कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पर सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' की गई थी, जिसमें पहले से भाजपा की जीत तय करने की पूरी कोशिश की गई। राहुलCongress MP Rahul Gandhi Vs Election Commission; Follow Maharashtra Assembly Election Voters List Controversy, Latest...
अब यही मैच फिक्सिंग बिहार में होगी; भाजपा बोली- राहुल की बातें शर्मनाककांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पर सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' की गई थी, जिसमें पहले से भाजपा की जीत तय करने की पूरी कोशिश की गई। राहुल गांधी ने The Indian Express में एक लेख में कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने चुनाव जीतने के लिए 5 स्टेप की प्लानिंग की थी। उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र की तरह की मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी, फिर किसी भी राज्य में जहां भाजपा हारती दिख रही हो। भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को शर्मनाक बताया है। भाजपा प्रवक्ता तुषार सिन्हा ने कहा, 'राहुल गांधी फिर से देश की संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इन मुद्दों पर पहले भी साफ-साफ जवाब दिया है।'राहुल ने कहा कि यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी बौखलाहट में क्यों थी। लेकिन हेराफेरी करना मैच फिक्सिंग जैसा है। जो टीम धोखा देती है वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का चुनावी नतीजों पर भरोसा खत्म हो जाता है। हर जिम्मेदार भारतीय को इन सबूतों को देखना चाहिए, खुद निर्णय करना चाहिए और सवाल पूछने चाहिए। मैच फिक्स करके हुए चुनाव किसी भी लोकतंत्र के लिए जहर हैं।राहुल गांधी ने अपने लेख में लिखा, 'मैं किसी छोटे-मोटे चुनावी गड़बड़ी की बात नहीं कर रहा, बल्कि ऐसे धांधलेबाजी की बात कर रहा हूं जो बड़े स्तर पर की गई और जिसमें देश की अहम संस्थाओं को कब्जे में लेने की कोशिश की गई।' राहुल ने पहला आरोप 2023 में भाजपा सरकार की तरफ से लाए गए 'चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून' को लेकर लगाया। इस कानून के जरिए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली कमेटी में CJI की जगह एक केंद्रीय मंत्री को बैठाया गया। इससे निष्पक्षता खत्म हो गई और पूरा कंट्रोल सरकार के हाथ में चला गया। राहुल ने लिखा, 'मुख्य न्यायाधीश को हटाकर कैबिनेट मंत्री को लाना ठीक नहीं लगता। सोचिए, कोई किसी निष्पक्ष व्यक्ति को हटाकर अपने आदमी को क्यों लाना चाहेगा? इसका जवाब अपने आप मिल जाता है।'अप्रैल में अमेरिका दौरे पर भी राहुल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए थे। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। इस सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है।राहुल बोले- मैं कई बार कह चुका हूं कि महाराष्ट्र में जितने बालिग नहीं हैं, उससे ज्यादा वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने हमें साढ़े पांच बजे वोटिेंग का आंकड़ा बताया। इसके बाद 5:30 से शाम 7:30 के बीच 65 लाख वोटिंग हुई।उन्होंने कहा कि 2 घंटे में 65 लाख वोटिंग नामुमकिन है। एक वोटर को वोट डालने में करीब 3 मिनट लगते हैं। अगर आप गणित लगाएंगे तो पता चलेगा कि रात 2 बजे तक वोटर्स की लाइन लगनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।कांग्रेस सांसद ने कहा- हमने चुनाव की वीडियोग्राफी मांगी तो आयोग ने साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने कानून भी बदल दिया, ताकि हम आगे वीडियो के बारे में सवाल न कर सकें।पिछले साल 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। महायुति को 230 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और NCP ने 41 सीटें जीतीं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी 46 सीटों पर सिमट गया। शिवसेना 20, कांग्रेस 16 और NCP के हिस्से 10 सीटें आईं। 2 सीटें सपा ने जीती हैं। 10 सीटें अन्य के खाते में गईं। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.
4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।ओडिशा के स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल लागू; 5755 एक्टिव केस, 55 की जान गईदिल्ली, भोपाल, संभल की मस्जिदों में लोग जुटे; UP में ड्रोन से की जा रही निगरानी, पुलिस अलर्ट परचढ़ने लगा तापमान, गर्मी से लोग बेहालएमपी समर बुलेटिन-इंदौर, भोपाल-उज्जैन में गिरेगा पानीपंजाब में 1.8 डिग्री चढ़ा तापमानहिमाचल में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
Congress MP Rahul Gandhi Election Commission Election Commission Political Parties Election Maharashtra Assembly Election Voters List
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ओडिशा, महाराष्ट्र ने लड़कियों और लड़कों के खो-खो में स्वर्ण पदक जीताओडिशा, महाराष्ट्र ने लड़कियों और लड़कों के खो-खो में स्वर्ण पदक जीता
Read more »
भाजपा ने राहुल को कहा 'मीर जाफर' तो कांग्रेस ने जयशंकर को बताया 'जयचंद', पहलगाम हमले पर खूब हो रही राजनीतिभारत-पाक संघर्ष पर भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध छिड़ गया है। भाजपा ने राहुल गांधी को आधुनिक युग का मीर जाफर कहा तो कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस.
Read more »
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 1,660 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीताअदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 1,660 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता
Read more »
Rahul Gandhi Bihar Visit: अबकी बार नीतीश के गढ़ में गरजेंगे राहुल, 5 महीने में 5वां दौराRahul Gandhi Bihar Visit: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 6 जून को नालंदा के राजगीर में एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Read more »
'न्याय नहीं, सिर्फ सत्ता की राजनीति', बिहार पहुंचने से पहले CM नीतीश पर राहुल का अटैकराहुल गांधी 6 जून को बिहार आ रहे हैं। यह पिछले पांच महीनों में उनका छठा बिहार दौरा है। उनके इस दौरे से बिहार की राजनीति गरमा गई है।
Read more »
दृष्टिकोण: चुनाव की चोरी का पूरा खेल समझिए, मैच फिक्सिंग की तरह से थे महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव : राहुल गांधीराहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चुनाव आयोग के आंकड़ों में विसंगतियों और मतदाता सूची में असामान्य वृद्धि पर सवाल उठाए। राहुल ने मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लोकतंत्र को मजबूत किया जा...
Read more »
