'दुबई उड़ जाएगा', ईरान जंग के बीच अमेरिकी एक्सपर्ट की UAE को वॉर्निंग, 42 लाख भारतीयों का दूसरा घर

Us Iran War Uae Dubai Effect News

'दुबई उड़ जाएगा', ईरान जंग के बीच अमेरिकी एक्सपर्ट की UAE को वॉर्निंग, 42 लाख भारतीयों का दूसरा घर
Us Iran War Uae Dubai ThreatDubai Abu Dhabi Us Iran WarUs Iran War Uae Dubai Risk
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

अमेरिका और ईरान की जंग एक महीने बीत जाने के बाद भी जारी है। इस बीच ईरान के जवाबी हमलों ने खाड़ी के दूसरे देशों के लिए बड़ी सुरक्षा चिंता पैदा कर दी है। एक्सपर्ट ने UAE के लिए बड़ा खतरा बताया है।

दुबई: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच एक महीने से चल रहा टकराव अगर और भड़कता है तो खाड़ी के अहम मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात के लिए तबाही वाले नतीजे होंगे। जाने-मामने अमेरिकी अर्थशात्री जेफरी सैक्स ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर UAE मौजूदा क्षेत्रीय संघर्ष में अपनी सक्रियता बढ़ाता है, तो उसे गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। UAE को खाड़ी में भारतीयों का दूसरा घर कहा जाता है। यहां किसी भी खाड़ी देश से ज्यादा भारतीय रहते हैं।समाचार एजेंसी ANI के साथ एक इंटरव्यू में सैक्स ने कहा कि यूएई में दुबई जैसे बड़े शहर जंग के लिए तैयार नहीं हैं और वे हमले का मुख्य निशाना बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ नजदीकी बनाकर UAE बहुत बेतुकी तरह से फंस गया है। बढ़ते तनाव के बावजूद वह इसी रणनीति पर और ज्यादा जोर दे रहा है।जंग में उड़ जाएंगे दुबई और अबू धाबीउन्होंने आगे कहा कि दुबई और अबू धाबी जैसे शहर युद्धों के लिए तैयार नहीं है। सैक्स ने कहा, 'अगर UAE युद्ध में शामिल होता है, तो दुबई और अबू धाबी को उड़ाया जा सकता है।' ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। ये मिसाइल डिफेंस वाले किलेबंद इलाके नहीं हैं। ये ऐसी जगहें हैं, जहां अमीर लोग निवेश करने जाते हैं।अब्राहम अकॉर्ड को बताया UAE की गलतीजेफरी सैक्स ने ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिका के नेतृत्व वाले अब्राहम समझौते में शामिल होने को बड़ी गलती बताया। 2020 में ट्रंप की अगुवाई में यूएई और बहरीन सबसे पहले अब्राहम समझौते में शामिल हुए और इजरायल के साथ औपचारिक संबंध शुरू हुए। सैक्स ने कहा, अब्राहम समझौते में शामिल होना- यानि मूल रूप से इजरायल और अमेरिका का साथ देना- और ऐसी तनाव परिस्थितियों में ऐसा करना अमीरात के लिए तबाही को न्योता था।सैक्स ने आगे कहा, 'असल बात यह है कि खाड़ी देशों की सरकारों ने अपनी पूरी सुरक्षा अमेरिकी सुरक्षा के भरोसे छोड़ दी। यही उनका मूल दांव है।' उन्होंने बताया कि UAE ने सोचा कि उसके पास अमेरिकी सैन्य सुविधाएं हैं और वे उनकी रक्षा करेंगे। यह एक बुनियादी गलतफहमी है। सैक्स ने अमेरिकी राजनयिक हेनरी किसिंजर की मशहूर कहावत को याद किया कि 'अमेरिका का दुश्मन होना खतरनाक है, लेकिन उसका दोस्त होना जानलेवा है।'भारत के लिए खास है UAEजेफरी सैक्स की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ईरान ने उन खाड़ी देशों के खिलाफ अपनी चेतावनी तेज कर दी है, जहां अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं। UAE उनमें प्रमुख है, जो अमेरिका का अहम सहयोगी है। UAE में युद्ध छिड़ने का भारत पर बड़ा असर पड़ेगा क्योंकि यहां खाड़ी के किसी भी देश से ज्यादा भारतीय प्रवासी रहते हैं। ये भारत में विदेशी मुद्रा के लिए अहम स्रोत हैं। अनुमान के अनुसार, UAE में लगभग 42 लाख भारतीय रहते हैं, जो विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हुए हैं।.

