एशिया कप 2025 भारत के खिलाफ मैचों में अपने व्यवहार की वजह से हारिस रऊफ आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के निशाने पर आए थे और उनको 2 मैचों के लिए सस्पेंड किया गया था, अब हारिस का मीडिया के सामने बात करते हुए दर्द छलका है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 4 नवंबर को एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैचों के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर उन पर एक्शन लिया था. इसके बाद आईसीसी ने दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों पर कार्रवाई की थी.
जहां सबसे बड़ी सजा हारिस रऊफ को मिली थी, जिन्हें दो मैच के लिए सस्पेंड किया गया था. इस पूरे घटनाक्रम के करीब एक सप्ताह बाद हारिस रऊफ का रिएक्शन सामने आया है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंहारिस रऊफ ने इंटरनेशनल क्रिकेट के "कठोर और माफी न देने वाले" स्वभाव पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि इस खेल में खिलाड़ियों से "इंसानों की तरह नहीं, बल्कि रोबोट की तरह प्रदर्शन" की उम्मीद की जाती है.उन्होंने यह बात हाल के मैचों में अपने औसत प्रदर्शन, खासकर एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ मुकाबले में आलोचनाएं झेलने के बाद कहीं. मंगलवार को रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे में रऊफ ने 3 विकेट की मैचजिताऊ स्पेल डाला और कुल 4 विकेट लेकर पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 6 रन से करीबी जीत दिलाई.इससे पहले साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान उन्हें 2 मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. यह कार्रवाई उन पर एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच के दौरान आपत्तिजनक इशारे करने के आरोप में हुई थी, जिससे "खेल की छवि को नुकसान" पहुंचा था. Advertisement Sri Lanka fought hard till the very end 💪🇱🇰But Pakistan clinched the victory by just 6 runs.Eyes set on the next game! 🔥🏏#SLvPAK #SriLankaCricket #LionsRoar pic.twitter.com/tsAExeXg0B— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 November 11, 2025पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि वह बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में क्यों चूक जाते हैं, तो उन्होंने कहा, "हमारे लिए कोई माफी नहीं होती. लोगों को हमसे रोबोट जैसी उम्मीद होती है, लेकिन हम इंसान हैं. हमारे भी बुरे दिन आ सकते हैं."एशिया कप फाइनल में रऊफ 3.4 ओवर में 50 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. इसे लेकर उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर बुरा दिन किसी का भी आ सकता है, क्योंकि हर बार योजनाएं सफल नहीं होतीं.उन्होंने कहा, "सबसे अहम बात ये है कि आप हार न मानें. एक बुरे दिन से जिंदगी खत्म नहीं हो जाती. हम अपनी काबिलियत पर भरोसा रखते हैं और गलतियों को सुधारने पर काम करते रहते हैं. कोई भी गेंदबाज एक खराब दिन का सामना कर सकता है."फैन्स की नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर रऊफ ने कहा कि उनको कभी यह शक नहीं करना चाहिए कि खिलाड़ी बुरे दिन में भी अपना 100% नहीं देते.पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा- कोई भी खिलाड़ी आलोचना पसंद नहीं करता. हर किसी की अपनी राय हो सकती है, लेकिन हमारे लिए कोई माफी नहीं होती. आप 10 मैच अच्छे खेल लो और 1 खराब, तो लोग सिर्फ उसी खराब प्रदर्शन को याद रखेंगे. Advertisement इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा भी जताई. "मैं पाकिस्तान के लिए टेस्ट भी खेलना चाहता हूं. जब भी सेलेक्टर्स या बोर्ड चाहें, मैं तैयार हूं. बस मेरा एक ही कहना है कि हमें पहले से बताया जाए ताकि हम रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी कर सकें, जिसमें एक दिन में ज़्यादा ओवर गेंदबाज़ी करनी होती है."भारत-पाकिस्तान एशिया कप के दौरान हुआ था हारिस रऊफ समेत इन खिलाड़ियों पर एक्शन... जानें तब क्या हुआ था14 सितंबर 2025 – भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर ICC मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा की गई सुनवाई के बाद यह फैसला आया था. - सूर्यकुमार यादव को ICC आचार संहिता की धारा 2.21 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है. उन्हें मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया और 2 डिमेरिट अंक दिए गए. - साहिबाजादा फरहान को भी इसी उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन्हें आधिकारिक चेतावनी मिली और 1 डिमेरिट अंक दिया गया. - हारिस रऊफ भी इसी उल्लंघन के दोषी पाए गए. उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगा और 2 डिमेरिट अंक दिए गए. 21 सितंबर 2025- भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर भी ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा की गई सुनवाई के बाद 4 नवंबर को जो फैसला आया, उसके अनुसार... - अर्शदीप सिंह को धारा 2.6 के कथित उल्लंघन में दोषी नहीं पाया गया, इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. 