दिल्ली यूनिवर्सिटी में Gen-Z कौन सा गुल खिलाने वाला है? बैनर-पोस्टर नहीं, आखिर कैसे हो रहा प्रचार

Delhi University Student Election News

दिल्ली यूनिवर्सिटी में Gen-Z कौन सा गुल खिलाने वाला है? बैनर-पोस्टर नहीं, आखिर कैसे हो रहा प्रचार
DU ElectionsBanners And PostersGenz
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 204 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 63%

DU Elections: दिल्ली यूनिवर्सिटी में Gen-Z कौन सा गुल खिलाने वाला है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. चुनाव में मतदान 18 सितंबर को होगा और मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी. मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के पैनल के बीच ही माना जा रहा है.

Delhi University Student Polls: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की गहमागहमी अपने चरम पर है. बस तीन दिन बाद ही वोटिंग है और इस बार यह चुनाव कई मायनों में बाकी चुनावों से अलग हो रहा है. सभी प्रमुख संगठनों ने पहले ही अपने प्रत्याशियों के पैनल का ऐलान कर दिया है और अब सभी ने अपने मैनिफेस्टो को भी जारी कर दिया है.

अध्यक्ष पद के लिए NSUI की तरफ से जोसलीन नंदिता चौधरी हैं तो वहीं ABVP की तरफ से इस बार आर्यन मान मैदान में हैं. इसके अलावा पैनल में और भी उम्मीदवार हैं. उधर प्रचार के तमाम नियमों और लिमिट्स के बावजूद चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. कैंपेन ने चुनाव में रंगत ला दी असल में इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चुनाव में ग्रीन और क्लीन कैंपेन पर जोर दिया है. कैंपस बैनर और पोस्टरबाजी पर सख्त मनाही रही. इसके बावजूद भी वन टू वन कैंपेन ने चुनाव में रंगत ला दी है. इस बार प्रत्याशियों के पैनल को लेकर भी गहमागहमी है. NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी के अलावा उपाध्यक्ष पद पर राहुल झांसला, सचिव पद पर कबीर और संयुक्त सचिव पद पर लवकुश भड़ाना को मैदान में उतारा गया है. उधर ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान के अलावा उपाध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर, सचिव पद पर कुनाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा को उतारा गया है. आप पार्टी का छात्र संगठन इस बार चुनाव में प्रत्याशी नहीं खड़े कर रहा है. उसने बताया कि वह इस बार सिर्फ अच्छे प्रत्याशियों को मदद करेगा. लेफ्ट के संगठनों SFI-AISA के गठबंधन ने अध्यक्ष पद के लिए अंजलि को प्रत्याशी बनाया है. उनके साथ उपाध्यक्ष पद पर सोहन कुमार यादव, सचिव पद पर अभिनंदना और संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. NSUI की जोसलीन और ABVP के आर्यन मान की चर्चा इस बार चुनाव प्रचार में NSUI की जोसलीन और ABVP के आर्यन मान की जमकर चर्चा हो रही है. दोनों तरफ से जमकर प्रचार हो रहा है. एक तरफ ABVP ने कॉलेजों के बाहर अपने प्रचारकों की फौज उतार दी है. तो वहीं NSUI भी पीछे नहीं है. जोसलीन राजस्थान से हैं और इस बार डीयू चुनाव में NSUI के पैनल में राजस्थान का ही प्रभाव है. यह संयोग ही है कि सचिन पायलट भी आज चुनाव प्रचार के लिए डीयू कैंपस पहुंच रहे हैं. जोसलीन के अलावा राहुल झांसला भी राजस्थान से हैं. ऐसे में राजस्थान लॉबी का दबदबा दिख रहा है. NSUI के पदाधिकारी जीत को लेकर आश्वस्त इस चुनाव को लेकर हमने ग्राउंड जीरो पर मौजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कॉलेज के छात्र रहे और NSUI पूर्व नेशनल कन्वीनर मोहम्मद सुल्तान से बात की. वे इस बार कैंपस में काफी एक्टिव हैं और NSUI की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो चुनाव में NSUI के पक्ष में जाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लगभग सारे कॉलेजों में जोसलीन को लेकर चर्चा बनी हुई है. पिछली बार अध्यक्ष रहे NSUI के रौनक खत्री भी जोसलीन के पक्ष में माहौल बना रहे हैं. इसके अलावा NSUI के तमाम लीडर्स और पदाधिकारी चुनाव में एक्टिव हैं. पिछले साल से ही NSUI ने काफी सुर्खियां बटोरी. मोहम्मद सुल्तान का कहना है कि NSUI के लोगों ने ने मेस में कई चीजें स्टूडेंट्स के हक में करवाईं. मेट्रो पास को लेकर भी उन्होंने प्रदर्शन किया. कैंपस में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी वे अधिकारियों से भिड़े. इन सबका फायदा जोसलीन को मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि जोसलीन राजस्थान से हैं और पिछले कुछ समय में कैंपस में काफी एक्टिव हैं. आर्यन मान ABVP के मजबूत प्रत्याशी इसके अलावा किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़ रहे ABVP से जुड़े एक छात्र ने बताया कि संगठन ने आर्यन मान के रूप में एक मजबूत प्रत्याशी को अध्यक्ष पद के लिए उतारा है. उन्होंने बताया कि हर कॉलेज के बाहर ABVP का प्रचार अच्छा चल रहा है. उन्होंने कहा कि हमने दीपिका झा के रूप में एक महिला नेतृत्व भी दिया है है. महिला बिहार के मधुबनी से हैं और पूर्वांचल वोटरों के लिहाज से संगठन ने वे काफी महत्वपूर्ण प्रत्याशी हैं. उधर लेफ्ट संगठन भी एक्टिव हैं मगर मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के पैनल के बीच ही माना जा रहा है. वैसे भी यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक हो सकता है. एक तरफ 17 साल बाद इस चुनाव में महिला नेतृत्व की वापसी की उम्मीदें जगी हैं क्योंकि तीन में से दो छात्र संगठनों ने अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवार उतारी हैं. 2008 के बाद यह पहला मौका है जब महिला प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ में दिखाई दे रही हैं. मतदान 18 सितंबर को.. मतगणना 19 सितंबर को अब देखना होगा कि का यह जुटान दिल्ली यूनिवर्सिटी में Gen-Z कौन सा गुल खिलाने वाला है. ABVP की संभावनाओं पर बात करते हुए भीमराव आंबेडकर कॉलेज के मास कॉम विभाग की फाइनल ईयर में पढ़ रहीं प्रीति ने बताया कि अगर पीछे पलटकर देखें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी में हमेशा से ही ABVP का दबदबा माना जाता रहा है लकिन अब NSUI भी काफी एक्टिव रहती है. उन्होंने भी यह कहा कि इस बार जोसलीन की काफी चर्चा है मगर आर्यन मान की टीम भी मेहनत कर रही है. ऐसे में किसी को भी कम नहीं आंका जा सकता है. बता दें कि चुनाव में मतदान 18 सितंबर को होगा और मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

