Gen-Z crime Reels India: कटनी के कुछ नाबालिक (Gen-Z) युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फेम और भौकाल की चाह में खुद को अपराधी बनते हुए दिखा रहे हैं. ये युवक रील्स में पुलिस को भी चैलेंज देते दिखाई दे रहे हैं.
Gen-Z Crime Reels Katni: आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया पर वायरल होना चाह रहे हैं. वायरल होने की चाह में लोग किस कदर गिर जा रहे हैं, इसकी कल्पना करना मुश्किल है. लोग घटिया से घटिया वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं.
इस बीच कटनी के कुछ नाबालिकों ने तो हद ही कर दी है. दरअसल, कटनी शहर में इन दिनों सोशल मीडिया पर अपराध को बढ़ावा देने वाली कई रीलें तेजी से वायरल हो रही हैं. युवक न केवल अपराध जैसे कृत्यों की नकल कर रहे हैं, बल्कि खुलेआम पुलिस को चैलेंज करते हुए वीडियो बना रहे हैं. इन गतिविधियों से शहर का माहौल खराब हो रहा है. नाबालिक और नव युवाओं पर गलत प्रभाव भी पड़ रहा है. कटनी जिले में कुछ माह से लगातार चाकूबाजी लूट और चोरी जैसे काई घटनाएं घटित हुई हैं. इस वारदातों को अंजाम देने वाले सबसे ज्यादा नाबालिक युवक शामिल हैं. कटनी जिले में एक माह पहले ही 3 नाबालिकों ने कोतवाली थाना क्षेत्र चौपाटी में शराब के नशे में छोटी सी बात को लेकर तीन युवकों से चाकू से हमला कर मौत के घाट उतरा दिया था. तीनों नाबालिक पुलिस के हत्थे भी चढ़ें, जिसमें से एक युवक जो इनका बॉस था, वह भी नाबालिक युवक था. इस नाबालिक युवक का इंस्टाग्राम में कई ऐसी रील थी, जिसमें वह अपने आपको अपराध करते हुए बहुत बड़ा बदमाश बताते हुए दिखाई दिया था. कटनी जिले में इन दिनों युवा वर्ग इंस्टाग्राम में कई ऐसी रील बना सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं, जिसमें वह अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं और पुलिस को खुलेआम चैलेंज भी कर रहे है. कुछ रील तो अरेस्ट हुए अपराधी युवकों की है, जो अरेस्टिंग के बाद भी हथकड़ी में पुलिस थाने से लेकर कोर्ट तक की रील है. पुलिस को चैलेंज दे रहे Gen-Z सोशल मीडिया पर अपराध को बढ़ावा देने वाली कई रीलें जिले में वायरल है और ये सभी कटनी जिले की युवाओं द्वारा बनाई है. वीडियो में दिख रहे बच्चे Gen Z वाले लग रहे हैं. ये सभी रील पुलिस को चैलेंज करते दिखाई दे रहें हैं. जो जिले के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही है. रील देख लगता इन युवकों में पुलिस का कोई डर ही नहीं है. कटनी जिले के एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि ऐसे वीडियो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जल्द ही अपराध की ओर बढ़ावा देने वाले और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले कंटेंट बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट- नितिन चावरे, जी मीडिया, कटनी ये भी पढ़ें-कटनी पुलिस को बड़ी कामयाबी,189 बच्चों की तलाश कर पहुंचाया घर,परिवार में लौटी खुशियां मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. कटनी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.
Mp News Katni Youth Crime Video Gen-Z Crime Reels India Juvenile Crime Social Media MP Juvenile Crime Social Media MP MP Police Crackdown On Crime Reels Social Media Influence On Youth Crime India Mp News In Hindi Katni News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव ने कहा, संविधान के सही कार्यान्वयन से ही पूरी की जा सकतीं जेन जी की मांगेंNepal Gen Z Protest पूर्व राष्ट्रपति डा.
Read more »
नेपाल की संसद भंग, सुशीला कार्की होंगी अंतरिम सरकार की प्रमुख, कुछ देर में शपथग्रहणराष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के साथ सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में Gen-Z समूहों की बैठक में सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर सहमति बनी.
Read more »
नेपाल की पहली महिला PM बनीं सुशीला कार्की, Gen-Z प्रदर्शनकारियों की ये पांच शर्तें मानींनेपाल में सोशल मीडिया बैन विरोधी युवा नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं. आंदोलनकारियों ने कुछ प्रस्ताव रखे थे, जिनमें से पांच प्रमुख मांगों को उन्होंने स्वीकार कर लिया है.
Read more »
Gen-Z की पसंदीदा सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम: प्रचंड सरकार चीफ जस्टिस पद से इन्हें हटाने महाभियोग ला...Former Chief Justice Sushila Karki sworn in as Nepal’s interim PM after Gen-Z protests; first woman PM, faces impeachment move by government; husband’s plane hijack past resurfaces
Read more »
Nepal News : नेपाळच्या पंतप्रधानपदी येताच सुशीला कार्की यांनी स्वीकारल्या Gen-Z आंदोलकांच्या 'या' पाच अटीNepal Prime minister Shshila Karkee News : गेल्या काही दिवसांपासून अशांत नेपाळमध्ये आता कुठं पुन्हा एकदा विरोधाचा वणवा शांत होताना दिसत आहे.
Read more »
नेपाल में तख्तापलट के 6 दिन 12 ग्राफिक्स में: Gen-Z आंदोलन में संसद जली, प्रधानमंत्री भागे, पूर्व PM पिटे; ...Nepal Kathmandu Gen Z Social Media Apps Protest Photos Update.
Read more »
