'हम क्या करें, जाकर गोली मार दें?', सुल्‍तानपुर के व्‍यापारी हत्‍याकांड में इंस्‍पेक्‍टर का ऑडियो वायरल

Sultanpur Inspector Audio Viral News

'हम क्या करें, जाकर गोली मार दें?', सुल्‍तानपुर के व्‍यापारी हत्‍याकांड में इंस्‍पेक्‍टर का ऑडियो वायरल
Egg Businessman MurderSultanpur PoliceUp Samachar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

सुल्‍तानपुर के गोसैसिंहपुर गांव में 8 अक्टूबर 2024 को अंडा कारोबारी संतराम अग्रहरि की हत्‍या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं।

अजहर अब्बास, सुल्‍तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में अंडा व्यवसायी संतराम अग्रहरि हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता अर्जुन पटेल और उनके भाई प्रदीप पटेल फरार चल रहे हैं। आरोप है कि दोस्तपुर पुलिस उन्हें खुला संरक्षण दे रही है। इस मामले में एक इंस्पेक्टर का ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह गिरफ्तारी से इनकार करते हुए पीड़ित परिवार को फटकार लगाते सुनाई दे रहे हैं।व्यापारी के बेटे ने जब फरार प्रदीप पटेल के घर पहुंचने की सूचना दोस्तपुर थाना इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह को फोन पर दी, तो इंस्पेक्टर ने जवाब दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी तभी होगी, जब न्यायालय आदेश देगा, क्योंकि इसमें चार्जशीट लग चुकी है। इंस्पेक्टर ने पीड़ित को फटकार लगाते हुए कहा, बात समझ में नहीं आती, केवल कहानी सुनाते हो, कानून मत सिखाया करो। आपको कुछ होगा तो वो झेलेंगे, फिर नहीं करेंगे गिरफ्तारी। हम क्या करें जाकर गोली मार दें?' यह ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है याचिकाकोर्ट ने इस मामले में 13 नवंबर 2024 को गैर-जमानती वारंट और 23 जनवरी 2025 को कुर्की का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद अर्जुन पटेल और प्रदीप पटेल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यहां तक कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी दोनों की याचिका खारिज हो चुकी है, लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।अब तक नहीं हुई कुर्कीआईजीआरएस पर हुई शिकायत के जवाब में पुलिस ने बताया कि आरोपी अर्जुन पटेल और प्रदीप वर्मा की चल-अचल संपत्ति की जानकारी के लिए एसडीएम जयसिंहपुर से पत्राचार किया गया है। संपत्ति का ब्योरा मिलते ही कुर्की की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि, अब तक पुलिस द्वारा कुर्की की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।अक्‍टबर में हुई थी कारोबारी की हत्‍यायह घटना 8 अक्टूबर 2024 को दोस्तपुर के गोसैसिंहपुर गांव में हुई थी। अंडा व्यवसायी संतराम अग्रहरि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर राज वर्मा, दिलीप वर्मा, राजेश अग्रहरि समेत 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच के दौरान अर्जुन पटेल, प्रदीप पटेल, राहुल शर्मा, सौरभ वर्मा, शिवम पटेल और मोनू के नाम भी आरोपियों की सूची में जोड़े गए।मंत्री नंद गोपाल नंदी भी परिवार से मिले थेइस पूरे घटनाक्रम में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी पीड़ित परिवार से मिले थे, लेकिन उनका आश्वासन भी कोरा साबित हुआ है। इस संबंध में सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। चार्जशीट कोर्ट में भेजी जा चुकी है। अब कोर्ट से आदेश होने पर ही गिरफ्तारी आदि की कार्रवाई की जा सकती है।.

अजहर अब्बास, सुल्‍तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में अंडा व्यवसायी संतराम अग्रहरि हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता अर्जुन पटेल और उनके भाई प्रदीप पटेल फरार चल रहे हैं। आरोप है कि दोस्तपुर पुलिस उन्हें खुला संरक्षण दे रही है। इस मामले में एक इंस्पेक्टर का ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह गिरफ्तारी से इनकार करते हुए पीड़ित परिवार को फटकार लगाते सुनाई दे रहे हैं।व्यापारी के बेटे ने जब फरार प्रदीप पटेल के घर पहुंचने की सूचना दोस्तपुर थाना इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह को फोन पर दी, तो इंस्पेक्टर ने जवाब दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी तभी होगी, जब न्यायालय आदेश देगा, क्योंकि इसमें चार्जशीट लग चुकी है। इंस्पेक्टर ने पीड़ित को फटकार लगाते हुए कहा, बात समझ में नहीं आती, केवल कहानी सुनाते हो, कानून मत सिखाया करो। आपको कुछ होगा तो वो झेलेंगे, फिर नहीं करेंगे गिरफ्तारी। हम क्या करें जाकर गोली मार दें?' यह ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है याचिकाकोर्ट ने इस मामले में 13 नवंबर 2024 को गैर-जमानती वारंट और 23 जनवरी 2025 को कुर्की का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद अर्जुन पटेल और प्रदीप पटेल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यहां तक कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी दोनों की याचिका खारिज हो चुकी है, लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।अब तक नहीं हुई कुर्कीआईजीआरएस पर हुई शिकायत के जवाब में पुलिस ने बताया कि आरोपी अर्जुन पटेल और प्रदीप वर्मा की चल-अचल संपत्ति की जानकारी के लिए एसडीएम जयसिंहपुर से पत्राचार किया गया है। संपत्ति का ब्योरा मिलते ही कुर्की की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि, अब तक पुलिस द्वारा कुर्की की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।अक्‍टबर में हुई थी कारोबारी की हत्‍यायह घटना 8 अक्टूबर 2024 को दोस्तपुर के गोसैसिंहपुर गांव में हुई थी। अंडा व्यवसायी संतराम अग्रहरि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर राज वर्मा, दिलीप वर्मा, राजेश अग्रहरि समेत 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच के दौरान अर्जुन पटेल, प्रदीप पटेल, राहुल शर्मा, सौरभ वर्मा, शिवम पटेल और मोनू के नाम भी आरोपियों की सूची में जोड़े गए।मंत्री नंद गोपाल नंदी भी परिवार से मिले थेइस पूरे घटनाक्रम में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी पीड़ित परिवार से मिले थे, लेकिन उनका आश्वासन भी कोरा साबित हुआ है। इस संबंध में सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। चार्जशीट कोर्ट में भेजी जा चुकी है। अब कोर्ट से आदेश होने पर ही गिरफ्तारी आदि की कार्रवाई की जा सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Egg Businessman Murder Sultanpur Police Up Samachar सुल्‍तानपुर इंस्‍पेक्‍टर ऑडियो यूपी समाचार सुल्‍तानपुर पुलिस अंडा कारोबारी की हत्‍या

