'BJP सरकार बेटियों के साथ नहीं, अपराधियों को बचाने में लगी है', कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर रेप केस पर पीएम मोदी से पूछा सवाल

Bihar Government News

'BJP सरकार बेटियों के साथ नहीं, अपराधियों को बचाने में लगी है', कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर रेप केस पर पीएम मोदी से पूछा सवाल
Crime In BiharBihar Rape Case
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 68%

अलका लांबा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘बिहार में कुशासन-काल चल रहा है। मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित बेटी का बलात्कार होता है, लेकिन फिर सरकार, प्रशासन, पुलिस और अस्पताल ने क्या किया?

कांग्रेस ने बिहार और कुछ अन्य राज्यों में महिला विरोधी अपराध की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बेटियों के साथ नहीं खड़ी है, बल्कि अपराधियों को बचाने में लगी है।पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ करते हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के बारे में कब बोलेंगे? .

अलका लांबा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘बिहार में कुशासन-काल चल रहा है। मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित बेटी का बलात्कार होता है, लेकिन फिर सरकार, प्रशासन, पुलिस और अस्पताल ने क्या किया? सवाल सिर्फ इस एक बच्ची का नहीं है, लाखों बच्चियां इस सरकारी सिस्टम का शिकार हो रही हैं।’’उन्होंने दावा किया कि बिहार में मात्र 15 दिन के अंदर कई बच्चियों के साथ हैवानियत हुई है। .अलका ने कहा, ‘‘बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कुशासन काल चल रहा है, इसलिए जवाबदेही भी उनकी ही है। हमारी मांग है कि बिहार सरकार इन मामलों में जवाबदेही तय करे।’’उन्होंने देश में महिला विरोधी अपराधों से जुड़े मामलों की अदालती सुनवाई का ब्यौरा देते हुए कहा, ‘‘2022 में 18,517 मामलों की सुनवाई पूरी हुई जिनमें 5,067 लोग दोषी करार दिए गए और 12,062 लोग बरी हो गए।’’उनके अनुसार, वर्ष 2021 में 11,783 मामलों की सुनवाई पूरी हुई, जिनमें 3,368 लोग दोषी पाए गए और 7,745 लोग बरी कर दिए गए। .अलका ने कहा, ‘‘नाबालिग बेटियों के बलात्कार के मामले में फांसी होनी चाहिए, लेकिन फांसी होती क्यों नहीं, हम यही पूछ रहे हैं।’’उन्होंने दावा किया, ‘‘एनसीआरबी के मुताबिक, देश में सिर्फ 410 अदालतें हैं, जो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए अपराध की सुनवाई करती हैं, लेकिन मामले लाखों में हैं। अगर बिहार में इन मामलों की सुनवाई की जाए तो बच्चियों और उनके परिवारों को न्याय मिलने में 28 साल लगेंगे। सच्चाई यह है कि यह सरकार बेटियों के साथ नहीं खड़ी है, बल्कि अपराधियों को बचाने में लगी है। यही कारण है कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं।’’ .कांग्रेस नेता गरिमा मेहरा दसौनी ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी मामले का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘30 मई को कोटद्वार न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया, जिसमें मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला अधूरा है, क्योंकि न्यायालय के सामने जो सबूत रखे गए, न्यायालय ने सिर्फ उसी बिनाह पर फैसला सुनाया है, लेकिन उन सबूतों का क्या जो नष्ट कर दिए गए?’’ .उन्होंने दावा किया कि बीजेपी प्रचार के लिए इतनी भूखी है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड का फैसला आया भी नहीं था कि एक पोस्टर जारी कर सारा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दे दिया।उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में दुष्कर्म की कई घटनाएं हुई हैं और कई मामलों में भाजपा के नेताओं की संलिप्तता दिखाई देती है। पीटीआई के इनपुट के साथ.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

Crime In Bihar Bihar Rape Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से की हटाने की मांगमंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से की हटाने की मांगVijay Shah Controversial Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से कर्नल कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की है.
Read more »

कांग्रेस झूठ बोल रही? प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं मांगा था कोई नाम, सरकार का दो टूक जवाबकांग्रेस झूठ बोल रही? प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं मांगा था कोई नाम, सरकार का दो टूक जवाबसरकार ने कांग्रेस के आरोपों को नकार दिया है। कहा कि कांग्रेस से सिर्फ जानकारी के लिए नाम मांगे थे। थरूर को उनकी काबिलियत के आधार पर चुना गया।
Read more »

अपना ही अनुभव कैसे भूल गई कांग्रेस? थरूर-तिवारी के चयन बिफर गई पार्टीअपना ही अनुभव कैसे भूल गई कांग्रेस? थरूर-तिवारी के चयन बिफर गई पार्टीपहलगाम हमले के बाद सर्वदलीय बैठक में समर्थन दिखा। सरकार ने मनीष तिवारी और शशि थरूर को विदेश भेजने का फैसला किया। कांग्रेस ने थरूर के चयन पर सवाल उठाए।
Read more »

पीएम मोदी आप चुप क्यों हैं? सीजफायर कराने के डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर कांग्रेस ने पूछे सवालपीएम मोदी आप चुप क्यों हैं? सीजफायर कराने के डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर कांग्रेस ने पूछे सवालकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारत-पाकिस्तान में सीजफायर कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
Read more »

पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आतंकवाद पर लीपापोती का आरोप लगाया है। शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान के साथ सीधा सहयोग बताया है।
Read more »

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले पप्पू यादव ने पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले पप्पू यादव ने पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले पप्पू यादव ने पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:37:56