DU Elections Banners And Posters Genz

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नेपाल में तख्तापलट के 6 दिन 12 ग्राफिक्स में: Gen-Z आंदोलन में संसद जली, प्रधानमंत्री भागे, पूर्व PM पिटे; ...नेपाल में तख्तापलट के 6 दिन 12 ग्राफिक्स में: Gen-Z आंदोलन में संसद जली, प्रधानमंत्री भागे, पूर्व PM पिटे; ...Nepal Kathmandu Gen Z Social Media Apps Protest Photos Update.
Read more »

नेपाल के Gen-Z ने गेमिंग ऐप से चुना अपना PM, क्यों Discord App का हुआ यूज?नेपाल के Gen-Z ने गेमिंग ऐप से चुना अपना PM, क्यों Discord App का हुआ यूज?नेपाल में Gen-Z क्रांति के दौरान एक मोबाइल ऐप काफी चर्चा में रहा है, जिसका नाम Discord App है. कभी गेमिंग के रूप में शुरू हुआ ये ऐप आज नेपाल Gen-Z क्रांति में काफी यूज किया गया है. इसके अंदर कई फीचर्स हैं, जो दूसरे ऐप में नहीं मिलते हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि Discord App पर वोटिंग से नेपाल में प्रधानमंत्री का चुनाव हुआ है.
Read more »

खत्म हुआ बवाल, आओ ना नेपाल... Gen Z आंदोलनकारियों ने की सैलानियों से अपीलखत्म हुआ बवाल, आओ ना नेपाल... Gen Z आंदोलनकारियों ने की सैलानियों से अपीलखत्म हुआ बवाल, आओ ना नेपाल... Gen Z आंदोलनकारियों की अपील- 'हमारे सुंदर देश में आने का सही वक्त है'
Read more »

खत्म हुआ बवाल, आओ ना नेपाल... Gen Z आंदोलनकारियों ने की सैलानियों से अपीलखत्म हुआ बवाल, आओ ना नेपाल... Gen Z आंदोलनकारियों ने की सैलानियों से अपीलखत्म हुआ बवाल, आओ ना नेपाल... Gen Z आंदोलनकारियों की अपील- 'हमारे सुंदर देश में आने का सही वक्त है'
Read more »

Gen-Z हुए बेलगाम! पुलिस को दे रहे खुलेआम चुनौती, रील्स में दिखा रहे क्राइम का टशनGen-Z हुए बेलगाम! पुलिस को दे रहे खुलेआम चुनौती, रील्स में दिखा रहे क्राइम का टशनGen-Z crime Reels India: कटनी के कुछ नाबालिक (Gen-Z) युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फेम और भौकाल की चाह में खुद को अपराधी बनते हुए दिखा रहे हैं. ये युवक रील्स में पुलिस को भी चैलेंज देते दिखाई दे रहे हैं.
Read more »

GenZ लीडर बोले- 2 साल से आंदोलन की तैयारी थी: गांधी-भगत सिंह हमारे आदर्श, भारत से रोटी-बेटी का रिश्ता मजबूत...GenZ लीडर बोले- 2 साल से आंदोलन की तैयारी थी: गांधी-भगत सिंह हमारे आदर्श, भारत से रोटी-बेटी का रिश्ता मजबूत...Nepal Gen Z Leaders Exclusive Interview Update; Follow Nepal Protest, Tanaka Dhami, Arjun Shahi, India Nepal Relations Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:25:30