CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registration: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 23 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 20 नवंबर, 2025 कर दिया है.
CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Last Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम 2025 को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है.
नई अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक, आवेदन की अंतिम तिथि को 23 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर अब 20 नवंबर, 2025 कर दिया है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन करने से चूक गए थे, उन्हें एक और मौका मिला है, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर लास्ट डेट से पहले रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं. क्या है सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम 2025? सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम छात्राओं के लिए सीबीएसई की ओर से शुरू की गई एक नई पहल है, जिसके माध्यम से आवेदन करने वाली योग्य छात्राओं को 2 साल तक प्रति महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ उन छात्राओं को ही मिलेगा, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और पढ़ाई में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. किन छात्राओं को मिलेगा लाभ? सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम 2025 के लिए वे छात्राएं ही आवेदन कर सकती है, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है. इसके साथ वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से ही कक्षा 11वीं या 12वीं की पढ़ाई बिना ब्रेक के जारी रखी है. वहीं, छात्रा की पारिवारिक वार्षिक आय की बात करें, तो वो 8 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके साथ स्कूल की ट्यूशन फीस 1500 रुपये प्रति महीने से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, केवल भारतीय नागरिक ही इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: CTET 2026 एग्जाम डेट आउट, फरवरी में होगी परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिफिकेशन ऐसे करें रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें. ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये भी पढ़ें: UNESCO Internship 2025: ग्रेजुएट्स ध्यान दें! यूनेस्को में इंटर्नशिप का मौका, लास्ट डेट से पहले जल्द करें आवेदन
Cbse Single Girl Child Scholarship Cbse Single Girl Child Scholarship 2025 Last Date Cbse Single Girl Child Scholarship Application Fo Cbse Single Girl Child Scholarship Eligibility Cbse CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registrat CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 Registrat
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत नामांकन से जुड़े प्रावधान 1 नवंबर से होंगे लागूबैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत नामांकन से जुड़े प्रावधान 1 नवंबर से होंगे लागू
Read more »
Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगेBihar Elections 2025 राज्य | बिहार Tejashwi Yadav PC today Bihar Elections 2025 Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगे
Read more »
एक्सरसाइज ओशन स्काई 2025: स्पेन में भारतीय वायुसेना की दमदार भागीदारीएक्सरसाइज ओशन स्काई 2025: स्पेन में भारतीय वायुसेना की दमदार भागीदारी
Read more »
विश्व पोलियो दिवस 2025 : बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक वैश्विक मिशनविश्व पोलियो दिवस 2025 : बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक वैश्विक मिशन
Read more »
CBSE Scholarship 2025: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट एक्सटेंड, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाईसीबीएसई की ओर से सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप में आवेदन करने की अंतिम तिथि को 23 अक्टूबर से बढ़ाकर अब 20 नवंबर कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य छात्राएं सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
Read more »
Atul Maheshwari Scholarship 2025: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोडAtul Maheshwari Scholarship 2025: अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया
Read more »
