दिल्ली में 13 डीएम और 39 एसडीएम की जल्द होगी नियुक्ति, आखिर क्यों बदला प्रशासनिक ढांचा?

Delhi Administrative Structure News

दिल्ली में 13 डीएम और 39 एसडीएम की जल्द होगी नियुक्ति, आखिर क्यों बदला प्रशासनिक ढांचा?
New Delhi DistrictsDM And SDM AppointmentsDelhi Government Decision
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Delhi News: शुरुआत में ये सभी अधिकारी उन्हीं परिसरों से काम करेंगे, जहां अभी 11 जिलों के डीएम के कार्यालय हैं. आगे चलकर नए कार्यालय भी बनाए जाएंगे. राज्य। दिल्ली एनसीआर

"Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी के नए प्रशासनिक ढांचे को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार जल्द ही 13 जिलों के लिए 13 आईएएस अधिकारियों को जिला मजिस्ट्रेट और 39 उप-मंडलों के लिए 39 वरिष्ठ अधिकारियों को उप-जिला मजिस्ट्रेट बनाने के आदेश जारी करेगी.

अधिकारियों के मुताबिक यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कभी भी नियुक्ति आदेश जारी हो सकते हैं.Advertisment होने जा रही अधिकारियों की तैनाती दरअसल, हाल ही में दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले राजधानी में 11 जिले और 33 उप-मंडल थे, लेकिन अब इन्हें बढ़ाकर 13 जिले और 39 उप-मंडल कर दिया गया है. इस प्रस्ताव को दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी हरी झंडी दे दी है. इसके बाद अब नए जिलों और उप-मंडलों के हिसाब से अधिकारियों की तैनाती की जा रही है. नई नियुक्ति भी संभव अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि मौजूदा डीएम और एसडीएम अपने वर्तमान पदों पर बने रहेंगे या उन्हें दूसरे जिलों में भेजा जाएगा. कुछ अधिकारियों की नई नियुक्ति भी संभव है. हालांकि, जिन अधिकारियों ने अपने पद पर अभी दो साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है, उनके वहीं बने रहने की संभावना ज्यादा है. कार्यलयों की मैपिंग शुरू सरकार ने नए डीएम और एसडीएम के लिए कार्यालय व्यवस्था भी तय कर ली है. अधिकारियों के अनुसार, 13 डीएम और 39 एसडीएम के लिए कार्यालयों की मैपिंग पूरी हो चुकी है. शुरुआत में ये सभी अधिकारी उन्हीं परिसरों से काम करेंगे, जहां अभी 11 जिलों के डीएम के कार्यालय हैं. जरूरत पड़ने पर आगे चलकर नए कार्यालय भी बनाए जाएंगे. आम जनता पर कितना असर सरकार ने साफ किया है कि इस बदलाव से आम जनता को मिलने वाली सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. खासकर रजिस्ट्री और दस्तावेजों के पंजीकरण से जुड़ी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. फिलहाल 22 उप-निबंधक कार्यालय पुराने सिस्टम के तहत काम करेंगे. इन्हें 39 करने के लिए बाद में अलग अधिसूचना जारी की जाएगी. क्यों पड़ी प्रशासनिक पुनर्गठन की जरूरत सरकार का कहना है कि प्रशासनिक पुनर्गठन की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि राजस्व जिलों और नगर निगम की सीमाओं में तालमेल नहीं था. इससे शिकायतों और जमीन से जुड़े मामलों में देरी होती थी. नए ढांचे से विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा और लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा. यह भी पढ़ें: Atal Canteen: दिल्ली में शुरू हुई "अटल कैंटीन" योजना, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, थाली में रहेंगी ये चीजें"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

New Delhi Districts DM And SDM Appointments Delhi Government Decision Administrative Reorganization Old Delhi District Central North Outer North

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली: 13 साल की नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप, बैंक कर्मचारी और सैलून मालिक गिरफ्तारदिल्ली: 13 साल की नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप, बैंक कर्मचारी और सैलून मालिक गिरफ्तारदिल्ली के समयपुर बादली इलाके में 13 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बैंक कर्मचारी और दूसरा सैलून मालिक है। पीड़िता को शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस SIT गठित करके आगे की जांच कर रही है। वहीं, सुल्तानपुरी में शादी का झांसा देकर रेप का...
Read more »

लालू-राबड़ी परिवार का ठिकाना: 10 सर्कुलर रोड से 39 हार्डिंग रोड या महुआबाग?लालू-राबड़ी परिवार का ठिकाना: 10 सर्कुलर रोड से 39 हार्डिंग रोड या महुआबाग?पटना में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार के आवास को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के बाद, परिवार के लिए नया ठिकाना तलाशने की कवायद जारी है। क्या वे 39 हार्डिंग रोड के सरकारी आवास में जाएंगे या महुआबाग स्थित अपने निजी बंगले को चुनेंगे?
Read more »

Box Office Report: 'तू मेरी मैं तेरा..' ने 'एनाकोंडा' को चटाई धूल, जानें 'धुरंधर' समेत बाकी फिल्मों का कलेक्शनBox Office Report: 'तू मेरी मैं तेरा..' ने 'एनाकोंडा' को चटाई धूल, जानें 'धुरंधर' समेत बाकी फिल्मों का कलेक्शनगुरुवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों ने दस्तक दी। &39;तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी&39; ने ठीक-ठाक कमाई की है। हॉलीवुड फिल्म &39;एनाकोंडा&39; भारत के दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही।
Read more »

Year Ender 2025: भारतीय कारोबारियों ने 2025 में मनवाया अपना लोहा, वैश्विक कारोबार में बजा एआई का डंकाYear Ender 2025: भारतीय कारोबारियों ने 2025 में मनवाया अपना लोहा, वैश्विक कारोबार में बजा एआई का डंकावर्ष 2025 भारतीय कॉरपोरेट जगत के लिए नई ऊंचाइयों को छूने वाला साल रहा। यह वह साल था जब सिलिकॉन वैली से ज्यादा चर्चा भारत के &39;नरीमन पॉइंट&39; और &39;बेंगलुरु&39; के टेक-कॉरिडोर की हुई।
Read more »

Bihar Politics : बिहार चुनाव परिणाम के 42 दिन बाद कौन MLA किसके संपर्क में; विधायकों को लेकर किसका क्या दावा?Bihar Politics : बिहार चुनाव परिणाम के 42 दिन बाद कौन MLA किसके संपर्क में; विधायकों को लेकर किसका क्या दावा?बिहार की राजनीति में एक बार फिर &39;ऑपरेशन लालटेन&39; और &39;ऑपरेशन तीर&39; को लेकर दावों का दौर शुरू हो गया है। सूबे के सियासी गलियारों में अब इस बात कीसुगबुगाहट तेज हो गई है
Read more »

11 से 13 जिले, नए नक्शे के हिसाब से होगी अब जनगणना, जान लीजिए डीएम ऑफिस का एड्रेस11 से 13 जिले, नए नक्शे के हिसाब से होगी अब जनगणना, जान लीजिए डीएम ऑफिस का एड्रेसदिल्ली में अब 11 की जगह 13 जिले हो गए हैं, जिससे SDM ऑफिसों की संख्या 33 से बढ़कर 39 हो गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:34:06