके राज एक पोस्टर ने खोल दिए थे। ब्लास्ट से कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। पहले फरीदाबाद फिर सहारनपुर से 'मौत के डॉक्टर' गिरफ्तार हुए। बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक ये संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद और गजवातुल हिंद जैसे आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि संदिग्धों की सूची में कई लोग वो हैं, जो पेशे से डॉक्टर हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस आखिर श्रीनगर से जांच करते-करते दिल्ली से सटे फरीदाबाद तक कैसे पहुंची? इसका जवाब है-घाटी में लगे कुछ पोस्टर.

. एक पोस्टर से शुरू हुई जांच दरअसल जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में दीवारों पर कुछ पोस्टर लगाए गए। इन्हीं पोस्टर्स के दम पर पुलिस नए टेरर मॉड्यूल तक पहुंचने में कामयाब रही। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में कुछ कट्टरपंथी पोस्टर्स में पुलिस को डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई का नाम मिला। पुलिस की शक की सुई घूमी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पुलिस ने फरीदाबाद के डॉक्टर से तार जोड़ लिए और उसे गिरफ्तार करने के लिए निकल गई।एक से दूसरे डॉक्टर तक पहुंची पुलिस जब इस डॉक्टर से पूछताछ की गई तो सहारनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले दूसरे डॉक्टर का नाम सामने आया। इसकी पहचान डॉक्टर अदील मजीद राठर के तौर पर हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूछताछ हुई तो अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज के लॉकर से राइफल बरामद हुई। यह भी पता चला कि एक साल पहले आदिल ने अनंतनाग से सरकारी अस्पताल की नौकरी छोड़कर यूपी के प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करना शुरू कर दिया। यहीं से पुलिस पहुंची फरीदाबाद पूछताछ में डॉक्टर मुजम्मिल ने मुंह खोला और बताया कि उसने फरीदाबाद में विस्फोटक छिपा रखा है। मुजम्मिल फरीदाबाद के अल फलाह हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में काम करता था। पुलिस को उसके घर से राइफल, टाइमर, गैजेट्स के अलावा बड़ी मात्रा में बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला कैमिकल मिला। यहां से करीब 350 किलो विस्फोटक बनाने का सामान मिला। इससे पहले पुलिस ने करीब 3000 किलोग्राम सामग्री और हथियार बरामद किए थे। डॉक्टर खोलेगा ब्लास्ट के राज आतंकियों की साजिश के खिलाफ इतना बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। अगर उनके मंसूबे कामयाब होते, तो सोच भी नहीं सकते कि क्या हो सकता था। अब ये मौत के डॉक्टर दिल्ली में हुए ब्लास्ट के राज खोलेंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Delhi Lal Quila Blast New Terror Module Faridabad Terrorist Doctor Jammu Kashmir Police Delhi Blast लाल किला ब्लास्ट दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमला डॉक्टर अदील

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

360 kg explosives found: ডাক্তাররাই জঙ্গি! বড়সড় নাশকতার চক্র ফাঁস! মিলল ৩৬০ কেজি বিস্ফোরক, AK-47 আর ৮৩ রাউন্ড... ভয়ংকর!360 kg explosives found: ডাক্তাররাই জঙ্গি! বড়সড় নাশকতার চক্র ফাঁস! মিলল ৩৬০ কেজি বিস্ফোরক, AK-47 আর ৮৩ রাউন্ড... ভয়ংকর!Terror module busted, 2 doctors arrested, 360 kg explosives found in Haryana doctor room near Delhi
Read more »

Woman Doctor Arrested In Faridabad Terror Bust After AK-47, 2,500 kg Explosives Seized In Her CarWoman Doctor Arrested In Faridabad Terror Bust After AK-47, 2,500 kg Explosives Seized In Her CarA Lucknow-based woman doctor was arrested in Faridabad after an AK-47 and over 2,500 kg of explosives were seized in a major multi-state terror module linked to Jaish-e-Mohammed and Ansar Ghazwat-ul-Hind.
Read more »

वो पोस्टर, जिसने इतने बड़े आतंकी मॉड्यूल का कर दिया पर्दाफाश, साजिश की Inside Storyवो पोस्टर, जिसने इतने बड़े आतंकी मॉड्यूल का कर दिया पर्दाफाश, साजिश की Inside StoryDoctor Terror Module: जांच से एक वाइट कॉलर टेरर सिस्टम का पता चला, जिसमें कट्टरपंथी पेशेवर और छात्र विदेशी संचालकों के संपर्क में हैं, जो पाकिस्तान और अन्य देशों से चलते हैं.
Read more »

Delhi Red Fort Blast: Was It Meant To Save Hidden Explosive Stockpile Or Divert Attention From Terror Module?Delhi Red Fort Blast: Was It Meant To Save Hidden Explosive Stockpile Or Divert Attention From Terror Module?Hours before the Red Fort blast that killed 13, the police seized nearly 3,000 kg of explosives from Jammu and Haryana, sparking fears the attack was either a cover-up to erase the RDX trail or a warning from a terror network on the brink of exposure
Read more »

Delhi Car Blast: विस्फोटक, फिदायीन हमला या फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल... लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, ...Delhi Car Blast: विस्फोटक, फिदायीन हमला या फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल... लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, ...- delhi car blast update explosive fidayeen attack or faridabad terror module lal quila blast case big break through
Read more »

दिल्ली विस्फोट: कार में सवार था डॉ. उमर मोहम्मद, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में थी तलाश, जानिए ब्लास्ट का JeM कन...दिल्ली विस्फोट: कार में सवार था डॉ. उमर मोहम्मद, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में थी तलाश, जानिए ब्लास्ट का JeM कन...- delhi car blast terror attack lal quila faridabad module doctor might be inside car
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:42:08