Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के 3 अक्टूबर के एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट रोहित कुमार ने 12 सवालों का सामना किया. उन्होंने हिंदी सिनेमा से जुड़े दिलचस्प सवाल पर गेम क्विट कर दिया और 7.50 लाख रुपये जीतकर लौटे. अगर आप हिंदी सिनेमा के दीवाने हैं, तो 12.
नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के 3 अक्टूबर के एपिसोड की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने बड़े पते की बात कही. उन्होंने कहा, ‘कुछ पाने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है. सपनों को पाने के लिए सुख-चैन छोड़ना पड़ता है.
यह सिर्फ किताबी बातें नहीं हैं. कौन बनेगा करोड़पति में आए सभी कंटेस्टेंट की यही दास्तां है.’ कंटेस्टेंट हॉटसीट तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ करते हैं और रोलओवर कंटेस्टेंट रोहित कुमार भी यहां तक काफी कोशिशों के साथ पहुंचे थे. वे 8 सवालों का सही जवाब दे चुके थे. उन्होंने 12.50 लाख रुपये के सवाल पर गेम क्विट कर दिया, जो हिंदी सिनेमा से जुड़ा है. कंटेस्टेंट रोहित कुमार ने 10वें सवाल पर सबसे पहले लाइफलाइन ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया. चूंकि विकल्प ए. और सी. को सबसे ज्यााद वोट मिले, तो उन्होंने दूसरी लाइफलाइन 50 50 का इस्तेमाल किया. सवाल है- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, राजा जनक के किस पूर्वज को भगवान शिव का धनुष दिया गया था, जिसे भगवान राम ने तोड़ दिया था? विकल्प हैं- A. इक्ष्वाकु B. भगीरथ C. देवरत D. सगर कंटेस्टेंट रोहित कुमार ने विकल्प सी. देवरत को चुना, जो सही साबित हुआ. उन्होंने सुपर संदूक राउंड में 7 सवालों के सही जवाब दिए. कंटेस्टेंट ने 11वें सवाल पर ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया और विकल्प डी. इलैक्ट्रिक फैन को चुना. हालांकि, वे 12.50 लाख रुपये के 12वें सवाल पर अटक गए. सवाल हिंदी सिनेमा से जुड़ा था, जिसका जवाब कंटेस्टेंट रोहित कुमार नहीं जानते थे. उन्होंने क्विट कर दिया, हालांकि उन्होंने जवाब का सही अंदाजा लगाया था. सवाल है- ‘1988 की फिल्म ‘द बंगाली नाइट’ में किस अंग्रेज अभिनेता ने सुप्रिया पाठक के साथ काम किया था?’ विकल्प हैं- A. ह्यू ग्रांट B. इआन मैकेलेन C. शॉन कॉनरी D. जेरेमी आयन्स सवाल का सही जवाब है- ह्यू ग्रांट .
Amitabh Bachchan Hindi Cinema Bollywood The Bengali Night 'कौन बनेगा करोड़पति 17' अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा बॉलीवुड द बंगाली नाइट 1988 Movie The Bengali Night
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KBC में रामायण के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा का जवाब: क्या है पूरा मामला?कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में रामायण से जुड़े एक सवाल पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग का पूरा घटनाक्रम। विजयदशमी के अवसर पर रामायण की प्रासंगिकता और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश।
Read more »
रूस ने ठुकराई भारत की मांग, पाकिस्तानी JF-17 फाइटर जेट को होगी RD-93MA इंजन की सप्लाई, पुतिन का 'डबल गेम'?JF-17 एक 4.
Read more »
தினசரி ராசிபலன்: புரட்டாசி 17 - இன்று இந்த 3 ராசிகளுக்கு மாற்றம் உண்டாகும்!October 3 Today Rasipalan: புரட்டாசி மாதம் 17ஆம் நாளான இன்று (அக்டோபர் 3), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर कई ड्रोन दिखने से हड़कंप, 17 उड़ानें रदजर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर ड्रोन दिखने से हड़कंप मच गया जिसके कारण 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं और लगभग 3000 यात्री प्रभावित हुए। अन्य 15 उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ा गया। म्यूनिख हवाई अड्डा जर्मनी के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है और पिछले 6 महीनों में 2 करोड़ यात्रियों ने यहां से सफर किया...
Read more »
அணில் என நினைத்து... 17 வயது மாணவன் சுட்டுக்கொலை - வேட்டையால் நடந்த விபரீதம்Bizarre News: அணில் என நினைத்து 17 வயது மாணவனை சுட்டுக்கொல்லப்பட்ட சம்பவம் பெரும் சோகத்தை உருவாக்கி உள்ளது.
Read more »
KBC 17 में पूछा गया 'रामायण' से जुड़ा ऐसा सवाल कि घूम गया कंटेस्टेंट का दिमाग, शो को मिला पहला करोड़पतिकौन बनेगा करोड़पति 17' में हालिया एपिसोड में रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा गया, जिसने कंटेस्टेंट को कंफ्यूज कर दिया। हालांकि, जनता का पोल लाइफलाइन लेकर उन्होंने इसका सही जवाब दिया। इसके अलावा शो को सीजन का पहला करोड़पति भी मिल गया है।
Read more »