28 सितंबर 2025 फाइनल- भारत बनाम पाकिस्तान मैच में जसप्रीत बुमराह ने धारा 2.21 के तहत लगाए गए आरोप को स्वीकार किया, जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है. उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी गई और 1 डिमेरिट अंक मिला. चूंकि उन्होंने सजा स्वीकार कर ली थी, इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई. ICC मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा की गई एक और सुनवाई में हारिस रऊफ को फिर से धारा 2.21 का दोषी पाया गया. उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया और 2 और डिमेरिट अंक दिए गए थे. इस तरह 24 महीनों की अवधि में हारिस रऊफ के कुल 4 डिमेरिट अंक हो गए, जो ICC अनुशासन प्रणाली के तहत 2 सस्पेंशन अंक में बदल दिए गए.नियमों के अनुसार, अब हारिस रऊफ पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके चलते वे 4 और 6 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के दोनों वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे. कैसे लगता है खिलाड़ियों पर प्रतिबंध Advertisement लेवल 1 उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार और अधिकतम मैच फीस का 50% जुर्माना और 1 या 2 डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं. यदि किसी खिलाड़ी को 24 महीनों के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट अंक मिलते हैं, तो उन्हें सस्पेंशन अंक में बदला जाता है. 2 सस्पेंशन अंक का मतलब है 1 टेस्ट या 2 वनडे या 2 टी20 मैचों का प्रतिबंध . डिमेरिट अंक लागू होने की तारीख से 24 महीने तक रिकॉर्ड में रहते हैं, उसके बाद हटा दिए जाते हैं. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Haris Rauf Emotional Quote Haris Rauf India Match Reaction Haris Rauf Asia Cup Controversy Haris Rauf On Fans Expectations Haris Rauf We Are Not Robots Haris Rauf Vs India India Pakistan Cricket Rivalry Haris Rauf Post Match Interview Asia Cup 2025 Haris Rauf Haris Rauf Trolled Pakistan Fast Bowler Haris Rauf Statement IND Vs PAK Haris Rauf Reaction Asia Cup Latest News Cricket Trending News India Pakistan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का लास्ट डेट कल, इस डायरेक्ट लिंक से जल्दी करें आवेदनMCC NEET UG Round-3 Counselling 2025 Registration: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड-3 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 5 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हो जाएगी.
Read more »
Noble Prize 2025: দেহের রোগ প্রতিরোধ ক্ষমতার উপর মৌলিক গবেষণার জন্য চিকিৎসায় নোবেল তিন গবেষকেরNoble Prize 2025: From Medicine to Peace Noble Week 2025 unfolds across the World
Read more »
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से जुड़ी आज की पांच बड़ी घटनाएं, VIDEO में जानेंBihar Elections 2025: बिहार चुनाव से जुड़ी आज की पांच बड़ी घटनाएं, VIDEO में जानें Top 5 Incidents of 16 October 2025 Bihar Elections 2025
Read more »
Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगेBihar Elections 2025 राज्य | बिहार Tejashwi Yadav PC today Bihar Elections 2025 Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगे
Read more »
CBSE Single Girl Child Scholarship 2025: छात्राओं के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशनCBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registration: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 23 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 20 नवंबर, 2025 कर दिया है.
Read more »
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 से उठा पर्दा, EICMA 2025 में कंपनी ने किया पेश, अब तक का सबसे पावरफुल है मॉडलरॉयल एनफील्ड बुलेट 650 ने EICMA 2025 मिलान में डेब्यू किया, नवंबर 2025 में वागाटोर गोवा के मोटोवर्स 2025 में कीमत घोषित होगी, अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये से शुरू.
Read more »
