'बैठना मत...' 52 साल पुराने दौर में पहुंचे Amitabh Bachchan, KBC 17 के सेट पर जावेद अख्तर से कह दी ये बात

Amitabh Bachchan News

'बैठना मत...' 52 साल पुराने दौर में पहुंचे Amitabh Bachchan, KBC 17 के सेट पर जावेद अख्तर से कह दी ये बात
Amitabh Bachchan BirthdayKaun Banega CrorepatiFarhan Akhtar
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 5 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 53%

अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मनाएंगे। कौन बनेगा करोड़पति Kaun Banega Crorepati में फरहान अख्तर और जावेद अख्तर के साथ बिग बी अपना केक काटेंगे। इस दौरान बिग बी ने केबीसी के सेट पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म जंजीर का डायलॉग दोहराया जिससे फैंस नॉस्टेलजिक हो...

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस मौके पर उनके साथ कौन बनेगा करोड़पति में दो खास मेहमान होंगे। इनमें फरहान अख्तर और जावेद अख्तर शामिल हैं जिनके साथ एक्टर जश्न मनाएंगे। हालिया प्रोमो में बिग बी उन्हें गर्मजोशी से बधाई देते और उनके साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने क्रिएट किया जंजीर मोमेंट इन सबके बीच एक बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थी उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जंजीर का एक डायलॉग दोहराना। बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर फिल्म जंजीर का जो मोमेंट क्रिएट किया उसने फैंस को नॉस्टेलजिया दे दिया। यह भी पढ़ें- 6 फुट 2 इंच लंबे इस सुपरस्टार का बॉलीवुड में बना था मजाक, 52 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म से चमक गई थी किस्मत सेट पर आएंगे जावेद अख्तर और फरहान रविवार को, सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कौन बनेगा करोड़पति 17 के आगामी एपिसोड का एक नया प्रोमो साझा किया। प्रोमो में बिग बी, जावेद का गर्मजोशी से स्वागत करते और उनके और फरहान के साथ अपने जन्मदिन का केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही फरहान और जावेद हॉट सीट पर बैठते हैं, अमिताभ जंजीर से अपना पॉपुलर डायलॉग दोहराते हैं। अमिताभ कहते हैं,जब तक बैठने को न कहा जाए खड़े रहो, यह पुलिस थाना है, तुम्हारे बाप का घर नहीं। जिस तरह से उन्होंने यह संवाद बोला, उससे जावेद स्पष्ट रूप से प्रभावित हुए और फरहान भी उनकी सराहना करते नजर आए। View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television साल 1973 में रिलीज हुई थी जंजीर जंजीर साल 1973 में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था और इसे मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद ने लिखा था। इस एक्शन क्राइम ड्रामा में जया भादुड़ी, प्राण, अजीत खान और बिंदु भी थे। बिग बी ने इसमें इंस्पेक्टर विजय की भूमिका निभाई थी, जो एक सख्त और ईमानदार पुलिस अधिकारी था। यह फिल्म न केवल बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही, बल्कि इसने बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के दौर की जगह एक्शन-आधारित कहानी कहने की एक नई लहर दी। इसके बाद से लोगों का एक्शन फिल्मों में रुझान बढ़ने लगा। यह भी पढ़ें- 'उधर जुबान लड़खड़ाई और इधर.

..' भारत की जीत के बाद Amitabh Bachchan ने पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर को किया ट्रोल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Amitabh Bachchan Birthday Kaun Banega Crorepati Farhan Akhtar Javed Akhtar Zanjeer Movie KBC Episode Promo KBC 17 Amitabh Bachchan Entertainment News Bollywood News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

KBC 17: अगर फिल्मों के हैं शौकीन, तो बताएं 12.50 लाख के सवाल का जवाब! कंटेस्टेंट को इस प्रश्न पर छोड़ना पड़...KBC 17: अगर फिल्मों के हैं शौकीन, तो बताएं 12.50 लाख के सवाल का जवाब! कंटेस्टेंट को इस प्रश्न पर छोड़ना पड़...Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के 3 अक्टूबर के एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट रोहित कुमार ने 12 सवालों का सामना किया. उन्होंने हिंदी सिनेमा से जुड़े दिलचस्प सवाल पर गेम क्विट कर दिया और 7.50 लाख रुपये जीतकर लौटे. अगर आप हिंदी सिनेमा के दीवाने हैं, तो 12.
Read more »

शीर्ष समाचार: छात्रा अपहरण, रोजगार योजना, KBC और अन्य प्रमुख खबरेंशीर्ष समाचार: छात्रा अपहरण, रोजगार योजना, KBC और अन्य प्रमुख खबरेंगीजगढ़ में छात्रा का अपहरण, महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता, पीओके में पाक सेना की वर्दी की बिक्री, स्वदेशी यंत्र का कमाल, 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।
Read more »

बीमा क्लेम का झांसा देकर ठगों ने बिछाया जाल, एक झटके में उड़ाए 17.40 लाख रुपयेबीमा क्लेम का झांसा देकर ठगों ने बिछाया जाल, एक झटके में उड़ाए 17.40 लाख रुपयेगोरखपुर में साइबर ठगों ने बीमा क्लेम का लालच देकर एक व्यक्ति से 17.
Read more »

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, 52 जानवरों ने भी तोड़ा दमआकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, 52 जानवरों ने भी तोड़ा दमसोनभद्र जिले में बारिश और आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। चोपन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गई जबकि रामगढ़ और रायपुर में कुल मिलाकर 52 मवेशी मारे गए। मृतक सीताराम कोल शौच के लिए गया था जबकि अन्य मवेशी खुले में बंधे हुए थे जब यह दुखद घटना...
Read more »

सरकार का दावा- 6 साल में 17 करोड़ नए रोजगार, बेरोजगारी अब सिर्फ 3.2%सरकार का दावा- 6 साल में 17 करोड़ नए रोजगार, बेरोजगारी अब सिर्फ 3.2%छह साल में 16.83 करोड़ नई नौकरियां पैदा हुईं हैं. इसके साथ बेरोजगारी दर भी 6% से घटकर 3.2% हो गई है. पिछले सात वर्षों में लगभग 1.56 करोड़ महिलाएं वर्क फोर्स में शामिल हुई हैं.
Read more »

सालासर जा रहे श्रद्धालुओं का NH-52 पर भीषण हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर घायलसालासर जा रहे श्रद्धालुओं का NH-52 पर भीषण हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर घायलचूरू में सालासर जा रहे श्रद्धालुओं को NH-52 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी. हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत और 2 गंभीर घायल हुए. मृतक हरियाणा के निवासी हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:35