'महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में होगी मैच फिक्सिंग...', राहुल गांधी ने चुनाव धांधली का फिर उठाया मुद्दा; BJP ने किया पलटवार

Bihar Chunav 2025 News

'महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में होगी मैच फिक्सिंग...', राहुल गांधी ने चुनाव धांधली का फिर उठाया मुद्दा; BJP ने किया पलटवार
Bihar PoliticsBihar Vidhan Sabha ChunavRahul Gandhi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

राहुल गांधी ने एक बार फिर से 2024 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दैनिक जागरण में छपी एक लेख में राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली के पांच चरण बताए हैं। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा...

जेएनएन, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से नवंबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी ने चुनाव में मैच फिक्सिंग की तरह से धांधली की। दैनिक जागरण में प्रकाशित लेख को साझा करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव को प्रभावित करने के पांच कारणों का जिक्र किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव कैसे चुराया जाए? 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने का ब्लूप्रिंट था। राहुल गांधी ने लिखा, मेरा लेख दिखाता है कि यह कैसे हुआ। अपने लेख के साथ पांच चरणों को उन्होंने साझा करते हुए लिखा.

.. पहला चरण- चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में धांधली करना दूसरा चरण- फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना तीसरा चरण- मतदान प्रतिशत को बढ़ाना चौथा चरण- फर्जी मतदान को ठीक वहीं लक्षित करें जहां भाजपा को जीतना है पांचवां चरण- सबूत छिपाना महाराष्ट्र चुनाव पर उठाए सवाल राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, यह देखना मुश्किल नहीं है कि भाजपा महाराष्ट्र में इतनी हताश क्यों थी? लेकिन यह धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है- जो पक्ष धोखा देता है वह मैच जीत सकता है, लेकिन संस्थानों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के परिणाम जनता का विश्वास नष्ट करता है। सभी चिंतित भारतीयों को सबूत देखना चाहिए और खुद फैसला करें, जवाब मांगें। क्योंकि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी और फिर वहां जहां भाजपा हार रही होगी। राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप इससे पहले अप्रैल के महीने में राहुल गांधी अमेरिका के बोस्टन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा, वह समझौता कर चुका है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि अंतिम दो घंटे में लाखों वोट पड़ना भौतिक रूप से असंभव है। राहुल ने दावा किया, 5.30 बजे शाम तक चुनाव आयोग ने एक आंकड़ा दिया और फिर 5.30 से लेकर 7.30 बजे तक 65 लाख और वोट पड़ गए। अगर एक वोटर को वोट देने में लगभग तीन मिनट लगते हैं, तो इतने कम समय में इतने वोट नहीं पड़ सकते। इसका मतलब यही हो सकता है कि आधि रात तक लाइनें लगी थीं, जो सच नहीं है। भाजपा का पलटवार भाजपा ने राहुल गांधी के दावों को अपमानजनक बताया है। भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने कहा, राहुल गांधी देश की संस्थाओं को बदनाम करने की अपनी शर्मनाक हरकतों पर वापस आ गए हैं। इन मुद्दों को चुनाव आयोग ने बार-बार विस्तार से संबोधित किया है। क्या रहा था महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भाजपा की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन ने जीता था। राज्य में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच मुख्य मुकाबला था। महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 230 में से भाजपा को अकेले 132 सीटें हासिल हुई थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 सीटें और अजित पवार गुट की एनसीपी को 41 सीटें हासिल हुई थी। महा विकास अघाड़ी दल को सिर्फ 46 सीटें ही हासिल हुई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दैनिक जागरण में छपा आलेख यहां पढ़ें- दृष्टिकोण: चुनाव की चोरी का पूरा खेल समझिए, मैच फिक्सिंग की तरह से थे महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव : राहुल गांधी यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर को एक महीना पूरा, आज भी जख्म भूल नहीं पा रहा पाकिस्तान; अब बॉर्डर पर IAF फिर करेगा युद्धाभ्यास

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bihar Politics Bihar Vidhan Sabha Chunav Rahul Gandhi Maharashtra Chunav Chunav Aayog BJP Congress

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आतंकवाद पर लीपापोती का आरोप लगाया है। शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान के साथ सीधा सहयोग बताया है।
Read more »

'BJP सरकार बेटियों के साथ नहीं, अपराधियों को बचाने में लगी है', कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर रेप केस पर पीएम मोदी से पूछा सवाल'BJP सरकार बेटियों के साथ नहीं, अपराधियों को बचाने में लगी है', कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर रेप केस पर पीएम मोदी से पूछा सवालअलका लांबा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘बिहार में कुशासन-काल चल रहा है। मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित बेटी का बलात्कार होता है, लेकिन फिर सरकार, प्रशासन, पुलिस और अस्पताल ने क्या किया?
Read more »

बिहार चुनाव में हर 2 घंटे में अपडेट होगा वोटिंग परसेंट, आखिर आयोग को क्यों लेना पड़ा यह फैसला?बिहार चुनाव में हर 2 घंटे में अपडेट होगा वोटिंग परसेंट, आखिर आयोग को क्यों लेना पड़ा यह फैसला?Bihar Election: चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में मतदान प्रतिशत अपडेट करने के लिए ECINET ऐप लागू किया है, जिससे हर पोलिंग स्टेशन का डेटा हर दो घंटे में अपडेट होगा.
Read more »

राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता: अब यही मैच फिक्सिंग बिहार में होगी; भाजपा बोली- राहुल...राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता: अब यही मैच फिक्सिंग बिहार में होगी; भाजपा बोली- राहुल...कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पर सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' की गई थी, जिसमें पहले से भाजपा की जीत तय करने की पूरी कोशिश की गई। राहुलCongress MP Rahul Gandhi Vs Election Commission; Follow Maharashtra Assembly Election Voters List Controversy, Latest...
Read more »

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी ने फिर उठाए सवाल; कहा- भाजपा ने मैच फिक्सिंग की तरह धांधली कीRahul Gandhi: महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी ने फिर उठाए सवाल; कहा- भाजपा ने मैच फिक्सिंग की तरह धांधली कीकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि चुनाव में उसने मैच फिक्सिंग की तरह से धांधली की। एक
Read more »

महाराष्ट्र चुनाव में हुई 'मैच फिक्सिंग'... राहुल गांधी ने समझाया चुनाव कैसे चुराए जाते हैं, BJP ने किया पलटवारमहाराष्ट्र चुनाव में हुई 'मैच फिक्सिंग'... राहुल गांधी ने समझाया चुनाव कैसे चुराए जाते हैं, BJP ने किया पलटवारकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए चुनावी धांधली की गई थी. राहुल ने एक्स पर 'मैच फिक्सिंग महाराष्ट्र' शीर्षक से अपना लेख पोस्ट किया और चरणबद्ध तरीके से बताया कि उनके अनुसार विधानसभा चुनाव के नतीजों में कैसे धांधली हुई. राहुल ने इसे 'चुनाव कैसे चुराया जाए?' नाम दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:25:46