'न वीडियो कॉल, ना वॉइस चैट... सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट', रूस में फंसे हरियाणा के दो युवकों का 80 घंटे से संपर्क टूटा

Fatehabad-State News

'न वीडियो कॉल, ना वॉइस चैट... सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट', रूस में फंसे हरियाणा के दो युवकों का 80 घंटे से संपर्क टूटा
Fatehabad NewsRussia Ukraine WarIndian Youth Stranded In Russia
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 28 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 53%

फतेहाबाद के दो युवक अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया रूस में फंसे हुए हैं और 80 घंटे से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनके परिवार चिंतित हैं क्योंकि पहले वीडियो कॉल से जानकारी मिल रही थी लेकिन अब संपर्क टूट गया है। परिवार ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है पर कोई सूचना नहीं मिली। अंकित पढ़ाई के लिए और विजय बिजनेस के लिए रूस गए...

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। रूस में फंसे हरियाणा में फतेहाबाद के दो युवकों अंकित जांगड़ा और विजय पूनिया से पिछले 80 घंटे से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके परिवार में गहरा तनाव और बेचैनी का माहौल है। पहले कुछ समय तक वीडियो कॉल और वॉइस चैट से स्थिति की जानकारी मिल रही थी, लेकिन अब इंटनेट मीडिया अकाउंट्स डिलीट होने और संपर्क टूटने के कारण परिवार को किसी भी तरह की सूचना नहीं मिल पाई है। परिवार के मन में ख्याल आ रहा है कि उनके बच्चों के साथ क्या हो रहा होगा। उधर पीड़ित परिवार से किसी ने संपर्क तक नहीं किया है। विदेश मंत्रालय में नंबर भी देकर आए थे कि कुछ हो तो बता देना, लेकिन अभी तक किसी तरह की सूचना तक नहीं आई है। ऐसे में सोमवार को पीड़ित परिवार एक बार फिर दिल्ली का रूख कर सकते है ताकि किसी ने किसी तरह सरकार इन दोनों युवाओं को वहां से बचा पाए। अंतिम बार जब परिवार ने युवकों से संपर्क किया था, उन्होंने बताया कि अगले ही दिन उन्हें मोर्चे पर भेजा जाएगा। उसके बाद से अब तक किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पाया है। विजय व अंकित की परिवार से आखिरी बात वाइस चैट के माध्यम से वीरवार रात को हुई थी। जिसे अब 80 घंटे के करीब हो गए। अंकित के भाई रघुवीर ने बताया कि वे लगातार टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन किसी तरह से संपर्क नहीं हो पा रहा। विदेश में फंसे दो बेटों की सलामती की खबर का इंतजार करते-करते गांव कुम्हारिया का माहौल गमगीन हो गया है। घर पर मां ने खाना-पीना छोड़ दिया है, जबकि अंकित के पिता व भाई अधिकारियों से गुहार लगाने में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अंकित की पढ़ाई और रूस में फंसी उम्मीदें अंकित जांगड़ा ने बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्टडी वीजा पर रूस का रुख किया। उसका सपना था कि वह रशियन भाषा सीखकर अच्छे रोजगार के जरिए परिवार का सहारा बने। गरीब परिवार ने बड़ी उम्मीदों के साथ उसे विदेश भेजा था। मास्को के एक कॉलेज में दाखिला लेने के साथ-साथ उसने पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए एक रेस्टोरेंट में हेल्पर का काम भी शुरू कर दिया। परिवार की उम्मीद थी कि पढ़ाई पूरी करके लौटने पर अंकित की मेहनत से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन हालात ने उनके लिए चुनौतीपूर्ण मोड़ ले लिया। ये भी पढ़ें: 'युद्ध में लेकर जा रहे हैं, बचा लो.

