भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के होटल पर प्रशासन ने देर रात छापा मारा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद एक वायरल वीडियो ने मामले को और भी तूल दे दिया है। छापेमारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई से कई सवाल उठ रहे...
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज, भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के होटल में प्रशासन की देर रात छापेमारी की खबर सामने आई है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह खुद प्रशासन के छापे पर सवाल उठाती दिख रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि जागरण नहीं करता है। वीडियो में बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार को बिना महिला कांस्टेबल के होटल में छापेमारी के लिए सवाल जवाब करते देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी डिटेंशन की बात कहते भी सुनाई दे रहे हैं। यह छापेमारी उस होटल में की गई जहां ज्योति सिंह ठहरी हुई हैं। उन्होंने इस छापेमारी को राजनीतिक प्रताड़ना करार दिया है और आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रच कर बिना महिला फोर्स के उनके होटल में छापेमारी की है। ज्योति सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई उन्हें चुनावी मैदान से दबाव में लाने और राजनीतिक रूप से परेशान करने के लिए की गई है। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को अनुचित और गैरकानूनी बताया है। इस मामले पर अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रशासन ने इस छापेमारी की वजह या इसके उद्देश्य को सार्वजनिक नहीं किया है। बिक्रमगंज क्षेत्र में इस घटना ने राजनीतिक हलकों और आम लोगों के बीच चर्चा बढ़ा दी है। कई लोग इसे चुनाव को प्रभावित करने की एक कोशिश मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन भी कर रहे हैं। चुनाव के इस महत्वपूर्ण दौर में ऐसी घटनाएं क्षेत्र की राजनीति में गर्माहट और सवाल दोनों को बढ़ा रही हैं। आगामी दिनों में इस मामले पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।.
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज, भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के होटल में प्रशासन की देर रात छापेमारी की खबर सामने आई है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति सिंह खुद प्रशासन के छापे पर सवाल उठाती दिख रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि जागरण नहीं करता है। वीडियो में बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार को बिना महिला कांस्टेबल के होटल में छापेमारी के लिए सवाल जवाब करते देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी डिटेंशन की बात कहते भी सुनाई दे रहे हैं। यह छापेमारी उस होटल में की गई जहां ज्योति सिंह ठहरी हुई हैं। उन्होंने इस छापेमारी को राजनीतिक प्रताड़ना करार दिया है और आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रच कर बिना महिला फोर्स के उनके होटल में छापेमारी की है। ज्योति सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई उन्हें चुनावी मैदान से दबाव में लाने और राजनीतिक रूप से परेशान करने के लिए की गई है। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को अनुचित और गैरकानूनी बताया है। इस मामले पर अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रशासन ने इस छापेमारी की वजह या इसके उद्देश्य को सार्वजनिक नहीं किया है। बिक्रमगंज क्षेत्र में इस घटना ने राजनीतिक हलकों और आम लोगों के बीच चर्चा बढ़ा दी है। कई लोग इसे चुनाव को प्रभावित करने की एक कोशिश मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन भी कर रहे हैं। चुनाव के इस महत्वपूर्ण दौर में ऐसी घटनाएं क्षेत्र की राजनीति में गर्माहट और सवाल दोनों को बढ़ा रही हैं। आगामी दिनों में इस मामले पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।
Bhojpuri Star Jyoti Singh Hotel Raid Viral Video Bhojpuri Actor Police Investigation Celebrity News Rohtas News Rohtas Latest News Rohtas News In Hindi Rohtas Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले जल्लाद किस हालत में? CM योगी से क्यों लगा रहा गुहार, जानेंNirbhaya Case Wala Jallad Pawan: देश के गिने-चुने जल्लादों में से एक हैं निर्भया केस में चार दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद. मगर, आज उन्हें अपना गुजारा करने के लिए सीएम योगी से गुहार लगाना पड़ रहा है. दरअसल, जल्लाद ने मानदेय की रकम बढ़ाने की मांग की है.
Read more »
Pawan Kalyan Video: చిత్తూరులో పవన్ కళ్యాణ్ పర్యటన.. సెల్యూట్ చేసిన కుంకీ ఏనుగులు.. వీడియో వైరల్..Pawan kalyan visits chittoor: డిప్యూటీ సీఎం పవన్ కళ్యాణ్ చిత్తూరు జిల్లాలో ఉన్న పలమనేరులోని కుంకీ ఏనుగుల శిక్షణా శిబిరాన్ని సందర్శించారు. ఈ క్రమంలో ఏనుగులకు ఇస్తున్న ట్రైనింగ్ పై ఆరా తీశారు. కొద్ది సేపు అక్కడే గడిపారు.
Read more »
Jagjit Singh: কলকাতায় নারী পাচার! হোটেল-পানশালার আড়ালে... জগজিৎ সিংয়ের নোটবুক-হার্ড ডিস্কে মিলল...Jagjit Singh Kolkata Human Trafficking case update notebook and hard disk seized
Read more »
Pawan Jallad: निर्भया केस के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने योगी सरकार से लगाई ये गुहारनिर्भया केस के दोषियों को फांसी देने वाले मेरठ के पवन जल्लाद ने योगी सरकार से मानदेय बढ़ाने की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि 10 हजार रुपये में गुजारा मुश्किल है, इसलिए राशि 25 हजार की जाए.
Read more »
MP Amritpal Singh: ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਰਾਹਤ; ਸੁਣਵਾਈ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰMP Amritpal Singh: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੂੰ ਸੁਣਵਾਈ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਅਤੇ ਛੇ ਹਫ਼ਤਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਟੀਸ਼ਨ ਤੇ ਫੈਸਲਾ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ। ਕਾਬਿਲੇਗੌਰ ਹੈ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇਸ ਸਮੇਂ ਅਸਾਮ ਦੀ ਡਿਬਰੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹੈ।
Read more »
Anant Singh: अनंत सिंह ने कर ली पार्टी की तैयारी, रिजल्ट से पहले 'फुल कॉन्फिडेंस' में दिखे 'छोटे सरकार'मोकामा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने समर्थकों को पटना बुलाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समर्थकों को मॉल रोड स्थित आवास पर आने का न्योता दिया है। 2025 से 2030 के लिए नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात कही गई है।
Read more »
