अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 1,660 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता
अहमदाबाद, 30 मई । अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र में 1,660 करोड़ रुपए का अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता है।इस प्रोजेक्ट के दायरे में 3,000 मेगावोल्ट-एम्पीयर क्षमता के सबस्टेशनों की स्थापना के अलावा अन्य संबंधित ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना शामिल है, जिससे एईएसएल का कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 26,696 सीकेएम और 93,236 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता तक पहुंच जाएगा।भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन और वितरण कंपनी और अदाणी समूह का हिस्सा एईएसएल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट जनवरी 2028 तक चालू हो जाएगा।स्पेशल परपज व्हीकल , डब्ल्यूआरएनईएस तालेगांव पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के तहत स्थित यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में आगामी हाइड्रो पंप स्टोरेज परियोजनाओं से 1.
5 गीगावाट ग्रीन बिजली निकालने में मदद करेगा और मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की मांग को पूरा करने में सहायता करेगा।प्रोजेक्ट एसपीवी को औपचारिक रूप से एईएसएल को हस्तांतरित कर दिया गया है।एईएसएल ने टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली सिस्टम के तहत यह अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन सिस्टम प्रोजेक्ट जीता है और आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड बोली प्रक्रिया समन्वयक थी।कंपनी ने बताया कि इस ऑर्डर जीत के साथ, एईएसएल की ट्रांसमिशन ऑर्डरबुक अब 61,600 करोड़ रुपए हो गई है।एईएसएल का वित्त वर्ष 25 में शुद्ध मुनाफा 103 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 2,427 करोड़ रुपए पर था।इसके साथ ही, जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा 87 प्रतिशत बढ़कर 714 करोड़ रुपए हो गया था।वित्त वर्ष 25 में अदाणी ग्रुप की कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 24,447 करोड़ रुपए हो गई। इसकी वजह ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स से आय में इजाफा, मुंबई एवं मुंद्रा में बिजली की रिकॉर्ड बिक्री और स्मार्ट मीटर बिजनेस का अच्छा प्रदर्शन करना है।पूरे वित्त वर्ष 25 के लिए ईबीआईटीडीए 23 प्रतिशत बढ़कर 7,746 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो ट्रांसमिशन सेगमेंट में दोहरे अंकों की आय वृद्धि और मुंबई बिजली वितरण कारोबार के ईबीआईटीडीए में लगातार विस्तार के कारण है।--आईएएनएसएबीएस/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अदाणी ग्रीन ने प्रोमोटर ग्रुप इकाई एर्डोर को 38 लाख इक्विटी शेयर किए अलॉटअदाणी ग्रीन एनर्जी ने चौथी तिमाही में 91% और पूरे वित्त वर्ष में 91.7% का EBITDA मार्जिन हासिल किया है.
Read more »
Stock Market Today: बाजार में गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, 3% से ज्यादा उछले शेयरStock Market Updates: शुरुआती कारोबार में अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी, 3 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
Read more »
एचपीसीएल ने 28 स्टार्टअप्स में किया 27 करोड़ रुपए का निवेश: केंद्रीय मंत्रीएचपीसीएल ने 28 स्टार्टअप्स में किया 27 करोड़ रुपए का निवेश: केंद्रीय मंत्री
Read more »
अदाणी समूह की कंपनियों का वित्त वर्ष 25 में ईबीआईटीडीए ऑल-टाइम हाई 89,806 करोड़ रुपए पर रहाअदाणी समूह की कंपनियों का वित्त वर्ष 25 में ईबीआईटीडीए ऑल-टाइम हाई 89,806 करोड़ रुपए पर रहा
Read more »
अदाणी ग्रुप पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 10 वर्षों में 50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेगाअदाणी ग्रुप पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 10 वर्षों में 50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेगा
Read more »
विदेश से 2000Cr का ऑर्डर... अनिल अंबानी का शेयर बना रॉकेट, 19% चढ़ा!Reliance Power के शेयर ने हाल ही में भूटान की ड्रक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स के साथ मिलकर 2,000 करोड़ रुपये का सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट हासिल किया है.
Read more »