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mamata Banerjee: আপনাদের কাছে ক্ষমা চেয়ে নিচ্ছি , মালদায় প্রচারে গিয়ে কেন একথা বললেন মমতা?Mamata Banerjee: আপনাদের কাছে ক্ষমা চেয়ে নিচ্ছি , মালদায় প্রচারে গিয়ে কেন একথা বললেন মমতা?Mamata Banerjee campaigns for loksabha Election 2024 Lok Election 2024 in Malda
Read more »

ICC T20 World Cup 2024: ಭಾರತ Rinku Singh ನನ್ನು ಆಟವಾಡಿಸದಿರಲು ಬಯಸಿದರೆ, ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ತನ್ನ ಪ್ಲೇಯಿಂಗ್ 11ನಲ್ಲಿ ಸ್ಥಾನ ಕೊಡಲು ಸಿದ್ಧವಾಗಿದೆ?ICC T20 World Cup 2024: ಭಾರತ Rinku Singh ನನ್ನು ಆಟವಾಡಿಸದಿರಲು ಬಯಸಿದರೆ, ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ತನ್ನ ಪ್ಲೇಯಿಂಗ್ 11ನಲ್ಲಿ ಸ್ಥಾನ ಕೊಡಲು ಸಿದ್ಧವಾಗಿದೆ?ICC T20 World Cup 2024: 2024ರ ಐಸಿಸಿ ಟಿ20 ವಿಶ್ವಕಪ್‌ಗೆ ಭಾರತ ತಂಡವನ್ನು ಪ್ರಕಟಿಸಲಾಗಿದೆ.
Read more »

IPL 2024 Points Table: दिल्ली की जीत ने दिलचस्प बनाया प्लेऑफ की रेस, नंबर 3 और नंबर 4 के लिए ऐसे बदला समीकरणIPL 2024 Points Table: दिल्ली की जीत ने दिलचस्प बनाया प्लेऑफ की रेस, नंबर 3 और नंबर 4 के लिए ऐसे बदला समीकरणIPL 2024 Points Table: IPL 2024: दिल्ली की जीत से प्वाइंट्स टेबल में हलचल
Read more »

Pre DElEd Rajasthan 2024: बदला राजस्थान ​​प्री डीएलएड एग्जाम पैटर्न! जानिए इस साल कैसा होगा पेपरPre DElEd Rajasthan 2024: बदला राजस्थान ​​प्री डीएलएड एग्जाम पैटर्न! जानिए इस साल कैसा होगा पेपरRajasthan BSTC 2024: राजस्थान बीएसटीसी 2024 प्री डीएलएड का फॉर्म predeledraj2024.
Read more »

NEET 2024 Issue: నీట్ వివాదం ప్రభావం, వాయిదా పడిన NEET PG 2024NEET 2024 Issue: నీట్ వివాదం ప్రభావం, వాయిదా పడిన NEET PG 2024NEET UG 2024 Dispute and scam impact NEET PG 2024 Exam postponed NEET PG 2024 Exam Postponed: దేశవ్యాప్తంగా ఇవాళ జూన్ 23న జరగాల్సిన నీట్ పీజీ 2024 పరీక్ష వాయిదా పడింది.
Read more »

EduCare न्यूज: UPSC EPFO इंटरव्यू का शेड्यूल जारी हुआ, फाइनल सिलेक्शन के बाद 418 पदों पर भर्ती होगीEduCare न्यूज: UPSC EPFO इंटरव्यू का शेड्यूल जारी हुआ, फाइनल सिलेक्शन के बाद 418 पदों पर भर्ती होगीUPSC EPFO 2024, UPSC EPFO 2024 Interview, UPSC EPFO 2024 Interview Schedule, UPSC EPFO 2024 Interview Dates
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:00:06