यूपी के बांदा में दर्दनाक हादसा हुआ. बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टिका मऊ गांव में बारिश से नम हुई कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. मलबे में दबकर 80 वर्षीय बुजुर्ग छेदीलाल की मौत हो गई. परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू की.
उत्तर प्रदेश के बांदा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टिका मऊ गांव में एक बुजुर्ग की मौत पड़ोसी की दीवार गिरने से हो गई. मृतक की पहचान 80 वर्षीय छेदीलाल के रूप में हुई है.
बताया गया कि छेदीलाल घर के बाहर बनी झोपड़ी में सो रहे थे, तभी बारिश से कमजोर हुई पड़ोसी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और वह मलबे में दब गए. घटना के बाद परिवार और पड़ोसियों ने बुजुर्ग को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मुताबिक मृतक के दो बेटे और पत्नी हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया. मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि पिता रोज की तरह घर के बाहर झोपड़ी में सोए थे.यह भी पढ़ें: UP के बांदा में विपक्ष पर गरजे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, बोले- लुच्चे-लफंगे विपक्षी सरकारों में ही पनपेबारिश की नमी के कारण पड़ोसी की दीवार कमजोर हो गई थी, लेकिन अचानक गिरने का अंदेशा किसी को नहीं था. हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. सूचना पर बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. गांव के लोगों का कहना है कि बरसात में अक्सर जर्जर दीवारें खतरा बन जाती हैं, लेकिन ग्रामीण लापरवाही में समय रहते उनकी मरम्मत नहीं कराते. इसी लापरवाही के चलते छेदीलाल को अपनी जान गंवानी पड़ी. Advertisement मामले में पुलिस ने कही ये बातथानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि हादसा पड़ोसी की दीवार गिरने से हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
बुजुर्ग की मौत दीवार गिरने से मौत बिसंडा थाना बारिश का कहर यूपी क्राइम हादसा बांदा दीवार हादसा बुजुर्ग दबकर मौत पोस्टमार्टम बांदा परिवार में कोहराम यूपी पुलिस कार्रवाई Banda Accident Death Of An Elderly Person Death Due To Wall Collapse Bisanda Police Station Havoc Of Rain UP Crime Accident Banda Wall Accident Death Due To Being Crushed Postmortem Banda Chaos In The Family UP Police Action
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमिताभ बच्चन को टूटकर प्यार करती थीं रेखा! सेट पर आना चाहती थीं करीब, इंप्रेस करने के लिए दी ये कुर्बानी?अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता 1970-80 के दशक में सुर्खियों में रहा. 1970-80 के दशक में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और कथित रोमांस ने सुर्खियां बटोरीं. 'सिलसिला' दोनों की आखिरी फिल्म साबित हुई.
Read more »
Automobile Industry: 80 प्रतिशत भारतीय गाड़ियों की लॉन्चिंग में क्यों होती है देरी? नए अध्ययन में खुलासाभारत में अक्सर देखा जाता है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां (OEM) समय पर नई गाड़ी लॉन्च नहीं कर पातीं। लेकिन असली वजहों पर कम ही लोग ध्यान देते हैं। भारत की ऑटो इंडस्ट्री दुनिया की
Read more »
ಶ್ರೀದೇವಿಗೆ ಸ್ಪರ್ಧೆ ನೀಡಿದ್ದ ನಟಿ.. ಅನಾರೋಗ್ಯದಿಂದ ಗುರುತೇ ಸಿಗದಂತಾದ ಚೆಲುವೆ! ಕನ್ನಡದಲ್ಲೂ ನಟಿಸಿದ್ದ ಸುಂದರಿಯ ಸ್ಥಿತಿ ಹೀಗೇಕಾಯ್ತು?Actress Bhanupriya Health : ಭಾನುಪ್ರಿಯಾ 80 ಮತ್ತು 90 ರ ದಶಕಗಳಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡ, ತೆಲುಗು ಮತ್ತು ತಮಿಳು ಚಿತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಮಿಂಚಿದ್ದ ಜನಪ್ರಿಯ ನಟಿ. ಆಕೆಯ ಪ್ರಸ್ತುತ ಸ್ಥಿತಿಯ ಬಗ್ಗೆ ವಿಷಯಗಳು ವೈರಲ್ ಆಗುತ್ತಿವೆ.
Read more »
'हम उसके साथ खड़े हैं जो...' ये क्या बोल गए सपा विधायक; BJP पर लगाया 80-20 का आरोपसपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस ने मुसलमानों के हित में काम किया है इसलिए उन्हें वोट मिलते हैं। भाजपा सिर्फ़ 80-20 के विभाजन से सत्ता चाहती है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए पद नहीं बल्कि धर्म और मस्जिदों की सुरक्षा ज़रूरी है और वे उसी पार्टी का साथ देंगे जो उनकी सुरक्षा...
Read more »
Success Story: 9 से 5 की नौकरी नहीं आई रास तो पकड़ा ये काम, आज 80 करोड़ का टर्नओवर, लोग पूछ रहे नामएबी डोमिनिक केरल से हैं। कई सालों तक नौकरी करने के बाद उन्होंने अपना काम करने का फैसला किया। उन्होंने 2013 में 'हाय लाइफ एग्जिबिशंस' नाम की एक कंपनी शुरू की। इसका टर्नओवर आज करोड़ों में है।
Read more »
'मेरा ओवर कॉन्फिडेंस मुझे ले डूबा', 80 करोड़ में बननी थी फिल्म, प्रोड्यूसर ने फूंक दिए 200 करोड़, हुई बड़ी ...आमिर खान ने अपने करियर में कई बड़े दांव खेले हैं. अपने करियर में अपने किरदारों में उन्होंने एक्सपेरिमेंट भी काफी किए हैं. लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता का दुख वह अब तक नहीं भुला पाए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म का बजट 80 से 200 करोड़ पहुंच गया.
Read more »
