South Zone vs Central Zone Final: दलीप ट्रॉफी में अंकित शर्मा ने साउथ जोन के लिए 99 रन बनाए, कुमार कार्तिके ने आठ विकेट लिए. सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 511 रन बनाए, साउथ जोन 426 पर ऑलआउट हुई.
South Zone vs Central Zone Final: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आज साउथ जोन के स्पिन गेंदबाज अंकित शर्मा ने सेंट्रल जोन के खिलाफ बल्ले से तूफान मचाया. 34 साल के अंकित ने मैच में खूब चौके लगाए. इस दौरान वो शतक की दहलीज पर भी पहुंच गए.
हालांकि 99 रन के निजी स्कोर पर उन्हें इस मुकाबले में आठ विकेट लेने वाले कुमार कार्तिके ने कैच आउट करवा चलता किया. इसके साथ ही वो अपने करियर के तीसरे शतक से चूक गए. वो फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में पहले भी एक-एक शतक जड़ चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट तक उनका सफर लंबा नहीं खिंच सका. मध्यप्रदेश के 34 साल के ऑलराउंडर अंकित शर्मा भी उन्हीं में से एक हैं. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी. अंकित शर्मा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 68 मैच खेले, जिसमें उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया. लिस्ट ए में उनका अनुभव 56 मैचों का रहा, जबकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने 80 मुकाबले खेले. पावरप्ले स्पेशलिस्ट हैं अंकित शर्मा टी20 फॉर्मेट में वह खासतौर पर ‘पावरप्ले स्पेशलिस्ट’ माने जाते थे, जहां शुरुआती ओवरों में उनकी गेंदबाजी विपक्षी टीम पर दबाव बना देती थी. आईपीएल की बात करें तो अंकित ने कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने डेक्कन चार्जर्स से अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेले. आईपीएल में उन्होंने कुल 22 मुकाबले खेले, जिसमें 12 विकेट झटके. सेंट्रल जोन का पलड़ा भारी अंकित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर आज मैच के चौथे दिन साउथ जोन को पारी की हार से बचा लिया. दिन का खेल खत्म होने तक साउथ जोन की टीम 426 रन पर ऑलआउट हो गई. उनके पास महज 64 रनों की बढ़त है. पहले बैटिंग करते हुए साउथ जोन की टीम महज 149 रन पर ऑलआउट हो गई थी. जिसके बाद सेंट्रल जोन ने जमकर रन कूटे और अपनी पहली पारी के दौरान 511 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. कुमार कार्तिके ने दोनों पारियों में मिलाकर आठ विकेट अपने नाम किए.
Duleep Trophy Final Ankit Sharma Missed Century अंकित शर्मा Dalip Trophy South Zone Cricket Central Zone Cricket Indian Domestic Cricket IPL Career Spin Bowler
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भोपाल का सबसे बड़ा साइबर क्राइम: 70 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखकर लूटे 68 लाखभोपाल का सबसे बड़ा साइबर क्राइम: 70 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखकर लूटे 68 लाख
Read more »
ಶ್ರೀದೇವಿಗೆ ಸ್ಪರ್ಧೆ ನೀಡಿದ್ದ ನಟಿ.. ಅನಾರೋಗ್ಯದಿಂದ ಗುರುತೇ ಸಿಗದಂತಾದ ಚೆಲುವೆ! ಕನ್ನಡದಲ್ಲೂ ನಟಿಸಿದ್ದ ಸುಂದರಿಯ ಸ್ಥಿತಿ ಹೀಗೇಕಾಯ್ತು?Actress Bhanupriya Health : ಭಾನುಪ್ರಿಯಾ 80 ಮತ್ತು 90 ರ ದಶಕಗಳಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡ, ತೆಲುಗು ಮತ್ತು ತಮಿಳು ಚಿತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಮಿಂಚಿದ್ದ ಜನಪ್ರಿಯ ನಟಿ. ಆಕೆಯ ಪ್ರಸ್ತುತ ಸ್ಥಿತಿಯ ಬಗ್ಗೆ ವಿಷಯಗಳು ವೈರಲ್ ಆಗುತ್ತಿವೆ.
Read more »
Bagaha News: बगहा में साइबर फ्रॉड का बड़ा भंडाफोड़, 68 लाख के हेरफेर में आरोपी गिरफ्तारBagaha News: बगहा पुलिस ने साइबर ठगी का बड़ा भंडाफोड़ किया है. पटखौली थाना क्षेत्र के नरवल बोरवल गांव निवासी नितिन गिरी उर्फ विक्की गिरी को गिरफ्तार किया गया, जिसके 8 बैंक खातों से 10 माह में 68 लाख का लेन-देन हुआ. आरोपी पर बीएनएस व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है.
Read more »
'हम उसके साथ खड़े हैं जो...' ये क्या बोल गए सपा विधायक; BJP पर लगाया 80-20 का आरोपसपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस ने मुसलमानों के हित में काम किया है इसलिए उन्हें वोट मिलते हैं। भाजपा सिर्फ़ 80-20 के विभाजन से सत्ता चाहती है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए पद नहीं बल्कि धर्म और मस्जिदों की सुरक्षा ज़रूरी है और वे उसी पार्टी का साथ देंगे जो उनकी सुरक्षा...
Read more »
Purnea News: देर रात GMCH पहुंचे तेजस्वी यादव, NDA सरकार में बदहाल हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाBihar Chunav 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार के 20 सालों में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बदहाल हुआ है. उन्होंने कहा कि GMCH में 80% चिकित्सकों के पद रिक्त हैं. GMCH में एक भी स्थायी ड्रेसर नहीं है.
Read more »
नोएडा में 214 आवेदक 10 इंडस्ट्रियल प्लॉट के लिए लगाएंगे बोली, योजना में 111 से 7430 वर्गमीटर के भूखंड हैं शामिलNoida Industrial Plot Scheme नोएडा प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना के अंतर्गत 214 आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है। आवेदकों को त्रुटियां सुधारने का मौका मिलेगा जिसके बाद ई-नीलामी होगी। सेक्टर 7 8 10 80 और 162 में स्थित भूखंडों के लिए यह योजना लाई गई है। सबसे छोटे भूखंड का आरक्षित मूल्य 56 लाख और सबसे बड़े का 16 करोड़ रुपये...
Read more »
