MCC NEET UG Round-3 Counselling 2025 Registration: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड-3 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 5 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हो जाएगी.
MCC NEET UG Round-3 Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर, 2025 से शुरू कर दी गई थी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2025 तय की गई है.
ऐसे में जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें, क्योंकि कल के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगा. नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने के साथ विकल्प भरने की प्रक्रिया भी कल 5 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हो जाएगी, इसलिए उम्मीदवार शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक अपना विकल्प लॉक कर लें. वहीं, रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगी, जिसका परिणाम 8 अक्टूबर, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025 तक अलॉटेड संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा. वहीं, अलॉट हुए संस्थानों में रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2025 की जाएगी. ये भी पढ़ें: CDAC Recruitment 2025: सीडैक में 646 पदों पर निकली नई वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन, 7 लाख से ज्यादा होगी सैलरी ऐसे करें आवेदन नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. उम्मीदवार सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें. फिर फॉर्म में मांगे गए जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें. जानकारी के लिए बता दें, एमसीसी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का आयोजन देश भर में 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए होती है. इसके अलावा ये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी , बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी , जामिया मिलिया इस्लामिया और ESIC कॉलेजों की 100 प्रतिशत सीटों पर भी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. ये भी पढ़ें: AIIMS Recruitment 2025: एम्स नागपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
MCC NEET UG Counselling 2025 NEET UG Round 3 Counselling 2025 MCC NEET UG Round 3 Counselling 2025 Last Date नीट यूजी काउंसलिंग 2025 MCC NEET UG Counselling 2025 Round 3 MCC NEET UG Counselling 2025 News MCC NEET UG Counselling 2025 Registration MCC NEET UG Counselling 2025 In Hindi NEET UG Counselling 2025 Round 3 NEET UG Counselling 2025 Round 3 Schedule Ug Counselling Mcc Neet Ug Counselling Neet MCC NEET UG Round-3 Counselling 2025 Registration
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ 2025: एंजेलिना जोली इफेक्ट के साथ ‘हर यात्रा मायने रखती है’ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ 2025: एंजेलिना जोली इफेक्ट के साथ ‘हर यात्रा मायने रखती है’
Read more »
Kojagori Lakshmi Puja 2025: ৬ না, ৭ অক্টোবর কবে কোজাগরী লক্ষ্মীপুজো? শুভ মুহূর্ত কখন? কখন পড়ছে পূর্ণিমা তিথি?Kojagori Laxmi Puja 2025 dates tithi purnima subh muharat
Read more »
UG-NEET और JEE परीक्षाओं में दिख सकते हैं कई बदलाव, पेन-पेपर के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा की सिफारिशमेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी और जेईई मेन जैसी परीक्षाओं में अगले साल से महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए परीक्षा केंद्रों के चयन रियल टाइम मॉनिटरिंग और प्रश्नपत्रों की कठिनाई के स्तर को छात्रों के अनुकूल बनाने जैसे सुधार कर रही है। राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर एनटीए परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और कोचिंग पर...
Read more »
NEET PG Counselling 2025: जल्द ही जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल, यहां mcc.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोडएमसीसी की ओर से NEET PG Counselling 2025 जल्द ही जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों को एमडी एमएस या पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने के लिए नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार हैं वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर...
Read more »
NEET PG Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी, कैसे और कहां से करना होगा रजिस्ट्रेशन; जानिएNEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कितने चरणों में काउंसलिंग होगी और इसे कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?
Read more »
TCS layoffs 2025: ১০-২০ বছরের চাকরি, একসঙ্গে ২৫০০ কর্মীকে ছাঁটাইয়ের নোটিস TCS-এর! তোলপাড়... IT জায়ান্টের দাবি...TCS layoffs 2025: IT firm asks 2500 Pune employees to resign, what TCS says
Read more »