..', रूस-यूक्रेन वॉर के बीच फंसे हरियाणा के युवक, परिजनों को भेजा लास्ट मैसेज विजय का बिजनेस वीजा और अनहोनी वहीं, विजय पूनिया पहले स्टडी वीजा पर रूस गया था, लेकिन वीजा समाप्त होने पर वापस लौट आया। इसके बाद उसने बिजनेस वीजा बनवाकर दोबारा रूस का रुख किया। परिवार ने उसके विदेश में रहने और कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज उठाया। विजय की योजना थी कि व्यवसाय करके परिवार का सहारा बने। लेकिन यहां भी किस्मत ने करारी चोट दी। एक महिला ने धोखे से विजय और अंकित सहित अन्य युवकों को रूसी सेना में भर्ती करवा दिया और उन्हें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार दिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Fatehabad News Russia Ukraine War Indian Youth Stranded In Russia Ankit Jangra Vijay Poonia Fatehabad Youth In Russian Army Haryana News Indian Citizens In Russia Russia Job Scam Foreign Ministry Assistance Haryana News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ಶ್ರೀದೇವಿಗೆ ಸ್ಪರ್ಧೆ ನೀಡಿದ್ದ ನಟಿ.. ಅನಾರೋಗ್ಯದಿಂದ ಗುರುತೇ ಸಿಗದಂತಾದ ಚೆಲುವೆ! ಕನ್ನಡದಲ್ಲೂ ನಟಿಸಿದ್ದ ಸುಂದರಿಯ ಸ್ಥಿತಿ ಹೀಗೇಕಾಯ್ತು?ಶ್ರೀದೇವಿಗೆ ಸ್ಪರ್ಧೆ ನೀಡಿದ್ದ ನಟಿ.. ಅನಾರೋಗ್ಯದಿಂದ ಗುರುತೇ ಸಿಗದಂತಾದ ಚೆಲುವೆ! ಕನ್ನಡದಲ್ಲೂ ನಟಿಸಿದ್ದ ಸುಂದರಿಯ ಸ್ಥಿತಿ ಹೀಗೇಕಾಯ್ತು?Actress Bhanupriya Health : ಭಾನುಪ್ರಿಯಾ 80 ಮತ್ತು 90 ರ ದಶಕಗಳಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡ, ತೆಲುಗು ಮತ್ತು ತಮಿಳು ಚಿತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಮಿಂಚಿದ್ದ ಜನಪ್ರಿಯ ನಟಿ. ಆಕೆಯ ಪ್ರಸ್ತುತ ಸ್ಥಿತಿಯ ಬಗ್ಗೆ ವಿಷಯಗಳು ವೈರಲ್ ಆಗುತ್ತಿವೆ.
Read more »

68 टेस्‍ट, 56 वनडे, 80 टी20… एक रन से शतक से चूका 'तबाही' मचाने वाला गेंदबाज, टीम को शर्मनाक हार से बचाया68 टेस्‍ट, 56 वनडे, 80 टी20… एक रन से शतक से चूका 'तबाही' मचाने वाला गेंदबाज, टीम को शर्मनाक हार से बचायाSouth Zone vs Central Zone Final: दलीप ट्रॉफी में अंकित शर्मा ने साउथ जोन के लिए 99 रन बनाए, कुमार कार्तिके ने आठ विकेट लिए. सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 511 रन बनाए, साउथ जोन 426 पर ऑलआउट हुई.
Read more »

UP: बारिश से गिरी पड़ोसी की दीवार, 80 वर्षीय बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में कोहरामUP: बारिश से गिरी पड़ोसी की दीवार, 80 वर्षीय बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में कोहरामयूपी के बांदा में दर्दनाक हादसा हुआ. बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टिका मऊ गांव में बारिश से नम हुई कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. मलबे में दबकर 80 वर्षीय बुजुर्ग छेदीलाल की मौत हो गई. परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू की.
Read more »

80,00,000 पैकेज वाली Google की नौकरी छोड़ पहुंचीं Meta, जानें कैसे बिना IIT से पढ़ें यहां तक का सफर किया तय?80,00,000 पैकेज वाली Google की नौकरी छोड़ पहुंचीं Meta, जानें कैसे बिना IIT से पढ़ें यहां तक का सफर किया तय?Success Story: IIT नहीं, फिर भी Google में लाखों का पैकेज; अब Meta जॉइन कर रहीं कमाल, जानें किस खास पढ़ाई से मिली सक्सेस. कैसे यहां तक का सफर तय किया.
Read more »

Food For Brain: 80 में चलेगा 18 सा दिमाग, मेमोरी करेगी AI को फेल, खाने में शामिल करें ये 8 आइटम, सब पूछेंगे...Food For Brain: 80 में चलेगा 18 सा दिमाग, मेमोरी करेगी AI को फेल, खाने में शामिल करें ये 8 आइटम, सब पूछेंगे...Food For Mind: बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अगर अपने दिमाग को एक्टिव रखना है, तो खाने में इन 7 चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. इन्हें डाइट में शामिल करने से 70 साल की उम्र में भी याददाश्त काफी मजबूत रहेगी. रांची के जाने-माने डायटीशियन डॉ. प्रभात ने इस बारे में जरूरी जानकारी साझा की.
Read more »

80 की उम्र में करीब 50 साल छोटी लड़की से शादी के बाद चमत्कार, बुढ़ापे में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, नेतन्याहू की आर्मी को देते हैं पैसे80 की उम्र में करीब 50 साल छोटी लड़की से शादी के बाद चमत्कार, बुढ़ापे में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, नेतन्याहू की आर्मी को देते हैं पैसेLarry Ellison Net Worth: दिग्गज अमेरिकी कारोबारी लैरी एलिसन ने एक दिन में ही इतना कमा लिया कि वह टेस्ला के CEO एलन मस्क को पीछे छोड़कर कुछ समय के लिए दुनिया के सबसे बड़े अमीर बन गए। मंडे मोटिवेशन में जानते हैं उनकी कहानी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:10:51