Rajasthan BSTC 2024: राजस्थान बीएसटीसी 2024 प्री डीएलएड का फॉर्म predeledraj2024.
Predeled2024 BSTC Rajasthan: राजस्थान प्री-डीएलएड 2024 एप्लिकेशन फॉर्म BSTC Official Website पर जारी हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन predeledraj2024 .in पर किए जा सकते हैं। इसी के साथ एक बड़ी खबर आई है। ये राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2024 पेपर पैटर्न को लेकर है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर एक नई पहल करते हुए इस बार प्री डीएलएड परीक्षा 2024 क्वेश्चन पेपर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग छपवाए जाएंगे। Rajasthan Pre D.
El.Ed: आवेदन के समय ही भरनी होगी च्वाइसइस साल प्री डीएलएड परीक्षा आयोजित करने के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कैलाश सोडाणी ने इस संदर्भ में बताया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार इस साल Pre D.El.Ed Exam 2024 के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग छपाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर साल इस परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छप रहे थे। पिछले साल इस परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 5% अभ्यर्थी भी अंग्रेजी माध्यम के नहीं होते। ऐसे में इन प्रश्न पत्रों का दोनों भाषाओं में छपवाना उचित नहीं है। इसके बजाय आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों से उनकी च्वाइस की जानकारी प्राप्त कर ली जाएगी। उसी के अनुसार प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा एवं हिंदी भाषा में अलग अलग छपवाकर मंगाए जायेंगे। इसका लाभ ये होगा की 6 लाख प्रश्न पत्र 32 से 40 पेज के बजाय मात्र 16 से 20 पेज में ही छप जाएंगे। जिससे कागज की बर्बादी रुकेगी। इस निर्णय से प्रदेश की लगभग सभी परीक्षाओं में दोनो भाषाओं मे प्रश्न पत्र छपने की प्रवृति मे परिवर्तन आएगा। BSTC Rajasthan: अब तक मात्र 3% ने भरा अंग्रेजी का विकल्पवर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा प्री-डीएलएड एग्जाम 2024 के लिए आवेदन 11 मई 2024 से शुरू कर दिए गए हैं। 14 मई 2024 की दोपहर तक कुल 31,925 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिनमें से अंग्रेजी भाषा में प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए कुल 1067 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हिंदी भाषा में प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए कुल 30,858 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
प्री डीएलएड राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम 2024 Predeledraj2024 Bstc Form Apply Rajasthan Pre Deled Paper Pattern 2024 Rajasthan Pre Deled Exam 2024 Rajasthan News In Hindi Vmou Bstc 2024 Bstc Exam 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CSK vs LSG: लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करना होगा फायदेमंद या गेंदबाजी, जानिए कैसा है इस मैदान पर CSK का रिकॉर्डलखनऊ में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होगा या बल्लेबाजी करना। जानिए कैसा है इस मैदान पर सीएसके का रिकॉर्ड।
Read more »
Lok Sabha Election 2024: देवेन्द्र झाझड़िया ने किया मतदान, कहा-बीजेपी करेगी 400 पारRajasthan Lok Sabha Election 2024, Churu: चूरू लोकसभा इस साल राजस्थान की सबसे हॉट सीटों में से एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा परिणामMPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega Sarkari Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम इस दिन होगा जारी। जानिए लेटेस्ट अपडेट।
Read more »
NEET 2024 परीक्षा, पेपर लीक खबरों के बीच कैसा रहा प्रश्न पत्र-Moderate या Difficult,कब आएगा आंसर-की और कितना जाएगा नीट कटऑफ जानेंNEET 2024 परीक्षा संपन्न, पेपर लीक खबरों के बीच कैसा रहा प्रश्न पत्र-Moderate या Diffcult
Read more »
JEECUP 2024: यूपीजेईई पॉलिटेक्निक एप्लिकेशन की आखिरी तारीख आज, ऐसा होगा एग्जाम पैटर्नUPJEE JEECUP 2024: जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे आज, 10 मई तक jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
Read more »