दुबई: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच एक महीने से चल रहा टकराव अगर और भड़कता है तो खाड़ी के अहम मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात के लिए तबाही वाले नतीजे होंगे। जाने-मामने अमेरिकी अर्थशात्री जेफरी सैक्स ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर UAE मौजूदा क्षेत्रीय संघर्ष में अपनी सक्रियता बढ़ाता है, तो उसे गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। UAE को खाड़ी में भारतीयों का दूसरा घर कहा जाता है। यहां किसी भी खाड़ी देश से ज्यादा भारतीय रहते हैं।समाचार एजेंसी ANI के साथ एक इंटरव्यू में सैक्स ने कहा कि यूएई में दुबई जैसे बड़े शहर जंग के लिए तैयार नहीं हैं और वे हमले का मुख्य निशाना बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ नजदीकी बनाकर UAE बहुत बेतुकी तरह से फंस गया है। बढ़ते तनाव के बावजूद वह इसी रणनीति पर और ज्यादा जोर दे रहा है।जंग में उड़ जाएंगे दुबई और अबू धाबीउन्होंने आगे कहा कि दुबई और अबू धाबी जैसे शहर युद्धों के लिए तैयार नहीं है। सैक्स ने कहा, 'अगर UAE युद्ध में शामिल होता है, तो दुबई और अबू धाबी को उड़ाया जा सकता है।' ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। ये मिसाइल डिफेंस वाले किलेबंद इलाके नहीं हैं। ये ऐसी जगहें हैं, जहां अमीर लोग निवेश करने जाते हैं।अब्राहम अकॉर्ड को बताया UAE की गलतीजेफरी सैक्स ने ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिका के नेतृत्व वाले अब्राहम समझौते में शामिल होने को बड़ी गलती बताया। 2020 में ट्रंप की अगुवाई में यूएई और बहरीन सबसे पहले अब्राहम समझौते में शामिल हुए और इजरायल के साथ औपचारिक संबंध शुरू हुए। सैक्स ने कहा, अब्राहम समझौते में शामिल होना- यानि मूल रूप से इजरायल और अमेरिका का साथ देना- और ऐसी तनाव परिस्थितियों में ऐसा करना अमीरात के लिए तबाही को न्योता था।सैक्स ने आगे कहा, 'असल बात यह है कि खाड़ी देशों की सरकारों ने अपनी पूरी सुरक्षा अमेरिकी सुरक्षा के भरोसे छोड़ दी। यही उनका मूल दांव है।' उन्होंने बताया कि UAE ने सोचा कि उसके पास अमेरिकी सैन्य सुविधाएं हैं और वे उनकी रक्षा करेंगे। यह एक बुनियादी गलतफहमी है। सैक्स ने अमेरिकी राजनयिक हेनरी किसिंजर की मशहूर कहावत को याद किया कि 'अमेरिका का दुश्मन होना खतरनाक है, लेकिन उसका दोस्त होना जानलेवा है।'भारत के लिए खास है UAEजेफरी सैक्स की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ईरान ने उन खाड़ी देशों के खिलाफ अपनी चेतावनी तेज कर दी है, जहां अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं। UAE उनमें प्रमुख है, जो अमेरिका का अहम सहयोगी है। UAE में युद्ध छिड़ने का भारत पर बड़ा असर पड़ेगा क्योंकि यहां खाड़ी के किसी भी देश से ज्यादा भारतीय प्रवासी रहते हैं। ये भारत में विदेशी मुद्रा के लिए अहम स्रोत हैं। अनुमान के अनुसार, UAE में लगभग 42 लाख भारतीय रहते हैं, जो विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हुए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Us Iran War Uae Dubai Threat Dubai Abu Dhabi Us Iran War Us Iran War Uae Dubai Risk Iran Attack Dubai Abu Dhabi Iran Attack Uae Dubai अमेरिका ईरान युद्ध दुबई अबू धाबी यूएई अबू धाबी दुबई ईरान हमला ईरान यूएई दुबई हमला यूएई में भारतीय

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu
Read more »

मऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकामऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकामऊ के मुहम्मदपुर गदयापार में 42 वर्षीय रामभवन चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार को काम पर निकला था और रविवार सुबह खेत में उसका शव मिला।
Read more »

उत्तराखंड में सड़क हादसों में मददगार बन रहे ‘राह-वीर’, 42 को भलाई पर मिला सम्मानउत्तराखंड में सड़क हादसों में मददगार बन रहे ‘राह-वीर’, 42 को भलाई पर मिला सम्मानउत्तराखंड में 'राह-वीर योजना' पूर्व में 'गुड सेमेरिटन' सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मदद दिलाने में प्रभावी साबित हो रही है।
Read more »

अलीगढ़ में डिग्री कॉलेज के चपरासी की हत्या: कैंपस के नाले में अधजला शव मिला, ड्यूटी पर आए थेअलीगढ़ में डिग्री कॉलेज के चपरासी की हत्या: कैंपस के नाले में अधजला शव मिला, ड्यूटी पर आए थेAligarh Tika Ram Degree College peon murder. Follow latest updates on the shocking incident. अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर में चपरासी धर्मेंद्र (42) की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई।
Read more »

'अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई', अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी'अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई', अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनीअमेरिकी अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने यूएई को पश्चिम एशिया युद्ध में शामिल होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:21:15