लोगों ने ऐसे कॉल्स की शिकायत की है जिसमें सामने वाला शख्स कहता है, हम आम आदमी पार्टी की तरफ से बोल रहे है आपका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है AamAadmiParty ArvindKejriwal
लोकसभा चुनावों से ठीक पहले एक बार फिर आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस आमने सामने है. लेकिन इस बार माजरा अलग है. दरअसल हाल में कुछ महीनों से दिल्ली के लोगों के मोबाइल नंबर पर अलग अलग कॉल सेंटर से फोन आना शुरू हुए.
फोन करने वाले शख्स ने दिल्ली के लोगों के मोबाइल नंबर पर फोन कर कहा, “हमकी तरफ से बोल रहे है आपका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है.” ऐसा दावा 13 फरवरी 2019 को दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज FIR में है. पुलिस ने महरौली थाना में IPC सेक्शन 505 a यानी जनता में भ्रामक जानकारी फैलाना, शांति भंग करने की नीयत से में FIR दर्ज की है.IPC सेक्शन 505 a यानी जनता में भार्मक जानकारी फैलाना, शांति भंग करने की नीयत से.मुझे 27 जनवरी को फोन आया, जिसमें फोन करने वाले का नंबर 93196*** था. फोन करने वाले शख्स ने बोला कि वो आम आदमी पार्टी के दफ्तर से बोल रहा है. उसकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोटर लिस्ट की जांच की है और यह पता चला है कि बीजेपी के लोगों ने मेरा नाम और मेरी भाभी का नाम वोटर लिस्ट से हटवा दिया है. आम आदमी पार्टी के लोग, दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर इस काम को ठीक करवा रहे हैं. इस बात को सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया कि मेरा नाम वोटर लिस्ट से कैसे हट सकता है. मैंने सोचा की चुनाव आयोग जाकर हंगामा कर दूं, पर फिर मैंने सोचा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर वोटर लिस्ट चेक कर लूं. जब मैंने चेक किया तो मेरा और मेरी भाभी का नाम वोटर लिस्ट में था. जिस नंबर से मुझे फोन आया वो खुद को आम आदमी पार्टी का बता रहा था. ऐसे में 'आप' के लोग पब्लिक को भड़काने भ्रमित करने शांति भंग करने का काम कर रहे हैं. इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. यह तो एक शिकायत थी जिस पर FIR दर्ज होकर जांच शुरू हुई. दिल्ली में अब तक करीब 50 से ज्यादा लोग ऐसी शिकायतऔर चुनाव आयोग से कर चुके हैं. सभी शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें ऐसे ही फोन आ रहे हैं और फोन करने वाले शख्स खुद को आम आदमी पार्टी से बता रहे हैं.सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर और मुंबई में आप पार्टी ने कई कॉल सेंटर रेंट पर लिए जहां बकायदा अपने वर्कर को उन्होंने सैलरी पर रखवाया. जिन-जिन कॉल सेंटर को रेंट पर लिया गया उन कॉल सेंटर ने अपना स्पेस, सर्वर और कॉल करने के लिए नंबर इन लोगों को मुहैया करवाए. तब सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह की ‘आप’ ने दिल्ली के लोगों का जो डाटा कॉल सेंटर को दिया वो उनके पास कहा से आया. क्योंकि मान भी लिया जाए की वोटर लिस्ट का डाटा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद है, पर क्या जिस तरफ से कॉल की जा रही है वो सही है क्या.इनसाइड कस्टमर सॉल्यूशन, सेक्टर 2 नोएडा.मिलेनियम बिजनेस पार्क, महापी नवी मुम्बई.इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश शुरू की. सबसे पहले चुनाव आयोग से उन उन लोगो की जानकारी मांगी जो अब तक शिकायतकर्ता के तौर पर सामने आए कि क्या सच में उनका नाम वोटर लिस्ट से हट गया है या फिर नहीं हटा, तो क्यों ऐसे कॉल किए गए. वहीं आधा दर्जन से ज्यादा कॉल सेंटर के प्रमुखों से पूछताछ कर जानना चाहा कि उन्हें जो डाटा मिला वो किसने दिया कब से यह कॉल करने का काम जारी था. इसी मामले की पूछताछ पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर हमला बोल दिया और सड़कों पर आ गए. आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने अपनी सफाई दी. पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रान्च मतदाता सूचियों के बारे में फर्जी कॉल की शिकायत के आधार पर एक केस दर्ज किया है. जिसकी जांच चल रही है. दिल्ली पुलिस पर जो आरोप लग रहे हैं, उस बाबत दिल्ली पुलिस का कहना है की हमने माननीय चुनाव आयोग को सारी जानकारी दे दी है. किसी भी कॉल सेंटर के मालिकों ने हमारी जांच टीम पर उत्पीड़न की शिकायत नहीं की है. तथ्यों का पता लगाया जा रहा है. जांच कानून के अनुसार सख्ती से की जा रही है. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हम उन कॉल सेंटर्स से यह पता लगा रहे हैं कि उनके पास लोगों का डेटा कहां से आया. जहां से ऐसी कॉल की गई है. बता दें, दिल्ली एनसीआर और मुम्बई में जिन जिन कॉल सेंटर से यह कॉल की जा रही थी उन कॉल सेंटर से एग्रीमेंट ‘आप’ के लोकसभा उम्मीदवार पंकज गुप्ता ने किया था. पुलिस ने नोटिस देकर कई कॉल सेंटर से तमाम जानकारी मांगी है. वहीं दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के सभी थानों को बोला है कि अगर अभी भी ऐसे कॉल्स के चलते लोग शिकायत कर रहे हैं तो उन शिकायत को क्राइम ब्रांच को फॉरवर्ड किया जाए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस खास वजह से मनाई जाती है होली, श्री कृष्ण-राधा से जुड़ी है वजहहिंदू धर्म में होली मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं मशहूर है. हालांकि इनमें से कुछ तो ऐसी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता होता है लेकिन कई ऐसी भी हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग कुछ जानते हैं. इस साल देशभर में 21 मार्च को होली का उत्सव मनाया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस त्योहार को मनाने के पीछे आखिर क्या है वो खास मान्यता.
Read more »
RBI के पूर्व गवर्नर राजन की चेतावनी- सामाजिक असमानता से हो सकता है विद्रोहआरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि सामाजिक असमानता की वजह से पूंजीवाद के खिलाफ विद्रोह हो सकता है.
Read more »
आतंक के मास्टरमाइंड मसूद अजहर की कुंडली, अल-कायदा और तालिबान से है गहरा नाता- Amarujalaआतंक के मास्टरमाइंड मसूद अजहर की कुंडली, अल-कायदा और तालिबान से है गहरा नाता Alqaeda azharmasood Taliban Pakistan Terrorist
Read more »
शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »
'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujalaअरुण जेटली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे को चुना है। BJP4India arunjaitley AmitShah LoksabhaElections2019 votekaro Mahasangram2019
Read more »
आम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesमनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर की जिंदगी 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा एक मध्यमवर्गीय परिवार से शुरू हुई। सामान्य परिवेश से निकलर उन्होंने आईआईटी मुंबई से शिक्षित होने से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और फिर गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी सांस ली। पर्रिकर की जिंदगी एक आम आदमी के पोस्टर बॉय बनने की कहानी की जबरदस्त मिसाल है। आगे की स्लाइड में देखें उनकी राजनीति और जिंदगी के चमकते और संघर्ष से सफलता तक की कहानी...
Read more »
बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »
